Apple जल्द कई नई चीजे लॉन्च करने वाले है। (सौ. Apple) 
टेक्नॉलजी

Apple WWDC 2025: आज से शुरू हुआ एपल का सबसे बड़ा टेक इवेंट, जानिए क्या हो सकती हैं बड़ी घोषणाएं

Apple का वर्ल्ड वाइड डेवलपर कॉन्फ्रेंस (WWDC 2025) 9 जून से शुरू हो गया है। यह इवेंट 5 दिन चलेगा जिसमें iPhone, iPad, Mac, Watch और Vision Pro जैसे डिवाइसेज़ के लिए नए ऑपरेटिंग सिस्टम्स और फीचर्स की घोषण होगी।

सिमरन सिंह

Apple का वर्ल्ड वाइड डेवलपर कॉन्फ्रेंस (WWDC 2025) आज, 9 जून से शुरू हो गया है। यह इवेंट पांच दिन तक चलेगा और इसके दौरान iPhone, iPad, Mac, Watch और Vision Pro जैसे डिवाइसेज़ के लिए नए ऑपरेटिंग सिस्टम्स और फीचर्स की घोषणा की जा सकती है। हर साल की तरह इस बार भी इवेंट कंपनी के कैलिफ़ोर्निया स्थित एपल पार्क में आयोजित किया जा रहा है और इसका समापन 13 जून को होगा।

इस बार क्या है खास?

WWDC 2024 की तरह इस साल भी कंपनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर फोकस कर सकती है। पिछले साल Apple Intelligence के रूप में जो एआई फीचर्स रोलआउट किए गए थे, वे इस साल और ज्यादा पावरफुल रूप में सामने आ सकते हैं। माना जा रहा है कि इस इवेंट में iOS 26, iPadOS 26, watchOS 26, tvOS 26, macOS 26 और visionOS 26 को लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ ही iPhone 17 Air का भी अनावरण हो सकता है।

कितने बजे से शुरू होगा इवेंट?

भारतीय समयानुसार यह इवेंट रात 10:30 बजे से शुरू होगा। यूज़र्स Apple की ऑफिशियल वेबसाइट, YouTube चैनल, Apple TV और Apple Developer ऐप के माध्यम से इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकेंगे। आपकी सुविधा के लिए नीचे यूट्यूब लिंक भी दिया गया है, जिससे आप सीधा लाइव प्रसारण देख सकते हैं। 👉 लाइव स्ट्रीमिंग देखें

iOS 26 के संभावित फीचर्स

  • नया इमोजी मर्ज फीचर: अब दो अलग-अलग इमोजी को मिलाकर एक नया इमोजी बनाया जा सकेगा।
  • AI पावर्ड बैटरी हेल्थ: स्क्रीन डिमिंग और बैकग्राउंड ऐप्स को बंद करके बैटरी लाइफ को बढ़ाने वाला नया AI फीचर देखने को मिल सकता है।
  • मैसेज ऐप में ट्रांसलेशन: AI की मदद से अब मैसेज ऐप में सीधे अनुवाद की सुविधा मिलने की संभावना है।

इन फीचर्स के अलावा कई और एडवांस AI आधारित अपडेट्स भी यूज़र्स को मिल सकते हैं।

राहुल गांधी का बड़ा आरोप, मध्य प्रदेश चुनाव 2023 से शुरू हुई थी वोट चोरी; तकनीकी टीम ने की पुष्टि!

राहुल गांधी पर बीजेपी का पलटवार! सुधांशु बोले राहुल की राजनीतिक समझ शून्य, बैशाखी के दम पर जीतते हैं चुनाव

मोदी-शाह की जांच, वोट चोरी और इंदिरा गांधी का जिक्र; राहुल गांधी ने क्या-क्या सवाल खड़े किए? 10 बड़ी बातें

ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, फिर हमला हुआ तो हिंद महासागर तक पहुंचेगा युद्ध; भारत पर कितना पड़ेगा असर?

देशद्रोहियों को छोड़ा नहीं जाएगा, ज्ञानेश कुमार पर भड़के राहुल गांधी; कहा- लोकतंत्र को खत्म होते नहीं देख सकते