Railway Festival Special Train List: त्योहारों का सीजन आने वाला है। फेस्टिवल में घर जाने की तैयारी कर रहे यात्रियों के लिए रेलवे ने राहत देने की तैयारी की है। दशहरा, दीपावली और छठ पूजा के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने कई मार्गों पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। इन ट्रेनों से दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, पंजाब, गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश और जम्मू-कश्मीर समेत कई राज्यों के यात्रियों को अतिरिक्त रेल सेवाएं मिलेंगी।
उत्तर रेलवे के मुताबिक त्योहारों को देखते हुए 23 जोड़ी यानी 46 स्पेशल ट्रेन सेवाएं संचालित की जाएंगी। इन ट्रेनों के जरिए कुल 552 फेरे लगाए जाएंगे। अलग-अलग रूट पर ट्रेनों का संचालन अक्टूबर और नवंबर माह में होगा, जबकि कुछ सेवाएं दिसंबर तक भी चलेंगी हैं। कुछ ट्रेनें रोजाना चलेंगी, जबकि कुछ ट्रेनों का संचालन सप्ताह में एक दिन किया जाएगा।
लालकुआं-राजकोट: 4 अक्टूबर से 29 नवंबर तक हर रविवार।
छपरा-पठानकोट: 5 अक्टूबर से 23 नवंबर तक हर सोमवार।
आजमगढ़-बांद्रा टर्मिनस: 3 अक्टूबर से 28 नवंबर तक हर शनिवार।
मऊ-अंबाला कैंट: 1 अक्टूबर से 26 नवंबर तक हर गुरुवार।
कोलकाता-अलमनगर: 15 अक्टूबर से 26 नवंबर तक हर गुरुवार।
अमृतसर-बरौनी: 4 अक्टूबर से 29 नवंबर तक हर रविवार।
नई दिल्ली-दानापुर: 2 अक्टूबर से 20 नवंबर तक हर शुक्रवार।
प्रयागराज-हजरत निजामुद्दीन: 20 अक्टूबर से 1 दिसंबर तक हर मंगलवार।
दिल्ली-कामाख्या: 3 अक्टूबर से 28 नवंबर तक हर शनिवार।
दिपावली और छठ के मौके पर बिहार जाने वाली ट्रेनों में भारी भीड़ देखने को मिलती है। जिसे देखते हुए रेलवे ने अहम पहल की हैं। नई दिल्ली-गया स्पेशल ट्रेन 11 से 25 अक्टूबर तक रोजाना, जबकि गया-नई दिल्ली सेवा 12 से 26 अक्टूबर तक रोजाना चलेगी।
इसी तरह नई दिल्ली-पटना स्पेशल ट्रेन 10 से 25 अक्टूबर तक और पटना-नई दिल्ली सेवा 11 से 26 अक्टूबर तक प्रतिदिन संचालित होगी। अहमदाबाद-दरभंगा स्पेशल भी 16 अक्टूबर से 13 नवंबर तक निर्धारित दिनों में चलेगी। वहीं श्रीगंगानगर-समस्तीपुर स्पेशल 18 अक्टूबर से 29 नवंबर तक हर रविवार चलेगी।
महाराष्ट्र से यूपी जाने वाले यात्रियों के लिए भी रेलवे ने अतिरिक्त सेवाओं की घोषणा की है। CSMT-गोरखपुर स्पेशल 16 अक्टूबर से 16 नवंबर तक रोजाना चलेगी और इसके 32 चक्कर लगेंगे। वापसी में गोरखपुर-CSMT सेवा 18 अक्टूबर से 18 नवंबर तक रोजाना संचालित होगी।
इसके अलावा हडपसर-गोरखपुर स्पेशल 16 अक्टूबर से 16 नवंबर तक चलेगी। LTT-बनारस स्पेशल 14 अक्टूबर से 19 नवंबर तक बुधवार और शुक्रवार को संचालित होगी। वहीं उधना-अयोध्या कैंट के बीच भी अक्टूबर-नवंबर में निर्धारित दिनों पर स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी।
फैस्टिवल सीजन में यात्रियों की संख्या बढ़ने के कारण नियमित ट्रेनों में सीटों की मांग भी बढ़ जाती है। ऐसे में स्पेशल ट्रेनों से यात्रियों को सफर करने का अतिरिक्त विकल्प मिलेंगा। जो यात्री इस दौरान यात्रा करने की योजना बना रहे हैं वो टिकट बुक करने से पहले संबंधित ट्रेन की तारीख, दिन और उपलब्धता रेलवे के आधिकारिक शेड्यूल/बुकिंग सिस्टम को जरूर जांच लें।