दिल्ली में पहली बार डिजिटल जनगणना, लोग खुद ऑनलाइन भर सकेंगे फॉर्म। (फोटो सोर्स - गूगल इमेज) 
यूटिलिटी

Delhi Census 2027: अब खुद ऑनलाइन भर सकेंगे जनगणना फॉर्म, जानें 33 सवाल और पूरी प्रक्रिया

Delhi Census 2027 : दिल्ली में जनगणना 2027 की तैयारी तेज हो गई है, इस बार लोग खुद ऑनलाइन पोर्टल पर 33 सवालों के जवाब देकर अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे।

हितेश तिवारी

Delhi Online Census : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जनगणना 2027 की तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बार जनगणना प्रक्रिया को डिजिटल बनाया गया है, जिससे नागरिक खुद ऑनलाइन अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे।

दिल्ली सरकार ने जनगणना अधिनियम, 1948 के तहत एक विस्तृत अधिसूचना जारी कर लोगों से सहयोग करने की अपील की है। इस नई व्यवस्था में नागरिकों की जानकारी पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी और उन्हें तय प्रक्रिया का पालन करना होगा।

दिल्ली में जनगणना 2027 की तैयारियां तेज

इस बार जनगणना में “सेल्फ एन्यूमरेशन” यानी स्वयं जानकारी भरने की सुविधा दी गई है। यह प्रक्रिया New Delhi Municipal Council और दिल्ली कैंटोनमेंट बोर्ड क्षेत्रों में 15 अप्रैल तक चलेगी, जबकि नगर निगम क्षेत्रों में 1 मई से 15 मई 2026 तक लोग ऑनलाइन जानकारी भर सकेंगे।

इसके लिए se.census.gov.in पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। यह भारत की पहली डिजिटल जनगणना होगी, जिसमें कुल 33 सवालों के जवाब देने होंगे। इसके बाद “हाउस-लिस्टिंग ऑपरेशन” के तहत अधिकारी घर-घर जाकर जानकारी का सत्यापन करेंगे।

जनगणना के दौरान ये पूछे जाएंगे सवाल

जनगणना फॉर्म में मकान से लेकर जीवन स्तर तक कई अहम सवाल पूछे जाएंगे। इसमें घर का प्रकार (कच्चा या पक्का), स्वामित्व, कमरों की संख्या, पेयजल का स्रोत, शौचालय, रसोई और स्नानघर की सुविधा, एलपीजी या अन्य ईंधन का उपयोग, इंटरनेट, मोबाइल, टीवी, वाहन जैसी सुविधाओं की जानकारी शामिल होगी।

ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए नागरिकों को पहले पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा, फिर नक्शे में अपना घर चिन्हित करना होगा और सभी 33 सवालों के जवाब भरकर सबमिट करना होगा। यह पहल जनगणना प्रक्रिया को आसान, पारदर्शी और तेज बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

Teacher’s Day पर PM मोदी की शिक्षकों संग खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग से लेकर बच्चों के टैलेंट तक पर हुई चर्चा

Operation Chakra 6: डिजिटल अरेस्ट का खौफनाक खेल! 3 महीने बंधक बनाकर ऐंठे 42.36 करोड़, CBI ने दबोचे 3 एजेंट

शिक्षक दिवस पर डॉ. राधाकृष्णन को नमन, योगी-गडकरी समेत कई नेताओं ने दी शिक्षकों को शुभकामनाएं

केन्या ने टाटा केमिकल्स से तोड़ा नाता, 100 साल पुराना समझौता रद्द, शेयर बाजार पर असर, कहा- किसी के गुलाम नहीं

मैं रेवंत का समर्थक हूं, कांग्रेस का नहीं, एक मंच पर साथ आए ओवैसी और रेड्डी; एक-दूसरे की तारीफों के बांधे पुल