दुनिया के सबसे छोटे होटल जहां पर पहुंचने के लिए करनी पड़ेगी काफी मशक्कत 
टूर एंड ट्रैवल

दुनिया के सबसे छोटे होटल जहां पर पहुंचने के लिए करनी पड़ेगी काफी मशक्कत

अगर हम किसी भी जगह घूमने जाते हैं तो वहां के होटल और बड़ी-बड़ी इमारतों के बारे में जरूर सुनते हैं। दुनिया में कई शानदार और विशाल होटल मौजूद हैं जिनमें हजारों कमरे होते हैं। लेकिन दुनिया में ऐसे भी कई होटल मौजूद हैं जो सबसे छोटे हैं।

प्रीति शर्मा
अगर हम किसी भी जगह घूमने जाते हैं तो वहां के होटल और बड़ी-बड़ी इमारतों के बारे में जरूर सुनते हैं। दुनिया में कई शानदार और विशाल होटल मौजूद हैं जिनमें हजारों कमरे होते हैं। लेकिन दुनिया में ऐसे भी कई होटल मौजूद हैं जो सबसे छोटे हैं। इस छोटे से होटल में रहने और ठहरने की सारी सुविधाएं मिल जाएंगी। रिमोट एरिया में बने ये होटल, लॉज और गेस्ट हाउस एकांत में सुकून भरे पल बिताने के लिए बहुत ही बेहतरीन है।
व्हाइट डेजर्ट अंटार्कटिका दुनिया की एकांत जगहों में शामिल है। यहां पर मौजूद व्हाइट डेजर्ट दुनिया का सबसे छोटा होटल है। सफेद बर्फ के बीच बना यह होटल दक्षिण अफ्रीका की राजधानी केपटाउन से करीब छह घंटे की दूरी पर है। यहां पर आइस हाइकिंग का मजा ले सकते हैं।
स्काइलॉज एडवेंचर सूट्स, पेरू रोमांच से भरपूर जगह पर जाना चाहते हैं, तो यह एकदम बेस्ट है। यहां पर ट्रांसपेरेंट पॉड्स ऊंची चोटियों के साथ लटके हुए हैं। यह पॉड्स पेरू की रहस्यमयी घाटी के करीब 440 मीटर की ऊंचाई पर बनाए गए हैं। यह पर पहुंचने के लिए एक घंटे का समय लगता है।
डेप्लॉर फार्म, आइसलैंड यह जगह फिलजोत वैली में स्थित है जो आइसलैंड का सबसे छोटा और अलग हिस्सा है। यहां का शांत वातावरण कुछ समय बिताने के लिए बहुत ही बेहतरीन है। यहां का कैमरा बहुत ही अलग तरह से डिजाइन किया गया है। घास से भरी छत, फर्श से छत तक बड़ी खिड़कियां हैं।
साउथ अफ्रीका के सेडरबर्ग माउंटेन स्थित बुशमांस क्लूफ वाइल्डरनेस रिजर्व का एक फार्म है। यह चट्टानी इलाकों में बनी हुई एक अलग दुनिया है। यहां के आसपास का वातावरण बहुत ही शांत और खूबसूरत है।
कोलंबिया के ताताकोआ रेगिस्तान के बीचों-बीच, टुबो होटल अपसाइकल किए गए कंक्रीट सीवर पाइप से बना एक रंगीन, अनोखा प्रवास प्रदान करते हैं। ये इंद्रधनुषी रंग के कैप्सूल जिनमें से प्रत्येक एक डबल बेड के लिए पर्याप्त बड़ा है लेकिन आरामदायक भी है।

CM विजय के परिसीमन बयान के बीच SC के जस्टिस केएम जोसेफ की बड़ी चेतावनी, बोले- दक्षिण के वोट का मूल्य घटेगा

कावेरी पानी का मुद्दा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, पीठ बोली- पहले कावेरी प्रबंधन प्राधिकरण के पास जाए तमिलनाडु

राहुल के घर गया दलित का पैसा? कर्नाटक में BJP का हल्लाबोल, मंत्री नागेंद्र के इस्तीफे की मांग, कई नेता डीटेन

मणिपुर के सेनापति जिले में भड़की हिंसा, घरों में लगाई आग, CRPF जवान घायल, चश्मदीद ने बताई खौफनाक दास्तां

तमिलनाडु में मुफ्त योजनाओं का ऐलान, साल में 3 फ्री LPG सिलेंडर, महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स के लिए मुफ्त बस सफर