दिल्ली की मुख्मंत्री रेखा गुप्ता की तस्वीर। (फोटो - गूगल इमेज) 
यूटिलिटी

दिल्ली में राशन कार्ड नियम बदलने की तैयारी, अब 2.5 लाख आय वाले परिवारों को भी मिल सकता है फायदा

Delhi Ration Card Update : दिल्ली सरकार ने गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ा कदम उठाया है। सरकार राशन कार्ड की आय सीमा बढ़ाने पर विचार कर रही है, जिससे अधिक परिवार सरकारी योजनाओं का लाभ ले सकेंगे।

हितेश तिवारी

Ration Card Income Limit : दिल्ली सरकार ने गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ी राहत देने की तैयारी शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घोषणा की है कि सरकार राशन कार्ड बनवाने के लिए निर्धारित आय सीमा बढ़ाने पर विचार कर रही है।

वर्तमान में जिन परिवारों की सालाना आय 1.25 लाख रुपये तक है, वे राशन कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं, लेकिन सरकार अब इस सीमा को बढ़ाकर 2.5 लाख रुपये तक करने की योजना पर काम कर रही है। यदि यह प्रस्ताव लागू होता है, तो बड़ी संख्या में परिवारों को मुफ्त राशन और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने का रास्ता आसान हो सकता है।

दिल्ली में राशन कार्ड की आय सीमा बढ़ेगी

इसके साथ ही दिल्ली सरकार ने नए राशन कार्ड जारी करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार राजधानी में करीब 7.72 लाख नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे। पिछले कई वर्षों से नए राशन कार्ड जारी नहीं किए जा रहे थे, जिसके कारण बड़ी संख्या में आवेदन लंबित थे।

मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले 13 वर्षों के दौरान करीब 3.72 लाख आवेदन लंबित थे, लेकिन अब उन्हें निरस्त कर नए नियमों के तहत फिर से आवेदन करना होगा। सरकार का कहना है कि नई व्यवस्था के तहत प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और डिजिटल होगी ताकि लोगों को दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें।

राशन कार्ड आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन

राशन कार्ड के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है। आवेदन करने वाले लोगों को आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र और परिवार के सदस्यों की जानकारी जैसे दस्तावेज जमा करने होंगे।

आवेदन के लिए दिल्ली सरकार के ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल का उपयोग किया जाएगा: Delhi e-District Portal। माना जा रहा है कि राशन कार्ड भविष्य में कई अन्य योजनाओं जैसे मुफ्त राशन और महिला सहायता योजनाओं में भी महत्वपूर्ण दस्तावेज की भूमिका निभा सकता है।

केन्या ने टाटा केमिकल्स से तोड़ा नाता, 100 साल पुराना समझौता रद्द, शेयर बाजार पर असर, कहा- किसी के गुलाम नहीं

मैं रेवंत का समर्थक हूं, कांग्रेस का नहीं, एक मंच पर साथ आए ओवैसी और रेड्डी; एक-दूसरे की तारीफों के बांधे पुल

शिक्षक दिवस पर PM नरेंद्र मोदी आज SRCC के शताब्दी समारोह में होंगे शामिल, देश के छात्रों को करेंगे संबोधित

खरगे की रैली के बाद शुद्धिकरण मामले में बड़ा एक्शन, BJP नेता पर FIR, बेंगलुरु में SC-ST एक्ट के तहत केस दर्ज

Weather Alert: 5 सितंबर को MP-राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में बरसेंगे बादल