Pic Source- Wings 
टेक्नॉलजी

विंग्स को मिला सबसे लोकप्रिय TWS ब्रैंड का खिताब, लॉन्च किए प्राइम स्मार्टवॉच और फ्लोबड्स 300

साक्षी सिंह

मुंबई: विंग्स ने उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेल के क्षेत्र में भारत में तेजी से बढ़ते हुए डायरेक्ट-टु-कान्सूमर ब्रांड्स के रूप में अपनी स्थिति मजबूत की है। हाल में ही हुई डिवाइस नेक्स्ट समिट में विंग्स को सबसे लोकप्रिय टीडब्लूएस (TWS) ब्रैंड के खिताब से नवाजा गया। अब विंग्स इंडस्ट्री के गेम को बदलने वाली प्राइम स्मार्टवाच और फ्लोबड्स 300 के साथ मार्केट में धूम मचाने के लिए तैयार है।

विंग्स ने अपनी तरह की पहली स्मार्टवाच की नई रेंज लॉन्च की है। फिलहाल यह स्मार्टवाच 1499 रुपये के विशेष लॉन्चिंग कीमत (सामान्य तौर पर 1799 रुपये) पर उपलब्ध है। इस स्मार्टवॉच में 1.96 इंच की एचडी स्क्रीन, एडवांस्ड सिंगल चिप, ब्लूटुथ कॉलिंग और मैराथन धावकों को भी पीछे छोड़ने वाली जबर्दस्त बैटरी लाइफ है। एक बार चार्ज होने के बाद बैटरी बिना कॉलिंग के 7 दिन तक और कॉलिंग के साथ 3 दिनों तक चल सकती है। इसमें 120 से ज्यादा स्पोटर्स मोड्स है।

यह आपके दिल की धड़कन की निगरानी रखने के साथ एसपीओ2 को भी ट्रैक करता है। इस स्मार्टवॉच में हेल्थ और फिटनेस का पता लगाने के लिए ये फीचर्स हाल ही में जोड़े गए हैं। यह घड़ी कई तरह के स्मार्ट फीचर्स के साथ भी आती है, जिसमें 200 से ज्यादा वाच फेस, 2 इनबिल्ट गेम्स, ई कार्ड सपोर्ट, पासवर्ड लॉक, कैमरा कंट्रोल जैसे कई फीचर्स शामिल हैं। यह प्राइम ग्रेड के इनोवेशन को अपनाने का समय है।

फैशनेबल लोगों के लिए उनका ऑडियो हमसफर आ गया है। विंग्स फ्लोबड्स 300 केवल ईयरबड्स ही नहीं है, बल्कि यह आवाज और स्टाइल के मेल की एक कलात्मक अभिव्यक्ति है। इसका लॉन्चिंग प्राइस 999 रुपये (आम तौर पर 1299 रुपये) रखा गया है। यह आपके कानों के लिए एक फैशन स्टेटमेंट है। लग्जरी से भरपूर लेदर फिनिश के साथ, फ्लोबड्स 300 आपके संगीत सुनने के अहसास को एक नई परिभाषा देंगे। स्मार्ट ईएनसी, 13 एमएम के ड्राइवर्स और 50 घंटे के प्लेटाइम के साथ यह आपको संगीत सुनने की बिल्कुल अलग फीलिंग देंगे।

विंग्स के को-फाउंडर, विजय वेंकटेश्वरन ने कहा कि विंग्स प्राइम के साथ हम वियरेबेल्स और सम्पूर्ण टेक क्षेत्र में प्रवेश कर काफी उत्साहित है। प्राइम स्मार्टवाच के बेहतरीन फीचर्स के साथ हम युवाओं के नवीनतम पसंदीदा डिजाइन ट्रेंड्स को ध्यान में रखकर प्रॉडक्ट्स की लगातार सप्लाई कर रहे हैं। यही बात फ्लोबड्स 300 के लिए भी कही जा सकती है। अपनी अनोखी लेदर फिनिश के साथ मिलने वाले ये ईयरबड्स किसी दूसरे टीडब्लूएस ईयरबड से वाकई काफी अलग है।

यह दोनों प्रॉडक्ट्स प्राइम के साथ फ्लिपकार्ट एक्सक्लूसिव पर 24 अगस्त 2023 से उपलब्ध होंगे। आप फ्लोबड्स 300 फ्लिपकार्ट, अमेज़न और विंग्स की वेबसाइट से खरीद सकते हैं। ये गैजेट्स विंग्स के सिद्धांतों और नीतियों पर खरे उतरते हैं। यह टेक और ट्रेंड, फॉर्म और फंक्शन और फैशन और फंक्शन का एक बेहतरीन संगम है। विंग्स निश्चित रूप से टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में एक नई राह खोल रहा है, जिससे आकर्षित हुए बिना नहीं रहा जा सकता।

ओडिशा के पास 24 क्रू मेंबर समेत समुद्र में डूबा जहाज, पारादीप बंदरगाह से 200 नॉटिकल मील दूर हादसा

इधर ब्रजेश पाठक प्रदर्शनकारियों से मिले, उधर अखिलेश यादव ने बताया आरक्षण खत्म करने की साजिश, मचा सियासी बवाल!

यह छात्रों की नहीं, पैसों की गूंज है! राहुल गांधी के कार्यक्रम पर BJP नेता का बड़ा दावा; फॉरेन फंडिंग का आरोप

बाबा रामदेव के आंदोलन पर बृजभूषण का बड़ा तंज, बोले- इस बार सलवार पहनकर मत भागना

महिलाओं की पहचान सिर्फ पत्नी, बेटी और मां नहीं...पुणे में राहुल गांधी ने बताया भारत की सबसे बड़ी ताकत