5 मुख्य सरकारी योजनाएं (फोटो - गूगल इमेज) 
यूटिलिटी

₹500 से कम में बीमा और पेंशन सुरक्षा! जानिए सरकार की 5 योजनाएं जो हर परिवार के लिए जरूरी

Indian Government Schemes : भारत सरकार की कई योजनाएं ₹500 से कम सालाना खर्च में बीमा, स्वास्थ्य और पेंशन सुरक्षा देती हैं। जानिए हर परिवार के लिए जरूरी 5 बड़ी योजनाओं के बारे में।

हितेश तिवारी

5 Goverment Schemes : भारत सरकार ने आम लोगों के लिए सामाजिक सुरक्षा का मजबूत ढांचा तैयार किया है, जिसमें पेंशन, स्वास्थ्य बीमा, जीवन बीमा और दुर्घटना कवर जैसी सुविधाएं शामिल हैं। इसके तहत नेशनल पेंशन सिस्टम, अटल पेंशन योजना और प्रधानमंत्री श्रम योगी मान-धन जैसी योजनाएं चलाई जा रही हैं।

हाल ही में केंद्र सरकार ने एकीकृत पेंशन योजना भी शुरू की है। विशेषज्ञों का कहना है कि कई ऐसी योजनाएं हैं जिनका सालाना खर्च ₹500 से भी कम है, लेकिन अब भी बड़ी संख्या में लोग इनका लाभ नहीं ले रहे हैं।

केंद्र सरकार की 5 जरूरी योजनाएं

हर परिवार के लिए 5 प्रमुख योजनाओं में सबसे पहले आयुष्मान भारत PM-JAY शामिल है, जिसमें पात्र परिवारों को सालाना ₹5 लाख तक का कैशलेस इलाज मिलता है। दूसरी योजना प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना है, जिसमें ₹436 सालाना प्रीमियम देकर ₹2 लाख का जीवन बीमा मिलता है।

तीसरी योजना प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना है, जिसमें केवल ₹20 सालाना प्रीमियम पर दुर्घटना बीमा मिलता है। चौथी योजना अटल पेंशन योजना है, जो असंगठित क्षेत्र के लोगों को 60 साल के बाद ₹1,000 से ₹5,000 मासिक पेंशन देती है।

योजनाओं को लेकर जागरूकता की कमी

पांचवीं बड़ी योजना PM-SYM है, जो ₹15,000 तक मासिक कमाने वाले असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए है। इसमें सरकार भी बराबर योगदान देती है और रिटायरमेंट के बाद ₹3,000 मासिक पेंशन मिलती है।

वित्त विशेषज्ञों का कहना है कि इन योजनाओं की सबसे बड़ी समस्या महंगाई नहीं बल्कि जागरूकता की कमी है। अगर हर परिवार कम से कम एक योजना से जुड़े, तो स्वास्थ्य खर्च, दुर्घटना जोखिम और बुजुर्गावस्था की आर्थिक चिंता काफी हद तक कम हो सकती है।

पहली बार PDA रथ से निकलेंगे अखिलेश यादव, 24 सितंबर को रायबरेली में MLA राहुल लोधी के घर लेंगे चाय की चुस्की

क्यों की गई थी रेलवे सुरक्षा बल की स्थापना, IB को करनी पड़ी थी सिफारिश, जानिए पूरा इतिहास

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज