YouTube पर आए कमाल के फीचर्स। Source. Pixabay
टेक्नॉलजी

YouTube का बड़ा अपडेट, वीडियो बनाना होगा आसान, AI करेगा एडिटिंग से लेकर शॉपिंग तक का काम

YouTube Shopping India: YouTube अब सिर्फ वीडियो अपलोड करने की जगह नहीं है। जिसमें Made on YouTube इवेंट में कंपनी ने AI, एडिटिंग, कमेंट मैनेजमेंट और शॉपिंग से जुड़े कई नए फीचर्स का ऐलान किया है।

सिमरन सिंह

YouTube AI Tools: वीडियो क्रिएटर्स के लिए YouTube अब सिर्फ वीडियो अपलोड करने की जगह नहीं रह गया है। बता दें कि प्लेटफॉर्म लगातार ऐसे टूल्स जोड़ रहा है जो वीडियो बनाने, एडिट करने, दर्शकों को समझने और कमाई बढ़ाने में मदद कर सकें। वहीं Made on YouTube इवेंट में कंपनी ने AI, एडिटिंग, कमेंट मैनेजमेंट और शॉपिंग से जुड़े कई नए फीचर्स का ऐलान किया है। इनका असर यूट्यूब स्टूडियो, शॉर्ट्स और यूट्यूब क्रिएट जैसे प्लेटफॉर्म्स पर देखने को मिलेगा।

बनाने से पहले AI देगा आइडिया और सुझाव

जैसा कि सभी को पता है कि YouTube Studio में Insights और Research सेक्शन को और उपयोगी बनाया जा रहा है। इसकी मदद से क्रिएटर्स अपने पुराने वीडियो के प्रदर्शन को समझने के साथ-साथ ऐसे कंटेंट की पहचान कर सकेंगे जिसने सामान्य वीडियो की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है। इतना ही नहीं ड्राफ्ट वीडियो को बेहतर बनाने के लिए AI pacing, structure और storytelling से जुड़े सुझाव भी देगा। थंबनेल बनाने का तरीका भी बदलेगा। क्रिएटर्स अपने चैनल की स्टाइल के मुताबिक थंबनेल तैयार कर सकेंगे जबकि डायनामिक थंबनेल अलग-अलग ऑडियंस के लिए अलग विकल्प सुझाएंगे।

Shorts में Gemini संभालेगा एडिटिंग का काम

वहीं Shorts और YouTube Create में Gemini-powered editing assistant क्रिएटर्स के लिए खास काम का साबित हो सकता है। यूजर निर्देश देकर क्लिप का क्रम बदलने, वीडियो काटने और म्यूजिक को फुटेज के साथ सिंक करने जैसे काम कर सकेंगे। जरूरत पड़ने पर क्रिएटर दोबारा manual timeline editing पर भी जा सकेगा।

साथ ही YouTube opt-in AI comment moderation की टेस्टिंग भी कर रहा है। यह क्रिएटर की पसंद के आधार पर कमेंट मॉडरेशन सीखने में सक्षम होगा। वहीं लाइकनेस डिटेक्शन में फेशियल डिटेक्शन के साथ स्पीकिंग वॉइस डिटेक्शन जोड़ने की योजना भी है।

Ask YouTube बनेगा AI शॉपिंग असिस्टेंट

Ask YouTube को शॉपिंग के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकेगा। वीडियो देखते समय यूजर्स किसी प्रोडक्ट की स्पेसिफिकेशन पूछ सकेंगे और आगे उससे जुड़े सवाल भी कर पाएंगे। वहीं जरूरत पड़ने पर प्रोडक्ट्स की तुलना के लिए कंपेरिजन टेबल भी दिखाई जाएगी। YouTube TV पर इसे वॉयस कमांड से इस्तेमाल करने का विकल्प मिलेगा।

भारत में YouTube Shopping का होगा विस्तार

भारत में YouTube अपने Shopping affiliate programme का विस्तार कर रहा है। Amazon के साथ अब AJIO, Meesho, Snapdeal और Tata CLiQ भी जुड़ेंगे। कंपनी का इसको लेकर कहना है कि भारत में 45 करोड़ से ज्यादा लॉग-इन यूजर्स शॉपिंग से जुड़ा कंटेंट सर्च करते हैं और ऐसे कंटेंट का वॉच टाइम एक साल में 55 प्रतिशत बढ़ा है।

इसमें 50 प्रतिशत से ज्यादा भारतीय क्रिएटर्स इस प्रोग्राम का हिस्सा हैं और 1.9 करोड़ से ज्यादा वीडियो में प्रोडक्ट टैग किए जा चुके हैं। Q1 2025 से Q1 2026 के बीच औसत क्रिएटर पेआउट 160 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ी है।

राहुल गांधी का बड़ा आरोप, मध्य प्रदेश चुनाव 2023 से शुरू हुई थी वोट चोरी; तकनीकी टीम ने की पुष्टि!

राहुल गांधी पर बीजेपी का पलटवार! सुधांशु बोले राहुल की राजनीतिक समझ शून्य, बैशाखी के दम पर जीतते हैं चुनाव

मोदी-शाह की जांच, वोट चोरी और इंदिरा गांधी का जिक्र; राहुल गांधी ने क्या-क्या सवाल खड़े किए? 10 बड़ी बातें

ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, फिर हमला हुआ तो हिंद महासागर तक पहुंचेगा युद्ध; भारत पर कितना पड़ेगा असर?

देशद्रोहियों को छोड़ा नहीं जाएगा, ज्ञानेश कुमार पर भड़के राहुल गांधी; कहा- लोकतंत्र को खत्म होते नहीं देख सकते