HIGHLIGHTS
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर सियासत
रामगोपाल यादव के बयान पर बहस छिड़ गई
चुनाव के लिए कांग्रेस को दिया मात्र 26 सीटों का ऑफर
कांग्रेस नेता इमरान मसूद इस बयान पर भड़क उठे
कहा- मुझे तो पता नहीं कब दे रहे हैं, मैं तो किसी से भीख नहीं मांग रहा
UP Assembly Elections: आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और सपा के बीच सीट बंटवारे को लेकर अड़चने सामने आ रही हैं। अखिलेश ने कांग्रेस को 26 सीटों का ऑफर दिया। जिसपर इमरान मसूद भड़कते हुए बोले कि मैं भीख नहीं मांग रहा हूं।
दरअसल, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 के लिए सपा और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे पर गतिरोध जारी है। फिलहाल सपा ने कांग्रेस को 26 सीटें देने का प्रस्ताव दिया है। बता दें कि उत्तर प्रदेश की 403 सीटों में से कांग्रेस ने 181 सीटों की मांग की थी। इस बीच अब अखिलेश उन्हें सिर्फ 26 सीटें ही देने की बात कर रहे हैं।
दिल्ली में आयोजित बैठक में शामिल होने के लिए रामगोपाल यादव समेत कई सपा नेता और कांग्रेस के नेता पहुंचे तो मौके पर रामगोपाल यादव ने ये बयान दिया। कहा कि हमने कांग्रेस को 26 सीटें दे दी हैं। रामगोपाल का कहना है कि हम वही सीट कांग्रेस को दे रहे हैं, जिन सीटों पर वो जीत सकती हैं।
रामगोपाल यादव के बयान पर कांग्रेस ने अपनी नाराजगी जाहिर की। कांग्रेस नेता इमरान मसूद ने दुख जताते हुए कहा कि मुझे तो पता नहीं कब दे रही है, मैं तो किसी से भीख नहीं मांग रहा हूं।