प्रतीकात्मक तस्वीर  
उत्तर प्रदेश

'Death' को लिखा 'Deth'... गलत स्पेलिंग से पकड़ी गई साजिश, भाई से फिरौती में किया था 50 हजार की मांग

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में गन्ना क्रय केंद्र पर तौल का काम करने वाले युवक ने खुद के अपहरण की कहानी रची और रुपए के लिए भाई के मोबाइल पर मैसेज में लिखा कि पुलिस को जानकारी देने पर डेथ हो जाएगी।

मनोज आर्या

हरदोई: उत्तर प्रदेश के हरदोई में एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खिंच लिया है। यहां फिरौती के लिए लिखे गए पत्र में गलत स्पेलिंग से पुलिस को अपहरण के एक फर्जी मामले का खुलासा करने में मदद मिली है। जिसमें एक व्यक्ति ने अपने बड़े भाई को ठगकर उससे 50 हजार रुपये की मांग की थी। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में गन्ना क्रय केंद्र पर तौल का काम करने वाले युवक ने खुद के अपहरण की कहानी रची और रुपए के लिए भाई के मोबाइल पर मैसेज में लिखा कि पुलिस को जानकारी देने पर डेथ (मौत) हो जाएगी।

पुलिस ने अपहृत युवक को रूपापुर के पास तलाश कर लिया। पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने जब युवक से ‘डेथ' की स्पेलिंग लिखवाई तो उसने वही गलत स्पेलिंग लिखी जो उसने पहले मैसेज में लिखी थी। इस प्रकार मामले का खुलासा हो गया और युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। जादौन ने बताया कि पांच जनवरी को पिहानी थाना क्षेत्र के बंदरहा गांव निवासी ठेकेदार संजय कुमार ने पुलिस को सूचना दी कि उसे किसी अज्ञात नंबर से सूचना मिली है कि उसके भाई संदीप का अपहरण कर लिया गया है।

फिरौती के रूप में की गई 50 हजार रुपये की मांग

संजय कुमार के मुताबिक, उसके भाई के रिहाई के लिए 50 हजार रुपये की फिरौती मांगी गई है। फिरौती के पत्र में कहा गया था कि अगर उसने रकम नहीं दी तो उसके भाई की 'डेथ' हो जाएगी। संजय के पास 13 सेकेंड का एक वीडियो भी मिला है, जिसमें उसका भाई रस्सी से बंधा हुआ दिखाई दे रहा है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 'डेथ' शब्द की गलत स्पेलिंग से संकेत मिला कि घटना में शामिल लोग पढ़े-लिखे नहीं थे। उन्होंने कहा कि संजय की किसी से दुश्मनी नहीं थी और फिरौती की रकम भी बड़ी नहीं थी, इसलिए संदेह पैदा हुआ।

पत्र में गलत थी डेथ शब्द की स्पेलिंग

मोबाइल लोकेशन के आधार पर तलाशी के दौरान पुलिस ने संदीप को रूपापुर में पाया और संदेह के आधार पर उससे पूछताछ की गई। इसी दौरान उससे उसके अपहरण के बारे में एक आवेदन लिखने को कहा गया, जिसमें उसने फिर से ‘डेथ' शब्द का उल्लेख किया। जादौन के अनुसार, ‘डेथ' शब्द की स्पेलिंग फिरौती के पत्र में गलत थी और संदीप ने आवेदन में भी वही गलती की।

एसपी ने कहा कि बाद में उसने अपने अपहरण की झूठी कहानी गढ़ने की बात कबूल की और पुलिस को बताया कि उसे टीवी पर सीआईडी धारावाहिक देख कर अपने भाई से पैसे ऐंठने का आइडिया आया। पुलिस ने कहा कि संदीप पाली इलाके में मिर्जापुर गन्ना खरीद केंद्र में काम करता है।

बिहार छात्र आंदोलन में रौशन आनंद का बड़ा दावा, बोले- एकजुट हो जाओ, तभी खोलूंगा आयोग का ‘काला चिट्ठा’

ओडिशा के पास 24 क्रू मेंबर समेत समुद्र में डूबा जहाज, पारादीप बंदरगाह से 200 नॉटिकल मील दूर हादसा

इधर ब्रजेश पाठक प्रदर्शनकारियों से मिले, उधर अखिलेश यादव ने बताया आरक्षण खत्म करने की साजिश, मचा सियासी बवाल!

यह छात्रों की नहीं, पैसों की गूंज है! राहुल गांधी के कार्यक्रम पर BJP नेता का बड़ा दावा; फॉरेन फंडिंग का आरोप

बाबा रामदेव के आंदोलन पर बृजभूषण का बड़ा तंज, बोले- इस बार सलवार पहनकर मत भागना