Smartphone से करें घर को कंटरोल। (सौ. Samsung) 
टेक्नॉलजी

स्मार्टफोन बना आपका पावरफुल रिमोट: अब TV से लेकर AC तक होगा कंट्रोल

Android TV Remote: डिजिटल युग में स्मार्टफोन सिर्फ कॉल करने या सोशल मीडिया इस्तेमाल करने का साधन नहीं जेब में रखा एक मिनी-कंप्यूटर है, जो घर के तमाम डिजिटल डिवाइसों को भी कंट्रोल कर सकता है।

सिमरन सिंह

TV control from phone: आज के डिजिटल युग में स्मार्टफोन सिर्फ कॉल करने या सोशल मीडिया इस्तेमाल करने का साधन नहीं रह गया है। यह अब आपकी जेब में रखा एक मिनी-कंप्यूटर है, जो घर के तमाम डिजिटल डिवाइसों को भी कंट्रोल कर सकता है। सही ऐप्स इंस्टॉल करके आप अपने फोन को एक पावरफुल रिमोट में बदल सकते हैं। चाहे टीवी हो, एसी, म्यूजिक सिस्टम या स्मार्ट होम डिवाइस, सब कुछ अब आपकी उंगलियों के इशारों पर होगा।

टीवी और सेट-टॉप बॉक्स कंट्रोल करना हुआ आसान

स्मार्टफोन के जरिए टीवी और डीटीएच सेट-टॉप बॉक्स कंट्रोल करना अब बेहद आसान हो गया है। आजकल कई फोनों में IR ब्लास्टर (Infrared Sensor) फीचर मिलता है, जिसकी मदद से आपका फोन सीधे टीवी या डीटीएच का रिमोट बन जाता है। इसके लिए किसी यूनिवर्सल रिमोट ऐप को डाउनलोड करना होता है। Xiaomi और Vivo जैसे ब्रांड्स में यह फीचर पहले से मौजूद है। अगर आपके फोन में IR ब्लास्टर नहीं है, तो भी चिंता की बात नहीं। आप Wi-Fi बेस्ड स्मार्ट टीवी ऐप्स डाउनलोड कर सकते हैं, जिनकी मदद से टीवी को आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है। वहीं, अगर आपके पास Android TV, Amazon Fire Stick, Chromecast या Apple TV है, तो आपके फोन में बस संबंधित ऐप (Google TV, Fire TV Remote या Apple TV Remote) इंस्टॉल होना चाहिए।

गेमिंग कंट्रोलर के रूप में स्मार्टफोन

सिर्फ टीवी और एसी ही नहीं, आपका फोन अब गेमिंग कंट्रोलर की तरह भी काम कर सकता है। कुछ खास ऐप्स की मदद से फोन को गेमपैड की तरह यूज़ करके आप पीसी या टीवी पर आसानी से गेम खेल सकते हैं।

एसी और इलेक्ट्रॉनिक्स का आसान कंट्रोल

IR ब्लास्टर वाले स्मार्टफोन सिर्फ टीवी ही नहीं बल्कि एयर कंडीशनर, स्मार्ट फैन, प्रोजेक्टर और साउंड सिस्टम जैसे डिवाइसों को भी कंट्रोल कर सकते हैं। कई ऐप्स में डिवाइस का ब्रांड सेलेक्ट करते ही आपका फोन उसी डिवाइस का रिमोट बन जाता है।

म्यूजिक सिस्टम और स्मार्ट स्पीकर्स

ब्लूटूथ स्पीकर्स और स्मार्ट स्पीकर्स भी अब आपके फोन से सीधे कंट्रोल किए जा सकते हैं। Sony Music Center, Bose Connect और JBL ऐप्स की मदद से फोन वॉल्यूम, प्ले/पॉज और ट्रैक बदलने का काम आसानी से करता है।

स्मार्ट होम डिवाइस कंट्रोल

आजकल घरों में स्मार्ट बल्ब, स्मार्ट प्लग और स्मार्ट कैमरा का चलन बढ़ रहा है। इन्हें भी आप अपने फोन से ही कंट्रोल कर सकते हैं। Google Home और Alexa ऐप की मदद से लाइट ऑन-ऑफ करना, रंग बदलना या कैमरा का लाइव फीड देखना अब पहले से आसान हो गया है। स्मार्टफोन अब सिर्फ एक फोन नहीं, बल्कि आपका स्मार्ट रिमोट भी बन चुका है, जो हर डिवाइस पर फुल कंट्रोल देता है।

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी

सुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1322 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में CBI ने दर्ज की FIR

भाग सकते हो, छिप नहीं सकते..., कश्मीर में सुरक्षाबलों ने लश्कर के पाकिस्तानी कमांडर यासिर को किया ढेर

सहारनपुर मस्जिद पर UP में गरमाई सियासत, मायावती ने की बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग

Teacher’s Day पर PM मोदी की शिक्षकों संग खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग से लेकर बच्चों के टैलेंट तक पर हुई चर्चा