The Hundred 2026 (Source. The Hundred) 
टेक्नॉलजी

क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर, JioHotstar पर लाइव देख सकेंगे The Hundred 2026, Star Sports पर भी होगा प्रसारण

JioStar ने इंग्लैंड की लोकप्रिय क्रिकेट लीग The Hundred 2026 के भारत में टीवी और डिजिटल ब्रॉडकास्ट के एक्सक्लूसिव राइट्स हासिल कर लिए हैं। जिसके बाद अब JioHotstar पर दर्शक इसे देख सकते है।

सिमरन सिंह

The Hundred 2026 In JioHotstar: भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए शानदार खबर आ गई है। बता दें कि JioStar ने इंग्लैंड की लोकप्रिय क्रिकेट लीग The Hundred 2026 के भारत में टीवी और डिजिटल ब्रॉडकास्ट के एक्सक्लूसिव राइट्स हासिल कर लिए हैं। जिसका सीधा मतलब है कि अब इस टूर्नामेंट के सभी मुकाबले JioHotstar पर लाइव स्ट्रीम किए जाएंगे जबकि टीवी दर्शक इन्हें Star Sports Network पर देख सकते है। बता दें कि कंपनी ने मंगलवार को इसकी आधिकारिक घोषणा की है।

वहीं इससे पहले भारत में The Hundred के प्रसारण अधिकार Sony Pictures Networks India के पास थे। लेकिन अब JioStar ने पुरुष और महिला दोनों प्रतियोगिताओं के मीडिया राइट्स अपने नाम कर लिए हैं। जिसको लेकर माना जा रहा है कि यह सौदा भारत के डिजिटल स्पोर्ट्स मार्केट में JioStar की पकड़ को और मजबूत करेगा।

JioStar के लिए क्यों खास है यह डील?

पिछले कुछ सालों में देखा जा रहा था कि JioStar लगातार अपने स्पोर्ट्स कंटेंट का विस्तार कर रहा है। जिसमें कंपनी के पास पहले से IPL, कई ICC टूर्नामेंट, Formula One और यूरोप की प्रमुख फुटबॉल लीगों के प्रसारण अधिकार मौजूद हैं। वहीं अब The Hundred के जुड़ने से उसका स्पोर्ट्स पोर्टफोलियो और भी मजबूत हो गया है। इसके साथ ही JioStar के स्पोर्ट्स राइट्स एंड इनोवेशन प्रमुख प्रशांत खन्ना ने कहा कि "The Hundred दुनिया की सबसे अलग और आधुनिक क्रिकेट लीगों में से एक है। इसमें दुनिया के बड़े खिलाड़ियों के साथ भारतीय क्रिकेटरों की मौजूदगी भारतीय दर्शकों के बीच इस टूर्नामेंट की लोकप्रियता को और बढ़ाएगी।"

68 मैचों का मिलेगा पूरा रोमांच

देखा जा रहा है कि इस बार The Hundred 2026 में कुल 68 मुकाबले खेले जाएंगे। सभी मैच मोबाइल, स्मार्ट टीवी और अन्य डिजिटल डिवाइस पर JioHotstar के जरिए लाइव देखे जा सकेंगे। वहीं टीवी दर्शकों के लिए हर मुकाबले का सीधा प्रसारण Star Sports चैनलों पर किया जाएगा।

21 जुलाई से शुरू होगा टूर्नामेंट

जानकारी के लिए बता दें कि इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) की ओर से आयोजित The Hundred का छठा सीजन 21 जुलाई से शुरू होगा। पहले दिन The Oval में डबल-हेडर मुकाबले खेले जाएंगे जबकि फाइनल 16 अगस्त को ऐतिहासिक Lord's मैदान पर होगा। इसमें द्यान देने वाली बात यह है कि The Hundred की शुरुआत 2021 में हुई थी। यह क्रिकेट का तेज और रोमांचक फॉर्मेट है जिसमें प्रत्येक टीम सिर्फ 100 गेंदें खेलती है।

इसका उद्देश्य युवा दर्शकों और नए क्रिकेट प्रशंसकों को खेल से जोड़ना है। लीग में 8 शहरों की फ्रेंचाइजी टीमें हिस्सा लेती हैं और दुनिया के कई स्टार पुरुष व महिला क्रिकेटर इसमें खेलते हैं। ऐसे में भारतीय दर्शकों के लिए अब इस टूर्नामेंट का रोमांच पहले से कहीं अधिक आसान और सुलभ होने वाला है।

MBA Admission 2027: CAT से XAT तक टॉप एंट्रेंस एग्जाम की पूरी लिस्ट, जानें डेट और योग्यता

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Weather Forecast: दिल्ली-यूपी समेत 17 राज्यों में मौसम बिगड़ेगा, बारिश के साथ आंधी-तूफान का अलर्ट जारी

क्या नेपाल, भूटान या पाकिस्तान के नागरिक दे सकते हैं UPSC सिविल सेवा परीक्षा? जानिए पूरा नियम

गुजरात और महाराष्ट्र में PM मोदी का Gen Z से सीधा संवाद, वडोदरा में Y-आकार के रैंप पर युवाओं से करेंगे बातचीत