ताजमहल में झड़प (सोर्स: नवभारत लाइव)
आगरा

ताजमहल में बिछड़ा 3 साल का बच्चा, लेने पहुंचे पिता से आधार कार्ड को लेकर विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल

Taj Mahal CISF Personnel Clash: आरोप है कि जब साजिद बच्चे को लेने गए तो जवान ने उनसे आधार कार्ड मांगा। साजिद में आधार कार्ड के जगह उन्होंने मोबाइल में जन्म प्रमाणपत्र और तस्वीरें जवान को दिखाई।

नमिता प्रजापति

Highlights:

  • आगरा में पर्यटकों और CISF जवानों के बीच हुआ विवाद, मारपीट तक पहुंची बात

  • ताजमहल के पूर्वी गेट पर हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

  • आधार कार्ड को लेकर हुआ विवाद, मारपीट में एक युवक हुआ बेहोश

Taj Mahal Viral Video: ताजनगरी आगरा में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवानों और ताजमहल घूमने आए एक परिवार के बीच मारपीट हो गई। यह विवाद तब शुरू हुआ जब एक बच्चा कहीं खो गया था और बाद में मिल गया। इस घटना में एक युवक बेहोश हो गया।

दिल्ली के रहने वाले साजिद अपने परिवार के साथ ताजमहल देखने आया था। ताजमहल के पूर्वी गेट स्थित स्मारक परिसर में उनका तीन साल का बेटा बिछड़ गया। साजिद ने एएसआई अधिकारियों को बताया कि भीड़ की वजह से तीन वर्षीय बेटा बिछड़ गया है। इसकी जानकारी हुई तो खोजबीन शुरू हुई। तभी जानकारी मिली कि बेटा मिल गया है, जो पूर्वी गेट पर सीआईएसएफ के कंट्रोल रूप पर मौजूद है।

आधार कार्ड को लेकर शुरू हुआ विवाद

साजिद का आरोप है कि जब वह बच्चे को लेने गए तो जवान ने उनसे आधार कार्ड मांगा। आधार कार्ड उस समय साजिद के पास नहीं था, इसके जगह उन्होंने मोबाइल में जन्म प्रमाणपत्र और तस्वीरें जवान को दिखाई। लेकिन जवान माने नहीं और आधार कार्ड ही दिखाने पर अड़ गए।

​जब उनके साले आजाद ने इस बात का विरोध किया तो जवानों ने उसका मोबइल छीन लिया और मारपीट शुरू कर दी। साजिद ने आरोप लगाया कि परिवार की महिलाओं ने बीच-बचाव का प्रयास किया तो उनके साथ भी अभद्रता की। मारपीट के बीच लोगों के शोरगुल ने देश-विदेश से आये पर्यटकों का ध्यान अपनी ओर खींचा।

इस दौरान साजिद बेहोश हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। मामला रविवार शाम करीब चार बजे के आसपास का बताया जा रहा है।

मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

मामले में सीआईएसएफ कमांडेंट ऋषि कौशिक का कहना है कि सुरक्षा नियमें के तहत बच्चे को सुपुर्द करने से पूर्व परिजनों से बच्चे का आधार कार्ड मांग गया था। इसी बात को लेकर कहासुनी हुई।

फिलहाल इस मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस घटना से देशी और विदेशी पर्यटक भी सहम गए। उधर, ताजगंज के थाना प्रभारी का कहना है कि अभी परिवार की ओर से कोई शिकायत नहीं दर्ज कराई गई है।

भारत में खत्म हो रही गरीबी? वित्त मंत्री की LinkedIn पोस्ट में दावा, पिछले एक दशक में 50 करोड़ लोग निकले बाहर

भारत का Stealth Fighter Jet AMCA कौन बनाएगा? 3 कंपनियों की रेस, 2028 में पहली उड़ान का लक्ष्य

PM Balen Shah India Visit: भारत पहुंचे बालेन शाह, पीएम नरेंद्र मोदी ने गर्मजोशी से किया स्वागत, देखें तस्वीरें

Bisleri का पानी 2 बार टेस्ट में फेल, थर्ड पार्टी टेस्ट में सैंपल पास; अब सभी आरोपों पर बिसलेरी ने दी सफाई

भारत-नेपाल के रिश्तों को मिलेगी नई दिशा! हैदराबाद हाउस में PM मोदी और बालेन शाह के बीच द्विपक्षीय वार्ता शुरू