WhatsApp Business के नियमों में बदलाव। Source. Navbharat Desk
टेक्नॉलजी

WhatsApp पर बिजनेस चैट का बदल गया नियम, 1 अक्टूबर से इन मैसेज पर लगेगा चार्ज

WhatsApp Business: WhatsApp से भारत में लाखों बिजनेस के काम होते है जिसमें ऑर्डर अपडेट, कस्टमर सपोर्ट, प्रमोशन और दूसरी जरूरी जानकारी भेजने वाला काम होता हैं। जो 1 अक्टूबर 2026 से बदल रहा है।

सिमरन सिंह

WhatsApp New Pricing 2026: WhatsApp अब सिर्फ दोस्तों और परिवार से चैट करने का प्लेटफॉर्म नहीं रहा है। बता दें कि भारत में लाखों बिजनेस इसका इस्तेमाल ऑर्डर अपडेट, कस्टमर सपोर्ट, प्रमोशन और दूसरी जरूरी जानकारी भेजने के लिए करते हैं। वहीं अब WhatsApp Business Platform इस्तेमाल करने वाले कारोबारियों के लिए 1 अक्टूबर 2026 से मैसेजिंग के नियम और बिलिंग व्यवस्था में बदलाव हो रहा है। इसका असर खास तौर पर उन कंपनियों पर पड़ेगा जो बड़ी संख्या में कस्टमर सर्विस मैसेज भेजती हैं।

24 घंटे वाली फ्री चैट में भी बदलेगा नियम

देखा गया है कि अभी जब कोई ग्राहक किसी बिजनेस को मैसेज करता है तो 24 घंटे की Customer Service Window खुलती है। इस दौरान बिजनेस ग्राहक की क्वेरी के जवाब में सामान्य यानी non-template मैसेज भेज सकता है। वहीं अब तक ऐसे service messages पर Meta की ओर से चार्ज नहीं लिया जाता था। लेकिन 1 अक्टूबर से service messages भी per-message basis पर चार्जेबल होंगे। लेकिन प्रत्येक बिजनेस फोन नंबर के लिए हर महीने 1,000 delivered service messages का फ्री अलाउंस रहेगा। इसके बाद लागू मार्केट रेट के हिसाब से शुल्क लगेगा।

Utility मैसेज भी नहीं रहेंगे पूरी तरह फ्री

जानकारी में बताया जा रहा है कि ऑर्डर कन्फर्मेशन, डिलीवरी अपडेट जैसे utility template messages भी बदलाव के दायरे में हैं। जिसमें 1 अक्टूबर से ऐसे मैसेज Customer Service Window के भीतर भेजे जाने पर भी चार्जेबल होंगे। वहीं marketing और authentication जैसे template messages पहले से ही शुल्क वाली कैटेगरी में आते हैं। इसमें एक जरूरी बात यह है कि ग्राहक की ओर से भेजे गए incoming messages के लिए बिजनेस से इस तरह का message charge नहीं लिया जाता। साथ ही 24 घंटे की विंडो खत्म होने के बाद ग्राहक को जवाब देने के लिए लागू template rules अलग रहते हैं।

पेमेंट मेथड नहीं जोड़ा तो रुक सकते हैं मैसेज

Meta ने Solution Providers और directly integrated businesses को 30 सितंबर 2026 तक messaging account में payment method जोड़ने को कहा है। वहीं कंपनी ने चेतावनी दी है कि payment method दर्ज नहीं होने पर 1 अक्टूबर से chargeable होने वाले service messages की delivery रुक सकती है। इसके अलावा Meta Business Agent से जुड़े AI-powered interactions के लिए अलग billing व्यवस्था है। Meta ने बताया है कि Business Agent की शुरुआत 2026 में की गई और यह AI की मदद से कस्टमर के सवालों का जवाब देने समेत कई काम कर सकता है।

जिसका सीधा मतलब है कि 1 अक्टूबर से WhatsApp Business Platform इस्तेमाल करने वाली कंपनियों को अपने customer-support और automated messaging volume पर पहले से ज्यादा ध्यान देना होगा। लेकिन यह बदलाव सामान्य WhatsApp यूजर्स या सिर्फ WhatsApp Business ऐप इस्तेमाल करने वाले छोटे कारोबारियों पर उसी तरह लागू नहीं है मुख्य बदलाव WhatsApp Business Platform के लिए है।

UPSC Centenary: PM नरेंद्र मोदी ने जारी किया स्मारक डाक टिकट-सिक्का, कैप्टन स्मित की बहादुरी का किया जिक्र

कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? कभी परिवार के टेक्सटाइल बिजनेस में बनाने वाले थे करियर, सब छोड़कर बन गए पायलट

फॉर्म 6 के बाद अब फॉर्म 7 पर रार! SIR पर कांग्रेस नेताओं का ताबड़तोड़ प्रहार, क्या बोल गए डीके शिवकुमार ?

Captain Smit Machchhar: PM नरेंद्र मोदी ने कैप्टन स्मित की बहादुरी को सराहा, पत्नी और माता-पिता से की बात

नीतीश पर CWC में बहस पर सोनिया गांधी की दो टूक, 9 साल बाद लौटेंगे शंकरसिंह वाघेला? कांग्रेस में सियासत तेज