WhatsApp हो जाए बेन तो क्या करें। (सौ. Freepik) 
टेक्नॉलजी

WhatsApp अकाउंट बैन हो गया? जानिए इसे अनबैन करने का तरीका

स्पैम गतिविधियों में शामिल होने पर वॉट्सऐप आपका अकाउंट बैन कर सकता है। इस स्थिति में आप किसी से चैट भी नहीं कर पाएंगे। अगर आपका अकाउंट बैन हो गया है।

सिमरन सिंह

नवभारत टेक डेस्क: अगर आप अपने मोबाइल नंबर से WhatsApp में लॉगिन नहीं कर पा रहे हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है। हाल ही में वॉट्सऐप ने अपनी प्राइवेसी पॉलिसी और सिक्योरिटी गाइडलाइन्स में कई बदलाव किए हैं। कई बार अनजाने में किसी नियम का उल्लंघन करने या स्पैम गतिविधियों में शामिल होने पर वॉट्सऐप आपका अकाउंट बैन कर सकता है। इस स्थिति में आप किसी से चैट भी नहीं कर पाएंगे। अगर आपका अकाउंट बैन हो गया है, तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें और अपने वॉट्सऐप अकाउंट को वापस एक्टिव करें।

WhatsApp अकाउंट बैन क्यों होता है?

जब किसी WhatsApp अकाउंट को बैन किया जाता है, तो यूजर को एक नोटिफिकेशन भेजी जाती है, जिसमें अकाउंट बैन होने का कारण बताया जाता है।

अकाउंट बैन होने के मुख्य कारण:

  • अनवैरिफाइड मैसेज भेजना (Bulk या स्पैम मैसेज)
  • थर्ड-पार्टी WhatsApp ऐप्स (जैसे GBWhatsApp, WhatsApp Plus) का इस्तेमाल
  • गलत जानकारी या अफवाह फैलाना
  • असंवैधानिक या अवैध कंटेंट शेयर करना
  • बार-बार रिपोर्ट किए जाने पर

WhatsApp से बैन हटाने का तरीका

अगर आपको लगता है कि आपका अकाउंट गलती से बैन हुआ है, तो आप WhatsApp की सपोर्ट टीम से संपर्क करके अपनी समस्या का समाधान कर सकते हैं।

  • WhatsApp सेटिंग्स में जाएं
  • "Help" सेक्शन पर क्लिक करें
  • "Contact Us" ऑप्शन पर जाएं
  • अपनी पूरी समस्या ईमेल के जरिए बताएं
  • नाम, मोबाइल नंबर और सभी जरूरी डिटेल्स जोड़ें
  • रिपोर्ट भेज दें और WhatsApp टीम के रिप्लाई का इंतजार करें

WhatsApp अकाउंट कितने दिनों में होगा रिकवर?

  • अगर बैन टेंपररी (अस्थायी) है, तो यह 24 घंटे से 30 दिनों के अंदर अपने आप हट सकता है।
  • अगर स्थायी बैन लगाया गया है, तो WhatsApp टीम से संपर्क करके ही इसे हटाया जा सकता है।
  • कभी भी थर्ड-पार्टी ऐप्स का इस्तेमाल न करें, क्योंकि इससे आपका अकाउंट परमानेंट बैन हो सकता है।

मोदी-शाह की जांच, वोट चोरी और इंदिरा गांधी का जिक्र; राहुल गांधी ने क्या-क्या सवाल खड़े किए? 10 बड़ी बातें

ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, फिर हमला हुआ तो हिंद महासागर तक पहुंचेगा युद्ध; भारत पर कितना पड़ेगा असर?

देशद्रोहियों को छोड़ा नहीं जाएगा, ज्ञानेश कुमार पर भड़के राहुल गांधी; कहा- लोकतंत्र को खत्म होते नहीं देख सकते

ज्ञानेश कुमार पर लगेगा MCOCA! संजय राउत बोले- अमित शाह के छोटा शकील है मुख्य चुनाव आयुक्त

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग का दांव, दोनों सदनों में नोटिस की तैयारी