LIC Bima Sakhi Yojana Apply Online: देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी LIC महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से एक खास योजना चला रही है। जिसके तहत महिलाएं हर महीने 7 हजार रुपये कमा सकती हैं। इस योजना का नाम LIC बीमा सखी योजना है। इस योजना की खास बात यह है कि 18 से 70 साल तक की सभी महिलाएं इस योजना का लाभ उठा सकती हैं। इतना ही नही इस योजना के तहत पात्र महिलाएं शुरुआत में ही स्टाइपेंड और कमीशन के माध्यम से अपनी आय में अच्छी खासी बढ़ोत्तरी कर सकती है।
LIC बीमा सखी योजना के लाभ विशेष रूप से उन महिलाओं की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए तैयार किए गए हैं, जो घर से काम करना चाहती हैं या अपने काम और पारिवारिक जीवन के बीच संतुलन बनाना चाहती हैं। और इस योजना में आवेदन के लिए किसी भी निवेश की आवश्यकता नहीं है।
LIC बीमा सखी का उद्देश्य खासतौर पर ग्रामीण और छोटे शहरों की महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है। बीमा सखी बनकर महिलाएं गांव-गांव जाकर लोगों को बीमा के बारे में जागरूक करती हैं और साथ ही अपनी आय भी बढ़ाती हैं। इस योजना से जुड़ने वाली महिलाओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। बीमा सखी योजना के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को बीमा एजेंट बनकर गांवों में बीमा के बारें में लोगों को जागरुक करके भी अपनी आजीविका चलाने का मौका मिल रहा है। तो अगर आप भी आत्मनिर्भर बनना चाहती है और इस योजना का लाभ उठाना चाहतीं है तो आइए जानते है इस योजना के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए औऱ इसका लाभ उठाने के लिए कैसे आवेदन कर सकते है-
LIC Bima Sakhi योजना के लिए 18 से 70 साल तक की सभी महिलाएं आवेदन कर सकती हैं। बस आवेदनकर्ता कम से कम 10वीं पास हो।
LIC Bima Sakhi योजना के तहत महिलाओं को शुरुआती तीन साल तक एक तय स्टाइपेंड दिया जाता है। जिससे उनके आय में बढ़ोत्तरी हो सकती है।
यह भी पढ़े- Gold-Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, जानिए अपने शहर में क्या है सोने-चांदी का भाव
इस योजना से जुड़ने वाली महिलाओं को LIC की तरफ से प्रोफेशनल ट्रेनिंग भी दी जाती है, ताकि वे आसानी से बीमा एजेंट के तौर पर काम कर सकें। तीन साल का प्रशिक्षण पूरा होने के बाद महिलाएं LIC एजेंट के रूप में अपनी पहचान बना सकती हैं। हालांकि इस योजना के तहत पहले से काम कर रहे LIC एजेंटों या कर्मचारियों के परिवार के सदस्यों को शामिल नहीं किया जाता।
LIC Bima Sakhi योजना के लिए महिला उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। जिसमें उम्र प्रमाण पत्र, पता प्रमाण और शैक्षणिक दस्तावेज जरूर शामिल करने हैं। आवेदन और पूरी जानकारी LIC की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।