SMS को लेकर TRAI ने एक नया नियम बनाया है (सौ. Freepik) 
टेक्नॉलजी

TRAI ने ऑनलाइन फ्रॉड पर लिया एक्शन, Airtel से लेकर Jio तक सख्त निर्देशों का करना होगा पालन

Trai ने टेलीकॉम कंपनी के लिए एक नया फैसला लिया है, जिसके बाद ऑनलाइन होने वाले फ्रॉड में कमी आएगी, साथ ही लोगों को एक नए तरीके का अनुभव भी मिलेगा।

सिमरन सिंह

TRAI ने सभी टेलीकॉम कंपनियों को एक नया निर्देश जारी किया है, जिसके अंतर्गत SMS के माध्यम से भेजे जाने वाले यूआरएल, ओटीपी, लिंक और APK को ब्लॉक कर दिया गया है। यह बदलाव 1 अक्टूबर से शुरू किया जाएगा। इसका मतलब यह है कि SMS के माध्यम से भेजे जाने वाले सभी लिंक अब ब्लॉक कर दिए जाएंगे, जिसका इस्तेमाल नहीं होगा, जिससे लोगों के साथ होने वाली धोखाधड़ी में कमी आएगी।

TRAI का फैसला

TRAI ने सभी टेलीकॉम कंपनियों को 20 अगस्त के लिए बताया है कि SMS में भेजे जाने वाले यूआरएल, ओटीपी, लिंक और एपीके को ब्लॉक कर दिया गया है। इसके लिए कंपनियों को व्हाइटलिस्ट में डाला जाएगा। 3000 से ज्यादा कंपनियों ने 70,000 से ज्यादा लिंक को व्हाइटलिस्ट में डाल दिया है। अगर कोई कंपनी 1 अक्टूबर तक अपना लिंक व्हाइटलिस्ट नहीं करती है, तो उसके SMS को पूरी तरह से ब्लॉक कर दिया जाएगा।

ऑनलाइन फ्रॉड से बचने के लिए फैसला

TRAI की तरफ से यह फैसला इसलिए लिया गया है ताकि लोग SMS के माध्यम से होने वाली धोखाधड़ी से बच सकें। TRAI ने कहा है कि अगर कोई भी कंपनी बिना अनुमति के कोई लिंक SMS में भेजेगी, तो उसे ब्लॉक कर दिया जाएगा। इससे लोगों के साथ होने वाली धोखाधड़ी में कमी आएगी। इसके साथ ही उनका मानना है कि इस माध्यम से लोगों का SMS पर भरोसा बढ़ेगा, जिससे वे आराम से ई-कॉमर्स कंपनियों के साथ डील्स कर पाएंगे।

स्ट्रेचर पर लेटे दिखे कैप्टन स्मित मच्छार, फ्लाईदुबई हमले के बाद पहला VIDEO

गुजरात कर रहा क्लेम तो महाराष्ट्र बोल रहा मुंबई का पुत्र, आखिर कहां से हैं कैप्टन स्मित मच्छार?

ज्ञानेश कुमार पर बवाल के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी का VRS, आरएस गोपालन ने बताई इस्तीफे की वजह

कुमाऊं में भीषण भूस्खलन, भरभराकर गिरा पहाड़, उत्तराखंड के 7 पर्वतीय जिलों में बारिश का अलर्ट

भारत के लिए अक्टूबर कूटनीति का व्यस्त महीना, जानें कौन-सी तारीखें हैं बेहद खास