Pic : Twitter 
टेक्नॉलजी

Uber Eats के फूड डिलीवरी रोबोट घर तक खाना पहुंचा रहे हैं खाना, ऐसा है इसका सिस्टम

दामिनी सिंह

मुंबई : टेक्नोलॉजी (Technology) आज के समय में कितनी आगे बढ़ गई है ये तो आए दिन नई-नई चीजों को देखकर ही समझ आ जाता है। अगर हम रोबोट (Robot) की बात करें तो इस वक्त दुनियाभर में इसका इस्तेमाल बड़ी तेजी से किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर इस समय UberEats की रोबोट से खाने की डिलीवरी सुर्खियों में बनी हुई है।

दरअसल, UberEats द्वारा यह सर्विस फ्लोरिडा के मियामी में शुरू की गई है। इसके लिए Uber ने रोबिटिक्स फर्म Cartken के साथ पार्टनरशिप की है। आपको बता दें कि खाना डिलीवरी (Delivery) करने वाले इस रोबोट (Robot) में कई सेंसर्स और कैमरे दिए गए हैं। इसके साथ ही मशीन में 6 व्हील्स लगे हुए हैं। ये इनडोर और आउटडोर दोनों जगहों पर काम कर सकते हैं। 

इस रोबोट द्वारा जब कस्टमर का खाना डिलीवरी किया जाता है। तो कस्टमर को इसके बारे में अलर्ट जारी कर दिया जाता है। इसके साथ ही कस्टमर को साइडवॉक में रोबोट से मिलने के लिए कहा जाता है। जिसके बाद कस्टमर फिर व्हीकल को मोबाइल से अनलॉक करके सिक्योर कंपार्टमेंट से ऑर्डर पिकअप कर सकते हैं। कस्टमर को फूड डिलीवरी करने वाला यह रोबोट इस वक्त सुर्खियों में बनी हुई है।

PM नरेंद्र मोदी ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस का किया उद्घाटन, 6G और AI सेक्टर पर फोकस, नाना पाटेकर को किया याद

नाना पाटेकर की आर्मी में एंट्री थी मुश्किल! एक मुलाकात ने बना दिया काम, सेहत खराब होने के बाद भी डटे रहे

भारतीय सिनेमा ने खोया बेमिसाल अभिनेता, योगी से DK शिवकुमार तक, नेताओं ने नाना पाटेकर को दी श्रद्धांजलि

नाना पाटेकर के निधन पर PM नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, बोले- उनके जैसी दमदार मौजूदगी बहुत कम अभिनेताओं में

Munshi Premchand: सरकारी नौकरी छोड़ी, साहित्य को बनाया समाज की आवाज; जानें उपन्यास सम्राट का सफर