PIC: Twitter 
टेक्नॉलजी

Xiaomi Smart TV 5A Pro भारत में लॉन्च, शानदार फीचर्स से है लैस और कीमत बेहद कम

मृणाल पाठक

नई दिल्ली: चीनी टेक कंपनी शाओमी (Xiaomi) ने अपना एक नया स्मार्ट टीवी (Smart TV) लॉन्च कर दिया है। कंपनी का यह लेटेस्ट टीवी Xiaomi Smart TV 5A Pro है, जिसे कंपनी ने भारतीय बाजार (Indian Tech Market) में पेश किया है। कंपनी का यह नया स्मार्ट टीवी काफी सस्ता है और शानदार फीचर्स से लैस है। इस स्मार्ट टीवी को 32-इंच के शानदार डिस्प्ले के साथ उतरे गया है। तो चलिए जानते हैं इस स्मार्ट टीवी के बारे में विस्तार से... 

Features

Xiaomi Smart TV 5A Pro को 32-इंच के डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है. ये टीवी कंपनी के विविड पिक्चर इंजन के साथ आता है, जिससे इसकी डिस्प्ले और पिक्चर क्वालिटी काफी शानदार होती है। यह स्मार्ट टीवी Quad Core Cortex A55 प्रोसेसर पर आधारित है। Xiaomi Smart TV 5A Pro में बेहतर एंटरटेनमेंट के लिए DTS:X और DTS Visual:X भी दिए गए हैं। 

Xiaomi Smart TV 5A Pro में बेहतर साउंड के लिए 24W के डॉल्बी ऑडियो साउंड दिए गए हैं। इसमें 1.5GB RAM और 8GB का इंटरनल स्टोरेज मौजूद है। यह टीवी Patchwall के लेटेस्ट वर्जन पर काम करता है। इस टीवी पर यूजर्स 15 से ज्यादा भाषाओं में कंटेंट को ब्राउज़ कर सकेंगे। इसका रिमोट क्विक वेक, क्विक म्यूट और क्विक सेटिंग्स बटन्स जैसे कई फीचर्स से लैस है। ये टीवी एंड्रॉयड टीवी 11 प्लेटफॉर्म पर काम करता है।

Price 

शाओमी का नया स्मार्ट टीवी, Xiaomi Smart TV 5A Pro भारत में महज़ 16,999 रुपये की कीमत में लॉन्च हुआ है। ग्राहक इसे Mi Homes, Mi की आधिकारिक वेबसाइट, ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट और कई अन्य रीटेल स्टोर्स से आसानी से खरीद सकते हैं। 

Chhath Puja 2026 Live Updates: आज अस्ताचलगामी सूर्य को दिया जा रहा अर्घ्य, घाटों पर उमड़े श्रद्धालु

श्रीगंगानगर ब्लास्ट: प्यार और पैसों के जाल में फंसाकर ISI ने रची रेलवे ट्रैक उड़ाने की साजिश, दो गिरफ्तार

कीड़े-मकोड़ों से राहत और पक्के घर की सौगात, PM मोदी को यवतमाल के कृष्णा टेकाम ने सुनाई अपने नए घर की कहानी

छठ पूजा से ₹65,000 करोड़ की होगी कमाई! UP, बिहार-झारखंड समेत इन राज्यों की चमकेगी अर्थव्यवस्था

IndiGo की पुणे-गुवाहाटी फ्लाइट में तकनीकी खराबी, उड़ान भरने के बाद एयरपोर्ट लौटा विमान