गाड़ी में कब भरवाएं CNG... दिन या रात, सिलेंडर में कब आती है ज्यादा गैस; माइलेज पर क्या पड़ता है असर?

CNG: गाड़ियों में सीएनजी भरवाने को लेकर लोगों के मन एक सवाल रहता है कि आखिर गैस कब भरवाई जाएं जिससे गाड़ी की माइलेज अच्छी हो। गाड़ी में सीएनजी भरवाने का सही समय दिन है या फिर रात? पढ़े पूरी खबर।
When to fill CNG in your vehicle
सीएन पंपसोर्स - (सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

When Fill CNG In Your Vehicle: सड़कों पर सीएनजी वाहनों की संख्या लगातार बढ़ रही है। हर कंपनियां पेट्रोल के साथ-साथ फ्यूल के लिए सीएनजी के आप्सन को गाड़ियों में जोड़ दी हैं। सीएनजी में प्रेशर को लेकर एक समस्या आमतौर पर देखी जाती है। जब भी सीएनजी पंप पर गाड़ी में CNG भरवाने जाते हैं तो प्रेशर को लेकर सवाल पूछते हैं। प्रेशर कम है या अधिक? प्रेशर को लेकर सभी सवालों का जवाब यहां मिलने वाला है। आप सीएनजी की गाड़ी चलाते होंगे तो ये खबर आपके लिए फायदेमंद है।

CNG को गाड़ी में कब भरवाना सही रहता है ये खबर उसी से जुड़ी हुई है। लोगों में एक धारणा है कि जब तापमान कम रहता है तो CNG भरवाना सही रहता है। रात या फिर सुबह?

तापमान का असर

CNG एक गैस है और गैस होने के कारण तापमान का प्रभाव इसके घनत्व पर पड़ता है। जैसा मौसम होगा सीएनजी वैसा ही असर दिखाएगी। तापमान अधिक होने से गैस का नेचर हिट होने से इसके घनत्व पर प्रभाव पड़ना स्वाभाविक है। ऐसे में रात या फिर सुबह-सुबह गाड़ी में गैस भरवाना आपके लिए फायदेमंद रहने वाला है।

माइलेज पर पड़ता है असर?

तापमान अधिक होने पर CNG के घनत्व पर प्रभाव पड़ता है। जब आप सुबह-सुबह या फिर रात के समय गाड़ी में सीएनजी भरवाते है तो आपके गाड़ी की टैंक में गैस अधिक भरी जाती है और इसका प्रभाव गाड़ी के माइलेज पर पड़ता है।

cng
सीएनजी गैस की गाड़ीसोर्स-(सोशल मीडिया)

प्रेशर का क्या है खेल?

प्रेशर को लेकर एक धारणा है कि प्रेशर कम होने से गाड़ी में गैस भी कम भराती है। ये सही है। तापमान कम होने पर प्रेशर अधिक होता जिससे गाड़ी में सीएनजी आराम से और अधिक मात्रा में भरा जाता है।

क्या रखनी होती है सावधानी?

CNG गैस का नेचर ज्वलंत होता है। जब भी गैस भरवाने आप पंप पर जाएं तो पहले गाड़ी से उतरकर दूर खड़े हो जाएं। गैस भरते समय गाड़ी जितनी हल्की होगी गैस का दबाव टैंक पर कम पड़ेगा।

पर्यावरण के लिहाज से उपयोगी

CNG गैस होने के कारण कार्बन का उत्सर्जन नहीं करती है। पेट्रोल और डीजल की जगह सीएनजी से प्रदूषण नहीं होता है साथ ही गाड़ियों में मेंटेनेंस का खर्चा भी कम आता है। इसलिए पर्यावरण और पैसे के लिहाज से सीएनजी की गाड़िया उपयोगी हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com