अयोध्या दीपोत्सव 2025 (सौ. सोशल मीडिया) 
उत्तर प्रदेश

आस्था का महासागर, 26 लाख से ज्यादा दीपों से सजी राम की नगरी, दीपोत्सव में बने 2 वर्ल्ड रिकॉर्ड

Deepotsav: अयोध्या में 9वें दीपोत्सव मनाया गया। इस मौके पर सरयू नदी के 56 घाटों पर 26 लाख से ​अधिक दीये प्रज्ज्वलित किए गए। साथ ही दो नए वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया गया।

पूजा सिंह

Ayodhya Deepotsav 2025: छोटी दीवाली के मौके पर भगवान राम की नगरी अयोध्या को दुल्हन की तरह सजाया गया, क्योंकि यहां 9वां अयोध्या दीपोत्सव मनाया गया। राम की पैड़ी और सरयू तट के 56 घाटों पर कुल 28 लाख दीप जलाए गए, जिसमें 26,17,215 दीप एक साथ जलाकर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया। इसके साथ ही 2,128 अर्चकों ने सरयू तट पर महाआरती की, जो दूसरा वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गया। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम मौके पर मौजूद थी और ड्रोन से दीपों की गिनती की गई। इससे पहले यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या पहुंचे।

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम इस कीर्तिमान को दर्ज करने के लिए खुद अयोध्या में मौजूद रही। टीम ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गिनीज रिकॉर्ड का प्रमाण पत्र सौंपा। इस दौरान पर्यटन-संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह और प्रमुख सचिव अमृत अभिजात भी मौजूद रहें। दीपोत्सव के दौरान 1100 ड्रोन से विशेष लाइट शो भी किया गया।

फूलों से सजाया गया रामलला का मंदिर

वहीं इस मौके पर रामलला का मंदिर फूलों से सजाया गया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने शाम को रामलला की भी आरती की। राम की पैड़ी पर लेजर लाइट शो का भी आयोजन किया गया, जिसे देखने के लिए देश-विदेश से श्रद्धालु पहुंचे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या पहुंचे। उन्होंने यहां पुष्पक विमान रूपी हेलीकॉप्टर से राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान के स्वरूपों की रामकथा पार्क हेलीपैड पर अगवानी की। इस दौरान रामकथा पार्क में श्रीराम का राजतिलक और भरत मिलाप भी हुआ।

33 हजार वॉलिंटियर्स ने जलाए दीप

इस आयोजन में 33,000 स्वयंसेवकों ने दीप सजाने और जलाने में सहयोग किया। राम की पैड़ी सहित सरयू के 56 घाटों पर 28 लाख से अधिक दीयों को सजाने के बाद उसमें तेल और बाती को लगाने का कार्य शाम तक कर लिया गया। अवध विश्वविद्यालय और स्वयं सेवी संस्थाओं के 33 हजार वॉलिंटियर्स ने इस कार्य को संपन्न किया।

9वें अयोध्या दीपोत्सव में बने 2 वर्ल्ड रिकॉर्ड

दुल्हन की तरह सजी अयोध्या

इस अवसर पर अयोध्या का हर चौक-चौराहा सजाया गया, रंगोलियां बनाई गईं और त्रेता युग की भव्यता का अहसास कराया गया। पूरे शहर में जय श्री राम के उद्घोष से वातावरण भक्तिमय रहा।

Japan Delegation Varanasi: 109 सदस्यीय जापानी प्रतिनिधिमंडल पहुंचा काशी, निवेश और संस्कृति को मिलेगी नई उड़ान

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: पुलिस ने मानी धरने पर बैठे राहुल गांधी की मांग, पेलेट गन केस में दर्ज हो रही FIR

आरक्षण और UGC नियमों के खिलाफ जंतर-मंतर पहुंचे हजारों लोग, उठी आर्थिक आधार पर बदलाव की मांग

योगी आदित्यनाथ को फ्री हैंड, विधानसभा चुनाव में खुद बांटेंगे टिकट; 2024 में मिली हार के बाद पार्टी का फैसला

तेजस्वान, दिव्यास्त्र और बैलेस्टिक तकनीक... यूपी-जापान मीट में दिखी ‘मेक इन इंडिया’ की ताकत