WhatsApp का नया फीचर। Source. Pixabay
टेक्नॉलजी

WhatsApp का नया फीचर अनजान कॉल करने वाले से पूछेगा वजह, जवाब पढ़कर तय कर सकेंगे कॉल उठानी है या नहीं

WhatsApp Call Filtering: WhatsApp पर अनजान कॉल के लिए कंपनी तीन नए फीचर्स ला रही है। जिससे अनजान कॉल को उठाने की जरूरत कम हो सकती है। और जरूरी कॉल भी नहीं छोड़ेगे।

सिमरन सिंह

Highlight:

  • WhatsApp में अनजानें कॉल के लिए आया नया फीचर।

  • इन तीन तरीकों से आप कॉल लेना है या नहीं यह तय कर सकते है।

  • WhatsApp कॉल से होने वाले धोखें को कम करने की कोशिश कर रहा है।

Protection Against Unknown Calls: WhatsApp पर अनजान नंबरों से आने वाली कॉल कई बार परेशानी की वजह बन जाती हैं। साथ ही इसमें कभी जरूरी काम की कॉल छूटने का डर भी लगा रहता है तो कभी स्पैम या धोखाधड़ी वाली कॉल आते रहते है। ऐसे में अब WhatsApp इस समस्या को दूर करने के लिए एक नए फीचर पर काम कर रहा है। जिसको लेकर बताया जा रहा है कि इसकी मदद से ऐप अनजान नंबर से कॉल आने पर कॉल करने वाले से फोन करने की वजह पूछ सकता है। वहीं यूजर उसका जवाब पढ़कर तय कर पाएंगे कि कॉल उठाना है या नहीं।

WABetaInfo की रिपोर्ट बताती है कि यह फीचर फिलहाल Android ऐप के लिए डेवलप किया जा रहा है। वहीं अभी इसे बीटा टेस्टर्स के लिए भी जारी नहीं किया गया है और कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट की आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

WhatsApp में मिल सकते हैं कॉल फिल्टरिंग के 3 विकल्प

  • रिपोर्ट में सामने आया है कि WhatsApp की प्राइवेसी सेटिंग्स में कॉल फिल्टरिंग के लिए तीन विकल्प दिए जा सकते हैं। पहला विकल्प Never होगा। इसे चुनने पर कॉल फिल्टरिंग बंद रहेगी और कॉल सामान्य तरीके से आएंगी।

  • दूसरा विकल्प Silence होगा। इसके जरिए अनजान नंबरों से आने वाली कॉल की रिंगटोन बंद रहेगी लेकिन उनकी जानकारी Calls टैब और नोटिफिकेशन में देखी जा सकेगी। साथ ही WhatsApp में अनजान कॉल को साइलेंट करने की सुविधा पहले से मौजूद है।

  • तीसरा विकल्प Ask reason for calling होगा। इसे चुनने पर ऐप कॉल करने वाले से पूछेगा कि वह किस वजह से फोन कर रहा है। इसके बाद यूजर जवाब के आधार पर कॉल रिसीव करने या काटने का फैसला कर सकता है।

कॉल उठाने से पहले पढ़ सकेंगे जवाब का ट्रांसक्रिप्ट

इस फीचर की खास बात इसका टेक्स्ट ट्रांसक्रिप्ट है। जिसको लेकर रिपोर्ट बताती है कि कॉल करने वाले के जवाब को टेक्स्ट में दिखाया जा सकता है। इससे यूजर को कॉल उठाए बिना उसकी वजह समझने में मदद मिलेगी। इसको उदाहरण के तौर पर देखे तो अगर कोई अनजान व्यक्ति किसी जरूरी काम के बारे में बताता है तो यूजर उसके आधार पर फैसला ले सकता है। वहीं रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि ट्रांसक्रिप्ट फोन पर ही तैयार किया जा सकता है। लेकिन फीचर जारी होने से पहले इसकी अंतिम कार्यप्रणाली की पुष्टि होना अभी बाकी है।

क्या स्पैम कॉल से मिलेगी राहत?

यह फीचर अनजान कॉल को संभालना आसान बना सकता है लेकिन इससे हर फर्जी कॉल की पहचान होने की गारंटी नहीं है। इसलिए किसी अनजान कॉलर के कहने पर OTP, बैंकिंग जानकारी या निजी विवरण साझा न करें। अभी के लिए यूजर्स को इसके आधिकारिक रोलआउट का इंतजार करना होगा।

भारत में प्रदर्शन, OTT प्लेटफॉर्म्स और विदेशी ताकतें, RSS प्रमुख मोहन भागवत के विजयादशमी भाषण की 10 बड़ी बातें

पश्चिम से चली आसुरी आंधी, भारत को तोड़ने का प्लान! विजयादशमी पर मोहन भागवत ने देश और आंदोलनकारियों को किया आगाह

RSS शताब्दी वर्ष विजयादशमी उत्सव 2026: नागपुर में मोहन भागवत ने किया शस्त्र पूजन

आसमान में बड़ा हादसा टला! एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट से टकराया पक्षी, सभी 148 यात्री सुरक्षित

यूसुफ पठान को TMC छोड़ने का तोहफा! गुजरात सरकार ने गिफ्ट किया करोड़ों का प्लॉट, पहले किया था इनकार