प्रधानमंत्री रिसर्च चेयर योजना (फोटो - गूगल इमेज) 
यूटिलिटी

विदेश में काम कर रहे भारतीय शोधकर्ताओं को भारत लौटने का मौका, मिलेगी 14 करोड़ रुपये तक की रिसर्च फंडिंग

PMRC : शिक्षा मंत्रालय ने प्रधानमंत्री रिसर्च चेयर (PMRC) योजना 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। विदेशों में कार्यरत भारतीय शोधकर्ता और वैज्ञानिक 15 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

हितेश तिवारी

Prime Minister Research Chair : अगर आप विदेश में किसी विश्वविद्यालय, रिसर्च संस्थान या वैज्ञानिक संगठन में काम कर रहे भारतीय शोधकर्ता हैं, तो आपके लिए बड़ी खबर है। भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग ने प्रधानमंत्री रिसर्च चेयर (PMRC) योजना 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।

इस योजना का उद्देश्य विदेशों में कार्यरत भारतीय मूल के वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं और विशेषज्ञों को भारत के उच्च शिक्षण संस्थानों और रिसर्च सेंटरों से जोड़ना है। इच्छुक उम्मीदवार PMRC की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 1 जून 2026 से शुरू हो चुकी है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।

प्रधानमंत्री रिसर्च चेयर (PMRC) योजना 2026

प्रधानमंत्री रिसर्च चेयर (PMRC) योजना के तहत चयनित उम्मीदवारों को भारत के प्रतिष्ठित शिक्षण और अनुसंधान संस्थानों में शोध कार्य करने का अवसर मिलेगा। इसके लिए सरकार प्रत्येक चयनित शोधकर्ता को 14 करोड़ रुपये तक की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराएगी, जिससे वे उच्च स्तर के अनुसंधान, नई तकनीकों के विकास और वैश्विक स्तर के शोध प्रोजेक्ट्स पर काम कर सकें।

इस योजना का मुख्य उद्देश्य भारतीय प्रतिभाओं को देश की शिक्षा और अनुसंधान व्यवस्था से जोड़ना तथा भारत में विश्वस्तरीय रिसर्च को बढ़ावा देना है। इससे देश के विश्वविद्यालयों और अनुसंधान संस्थानों को भी अंतरराष्ट्रीय अनुभव वाले विशेषज्ञों का सहयोग मिलेगा।

14 करोड़ रुपये तक की रिसर्च फंडिंग मिलेगी

प्रधानमंत्री रिसर्च चेयर योजना के लिए विदेशों में कार्यरत भारतीय नागरिक, ओवरसीज सिटिजन ऑफ इंडिया (OCI) कार्डधारक और भारतीय मूल के व्यक्ति (PIO) आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए सबसे पहले PMRC की आधिकारिक वेबसाइट pmrc.education.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद "Apply Now" या "Submit Proposal" विकल्प चुनकर फेलो के रूप में पंजीकरण करें।

फिर अपनी शैक्षणिक योग्यता, पेशेवर अनुभव और रिसर्च से जुड़ी सभी आवश्यक जानकारी भरकर संबंधित दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन जमा कर दें। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले पात्रता और अन्य शर्तों को आधिकारिक अधिसूचना में ध्यान से पढ़ लें, ताकि आवेदन प्रक्रिया में किसी तरह की परेशानी न हो।

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा

किसानों को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा, MSP में बढ़ोतरी की मंजूरी; ₹2.79 लाख करोड़ के पैकेज का ऐलान

पंजाब में चिट्टे पर गरमाई सियासत! शाह का मान पर वार, बोले- पंजाब को नशा मुक्त करके रहेंगे

उमर खालिद और शरजील इमाम को फिर झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने जमानत अर्जी की खारिज

लालू परिवार की बढ़ीं मुश्किलें! ट्रांसफर के बाद नए जज प्रशांत कुमार करेंगे लैंड फॉर जॉब मामले की सुनवाई