गिरफ्तार आरोपी (सोर्स- फोटो नवभारत)
आगरा

फतेहपुर सीकरी में एएनटीएफ की बड़ी कार्रवाई, ट्रक से कार में गांजा शिफ्ट करते चार तस्कर को किया गिरफ्तार

Agra Ganja Smuggling: फतेहपुर सीकरी में एएनटीएफ ने कार्रवाई कर करीब 40 किलो गांजा बरामद किया, जिसकी कीमत लगभग 30 लाख रुपये बताई जा रही है। मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

प्रदीप कुमार रावत, स्निग्धा श्रीवास्तव

Fatehpur Sikri Ganja Seized By ANTF: गांजा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एएनटीएफ (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) ने फतेहपुर सीकरी में बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने मंडी समिति के सामने ट्रक से स्विफ्ट डिजायर कार में गांजा शिफ्ट किए जाने के दौरान छापा मारकर करीब 40 किलो गांजा बरामद किया। बरामद गांजे की कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई जा रही है।

त्रिपुरा से जयपुर ले जा रहे थे गांजे की खेप

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गांजे की खेप त्रिपुरा से जयपुर ले जाई जा रही थी। मंडी समिति के सामने तस्करी की खेप को ट्रक से कार में स्थानांतरित किया जा रहा था। इसी दौरान एएनटीएफ टीम ने घेराबंदी कर कार्रवाई शुरू कर दी।

चार गिरफ्तार, 2 फरार

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो आरोपी मौके से फरार होने में सफल बताए जा रहे हैं। टीम ने गांजे की खेप के साथ ट्रक और स्विफ्ट डिजायर कार को भी कब्जे में ले लिया है।

एएनटीएफ अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के जरिए गांजा तस्करी के पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि तस्करी की इस खेप के पीछे कौन लोग हैं, गांजा कहां से लाया गया और जयपुर में इसे किसे पहुंचाया जाना था। फरार आरोपियों की तलाश के साथ नेटवर्क से जुड़े अन्य संभावित सहयोगियों की भी जांच जारी है।

INDIA Bloc Protest: इंडिया गठबंधन का सुप्रीम कोर्ट मार्च, CEC के खिलाफ याचिका दायर; आज दिन भर क्या-क्या हुआ?

गाजियाबाद के शहीद नगर में बड़ा हादसा, भरभराकर गिरा मकान का लेंटर; कई लोग मलबे में दबे

सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी बनाम चुनाव आयोग, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल; 11 नेता बने पक्षकार

एकतरफा प्यार कब तक चलता? आनंद दुबे ने बताया उद्धव ठाकरे का साथ छोड़ने का कारण

अस्पतालों की मनमानी पर सरकार ने लगाया लगाम! इलाज का खर्च सार्वजनिक करना हुआ अनिवार्य