WhatsApp Status Music 30 Seconds: WhatsApp अपने यूजर्स के लिए नए-नए फीचर्स लाता रहता है वहीं अब इसने Status लगाने का अंदाज और मजेदार कर दिया है। जैसा कि आपने देखा होगा कि आजकल लोग अपनी खुशी, मूड या किसी खास पल को सिर्फ शब्दों या तस्वीरों से नहीं बल्कि गानों के जरिए भी जाहिर करते हैं। इसी ट्रेंड को देखते हुए Meta के इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp ने Status में म्यूजिक जोड़ने की सुविधा शुरू कर दी है। जैसा कि पहले देखा जा रहा था कि शुरुआत में यूजर्स को सिर्फ 15 सेकंड तक का म्यूजिक क्लिप लगाने की अनुमति थी। लेकिन अब कंपनी इस लिमिट को बढ़ाकर 30 सेकंड करने की तैयारी में है।
WhatsApp का नया अपडेट Android और iOS यूजर्स के लिए लंबे म्यूजिक क्लिप की सुविधा लेकर आ रहा है। जिसके आने के बाद Status में गाना लगाते समय 15 सेकंड की पुरानी सीमा से आगे जाने का विकल्प देखने को मिलेगा। वहीं यूजर्स अब अधिकतम 30 सेकंड तक अपने पसंदीदा गाने का हिस्सा Status पर शेयर कर सकते है। इस बदलाव को उन लोगों के लिए खास तौर पर लाया गया है जिन्हें किसी गाने की खास लाइन, धुन या म्यूजिक पार्ट 15 सेकंड में पूरा नहीं हो पाता था।
नए फीचर में सिर्फ अवधि बढ़ाने की सुविधा ही नहीं दी जा रही है बल्कि गाने के पसंदीदा हिस्से को चुनना भी आसान किया जा रहा है। बता दें कि यूजर्स म्यूजिक कैटलॉग से गाना चुनने के बाद Music Editor में Timing Picker भी कर सकते है। यहां स्क्रॉल करके यूजर यह तय कर सकेगा कि गाने का कौन सा हिस्सा Status में लगना है। ऐसे में यह जरूरी नहीं कि हर बार 30 सेकंड का ही क्लिप इस्तेमाल किया जाए। अगर आप छोटा हिस्सा शेयर करना चाहते हैं तो अपनी जरूरत के मुताबिक कम समय भी चुन सकते हैं।
इस नए फीचर में WhatsApp का म्यूजिक Status दो तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है। जिसमें यूजर किसी तस्वीर को Status पर लगाकर उसके बैकग्राउंड में पसंदीदा गाना जोड़ सकता है। वहीं अगर सिर्फ म्यूजिक शेयर करना है तो बिना फोटो के भी गाने की क्लिप Status में लगाई जा सकती है। इन दोनों ही मामलों में अधिकतम 30 सेकंड तक का म्यूजिक इस्तेमाल किया जा सकता है।
इसके लेकर बताया जा रहा है कि कई गानों का असली मजा उनके इंट्रो या किसी खास हिस्से में होता है लेकिन 15 सेकंड की सीमा में उसे ठीक से शेयर करना मुश्किल था। 30 सेकंड की नई लिमिट यूजर्स को ज्यादा आजादी देगी वहीं Status को बहुत लंबा भी नहीं बनाएगी। इसके साथ ही कंपनी इस फीचर को धीरे-धीरे Google Play Store और App Store के जरिए यूजर्स तक पहुंचा रही है। इसलिए WhatsApp को लेटेस्ट वर्जन पर अपडेट रखना नए फीचर का फायदा पाने के लिए जरूरी हो सकता है।