कॉन्सेप्ट फोटो, घिबली इमेज  
टेक्नॉलजी

Explained: क्या है Ghibli, जो सोशल मीडिया पर खूब कर रहा ट्रेंड? इमेज बनाकर लोग काट रहे मौज

What is Ghibli Image: हाल ही में OpenAI ने अपना नया इमेज जनरेशन टूल GPT-4o यूजर्स के लिए पेश किया है, जिसके बाद कई यूजर्स ने अपनी फोटो को Ghibli इमेज में बदलकर सोशल मीडिया पर शेयर करने लगे हैं।

विकास कुमार उपाध्याय

नवभारत टेक डेस्क : टेक्नोलॉजी के इस बदलते दौर में हर रोज हमे कुछ नया देखने को मिल रहा है। इसी बीच पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स पर घिबली स्टाइल फोटो खूब देखने को मिल रहा है। यहां तक कि बॉलीवुड सेलिब्रिटी से लेकर देश के दिग्गज नेता और राजनेता इस स्टाइल में खुद का फोटो शेयर करने में लगे हुए हैं।

ऐसे में Ghibli आर्ट स्टाइल इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रहा है। ध्यान देने वाली बात यह है कि ज्यादातर लोगों को पता ही नहीं है कि आखिर घिबली (Ghibli) क्या है और Ghibli इमेज को फ्री में कैसे बनाया जा सकता है, तो इसके लिए पढ़ते जाइए इस फीचर राइटिंग को अंत तक।

समझिए क्या है घिबली (Ghibli)?

हाल ही में OpenAI ने अपना नया इमेज जनरेशन टूल GPT-4o यूजर्स के लिए पेश किया है, जिसके बाद कई यूजर्स ने अपनी फोटो को Ghibli इमेज में बदलकर सोशल मीडिया पर शेयर करने लगे हैं। लोग अपनी फोटोज को AI की मदद से घिबली इमेज में बदल पा रहे हैं। Ghibli इमेज, AI टूल GPT-4o यूजर्स ही बना सकते हैं। पर ध्यान देने वाली बात यह है कि आप घिबली इमेज को ग्रॉक के जरिए भी बना पाएंगे। बता दें, ग्रॉक द्वारा बनाए गए घिबली इमेज ज्यादा रियलिस्टिक नहीं लग रहा है। वहीं जो, यूजर्स चैटजीपीटी के प्रीमियम प्लान के जरिए अपने फोटो को घिबली इमेज में कनर्वट कर रहे हैं, उसकी क्वालिटी काफी रियलिस्टिक है।

क्या है घिबली का अर्थ?

TOI की रिपोर्ट की मुताबिक घिबली शब्‍द लीबियाई अरबी शब्द से लिया गया है, जिसका मतलब 'गर्म रेगिस्‍तान' है। बता दें, एक जापानी एनिमेशन स्‍टूड‍ियो का भी घिबली नाम है। हयाओ मियाजाकी जो की जापानी एनीमेशन स्टूडियो के फिल्म मेकर और स्टूडियो के को-मेकर हैं उन्होंने एक स्पेशल तरह का एनीमेशन कार्टून फॉर्मेट को तैयार किया जिसे दुनिया में काफी पसंद किया जा रहा है। इस तरह के इमेज फॉर्मेट स्टाइल को ही Ghibli कहा जाता है। टेक जगत की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

फ्री में क्रिएट ऐसे क्रिएट करें खुद की घिबली इमेज

एलन मस्क की एआई टूल Grok की मदद से आप फ्री में Ghibli इमेज बना सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले अपने एक्स अकाउंट को लॉगइन कर लें। इसके बाद लेफ्ट हैंड साइड पर दिख रहे Grok के आइकन को सलेक्ट करें। नीचे की ओर अटेचमेंट के ऑप्शन को चुनते हुए फोटो को अटैच करें। आप चाहें तो फोटो को सीधा कॉपी करके पेस्ट भी कर सकते हैं। इमेज अटैच करने के बाद Convert to Ghibli लिख कर प्रॉम्प्ट दे दें। ऐसा करते ही आपकी Ghibli इमेज बनकर आपके सामने आ जाएगी।

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी; बच्ची समेत 4 की मौत

Delhi Building Collapse Live Update: अब तक 6 की मौत, PG मालिक के खिलाफ FIR दर्ज, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

जन्मदिन विशेष: जब प्यार के आगे हार गई सियासत, परिवार के खिलाफ जाकर की थी शादी; दिलचस्प है सचिन पायलट की कहानी

सत्य निकेतन हादसा: MCD ऑफिस में ABVP ने की तोड़फोड़, कमिश्नर के इस्तीफे की मांग पर अड़े

शंकराचार्य को झूठे केस में फंसाने की साजिश? प्रयागराज पॉक्सो कोर्ट ने आशुतोष ब्रह्मचारी पर जांच के दिए आदेश