आयुष्मान भारत कार्ड, (फाइल फोटो)  
यूटिलिटी

Ayushman Bharat Card: 5 लाख का फ्री इलाज, घर बैठे बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड; जानिए पूरी प्रक्रिया

Ayushman Bharat Yojana: योजना के तहत हर पात्र परिवार को 5 लाख रुपये का कैशलेस स्वास्थ्य बीमा मिलता है, जिसमें सर्जरी, जटिल इलाज, गंभीर बीमारियां, अस्पताल में भर्ती और पोस्ट-ऑपरेशन तक देखभाल शामिल है।

मनोज आर्या

How To Make Ayushman Bharat Card: देश में 70 प्रतिशत से ज्यादा लोगों के पास अपना कोई हेल्थ इंश्योरेंस नहीं है। भारत में सिर्फ एक तिहाई ऐसी अबादी है, जिसके पास स्वास्थ्य बीमा है। आज के समय में हेल्थ इंश्योरेंस जैसी सुविधा सबसे जरूरी है, क्यों अचानक जब कोई बीमार होता है, तो परिवार आर्थिक रूप से कमजोर हो जाता है। अस्पताल में महंगी इलाज के लिए लोगों को घर, जमीन और ज्वेलरी तक बेचने के लिए मजबूत होना पड़ता है। इसी को देखते हुए केंद्र सरकार ने आयुष्मान योजना की शुरुआत की है।

वर्तमान समय में आयुष्मान भारत योजना दुनिया का सबसे बड़ा गवर्नमेंट हेल्थ प्रोग्राम है, जो 5 लाख रुपये तक का हेल्थ इंश्योरेंस प्रदान करता है। लेटेस्ट डेटा के मुताबिक, देश में अब तक करीब 34.7 करोड़ कार्ड बनाए जा चुके हैं। इस योजना के तहत मार्च 2025 तक कुल 9.19 करोड़ लोग अपना इलाज करवा चुके हैं।

2018 में हुई थी इस योजना की शुरुआत

आप भी इस योजना का लाभ ले सकते हैं और आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। यह सरकारी स्कीम प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) के तहत चलाई जाती है। इसका उद्देश्य गरीब और कमजोर परिवारों को महंगे इलाज से आर्थिक सुरक्षा देना है। यह योजना 2018 में शुरू हुई और आज देशभर में करोड़ों लोगों के लिए जीवनरक्षक ढाल साबित हो रही है।

हर परिवार को 5 लाख रुपये तक का लाभ

योजना के तहत हर पात्र परिवार को 5 लाख रुपये प्रति वर्ष तक का कैशलेस स्वास्थ्य बीमा मिलता है, जिसमें बड़ी सर्जरी, जटिल इलाज, गंभीर बीमारियां, अस्पताल में भर्ती और पोस्ट-ऑपरेशन देखभाल तक शामिल है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इस योजना का लाभ सरकारी और निजी दोनों तरह के अस्पतालों में उपलब्ध है, इसलिए मरीज को अच्छी सुविधा पाने के लिए जेब नहीं देखनी पड़ती। देश भर के 29 हजार से अधिक अस्पताल इस योजना से जुड़े हैं। इस योजना को डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए जोड़ा गया है। आयुष्मान कार्ड, ई-केवाईसी, अस्पताल वेरिफिकेशन, डैशबोर्ड मॉनिटरिंग इन सबने पारदर्शिता और प्रक्रिया को तेज बनाया है।

आयुष्मान कार्ड ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें?

  • सबसे पहले आपको Ayushman Bharat Beneficiary पोर्टल पर जाना है और Beneficiary पर क्लिक करना है। इसके लिए आधिकारिक लाभार्थी पोर्टल beneficiary.nha.gov.in या PM-JAY मुख्य साइट/एप खोलें।
  • उसके बाद 'Am I Eligible'/Beneficiary विकल्प चुनें, फिर मोबाइल नंबर दर्ज करें, captcha भरें और OTP से सत्यापित करें,
  • अगले पेज में आपको अपना राज्य और जिला का चयन करना होगा। उसके बाद अपने आधार नंबर से कार्ड के लिए अपनी पात्रता चेक करनी है। यहां आपको परिवार और कार्ड का स्टेट्स देखने को मिलेगा।
  • सर्च मोड को चुनें Aadhaar/Ration Card (RC)/PM/CM letter/RSBY URN/Mobile number उपयुक्त विकल्प चुनकर खोजें। सिस्टम SECC-2011 डेटाबेस से मैच दिखाएगा।
  • परिवार सूची और सदस्य चुनें, आपके परिवार के सदस्य स्क्रीन पर दिखाई देंगे। जिस सदस्य के लिए कार्ड बनाना है उसे चुनें और 'Click here to Enrol'/eKYC ऑप्शन चुनें
  • eKYC/Aadhaar Authentication आधार-OTP या अन्य सत्यापन कराएं, Matching Score दिखेगा। फिर डिजिटल/PVC कार्ड डाउनलोड या प्राप्त कर सकते हैं।
  • नजदीकी Common Service Centre (CSC) या नजदीकी empanelled अस्पताल जाएं। वहां Arogya Mitra/CSC ऑपरेटर मदद करेगा।

आयुष्मान कार्ड के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट

आयुष्मान कार्ड अप्लाई करने के लिए दस्तावेज की बात करें तो आधार कार्ड, राशन कार्ड, इनकम प्रूफ और श्रमिक रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट BoWC की जरूरत होगी। इन दस्तावेजों के जरिए आप अपने आयुष्मान भारत कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते हैं।]

BRICS Summit 2026 LIVE: चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग कल आएंगे भारत, शाम 5.45 बजे PM मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक

Elephant Madhuri Return: वनतारा से कोल्हापुर लौटेगी माधुरी, वापसी से पहले किए गए खास इंतजाम

DUSU Election 2026: चुनावी रण में 6 महिलाएं, 4 पदों के लिए चुनाव; यूनिवर्सिटी प्रशासन की तैयारी पूरी

मोदी ने बताया BRICS की ताकत, पुतिन ने G7 पर साधा निशाना...बिजनेस फोरम में संबोधन की 10 बड़ी बातें

BRICS Business Forum की फैमिली फोटो में शामिल हुए PM मोदी, वैश्विक मंच पर दिखी एकजुटता