PIC: Twitter 
टेक्नॉलजी

Apple आज मचाएगा धमाल, iOS 16, Mac समेत काफी कुछ हो सकता है लॉन्च

मृणाल पाठक

नई दिल्ली: Apple WWDC 2022 (वर्ल्ड वाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस 2022) इवेंट (Apple Event) आज यानी 6 जून से शुरू होने वाला है। इस इवेंट का आयोजन वर्चुअल (Virtual event) रूप से किया जाएगा। ये इवेंट सभी डेवलपर्स के लिए फ्री होगा। कंपनी अपने इस इवेंट में लेटेस्ट iPadOS, iOS, tvOS के अलावा macOS और WatchOS का ऐलान भी कर सकती है। 

Apple WWDC 2022 Live stream

WWDC 2022 इवेंट भारतीय समयानुसार रात 10:30 बजे से शुरू होगा। अगर आप इस इवेंट का लाइव स्ट्रीमिंग देखना चाहते हैं तो इस बार सबसे अच्छी बात ये है कि, इस इवेंट को देखने के लिए साइन-अप करने की जरूरत नहीं होगी। आप इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आसानी से देख सकते हैं।

वहीं इस इवेंट को ऐपल की वेबसाइट, Apple TV ऐप और Apple Developer ऐप के जरिए भी लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।

इन चीज़ों पर रहेगी नज़र 

Apple WWDC 2022 इवेंट पर सबकी नज़र सॉफ्टवेयर अपडेट्स पर रहेगी। कंपनी इवेंट में आईफोन के लिए iOS 16, आईपैड के लिए iPadOS 16, वॉच के लिए WatchOS 9, मैक के लिए macOS 13 के साथ tvOS 16 को भी पेश कर सकती है। कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस इवेंट में कंपनी नए Mac डिवाइस को भी लॉन्च कर सकती है। इसमें with M2 के अलावा Mac mini और Mac Pro शामिल हो सकते हैं।

BRICS Summit 2026 LIVE: पीएम मोदी-पेजेश्कियान के बीच बैठक खत्म, ईरान के विदेश मंत्री अराघची भी रहे मौजूद

Elephant Madhuri Return: वनतारा से कोल्हापुर लौटेगी माधुरी, वापसी से पहले किए गए खास इंतजाम

DUSU Election 2026: चुनावी रण में 6 महिलाएं, 4 पदों के लिए चुनाव; यूनिवर्सिटी प्रशासन की तैयारी पूरी

मोदी ने बताया BRICS की ताकत, पुतिन ने G7 पर साधा निशाना...बिजनेस फोरम में संबोधन की 10 बड़ी बातें

BRICS Business Forum की फैमिली फोटो में शामिल हुए PM मोदी, वैश्विक मंच पर दिखी एकजुटता