Samsung Galaxy S26 Ultra में क्या है खास। (सौ. Samsung) 
टेक्नॉलजी

Samsung अब तक की सबसे पावरफुल बैटरी और तगड़े फीचर्स के साथ होगा लॉन्च, लीक हुए डिजाइन और कीमत

Samsung Galaxy S26 Features: Samsung जल्द ही अपनी प्रीमियम Galaxy S26 Series को ग्लोबल मार्केट में पेश करने की तैयारी में है। जिसके अदंर यूजर्स के लिए कई शानदार फीचर्स को शामिल किया गया है।

सिमरन सिंह

Samsung Galaxy S26 Ultra Launch: Samsung जल्द ही अपनी प्रीमियम Galaxy S26 Series को ग्लोबल मार्केट में पेश करने की तैयारी में है। हालांकि कंपनी ने आधिकारिक लॉन्च डेट जारी नहीं की है, लेकिन लीक रिपोर्ट्स ने इस सीरीज की अहम जानकारियां पहले ही सामने ला दी हैं। खासतौर पर टॉप मॉडल Galaxy S26 Ultra अब तक का सबसे बड़ी बैटरी वाला Ultra डिवाइस बताया जा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फोन Galaxy S25 Ultra की तुलना में और पावरफुल 5200mAh बैटरी के साथ आएगा। इसके डमी यूनिट्स भी सामने आ गए हैं, जिनसे फोन के डिजाइन की पहली झलक मिल चुकी है। इसकी अनुमानित कीमत करीब 1,15,000 रुपये हो सकती है।

नए डिजाइन में मिलेगी प्रीमियम फिनिश

Tech प्लेटफॉर्म Beebom ने अपने यूट्यूब वीडियो में Galaxy S26 Ultra का डमी मॉडल दिखाया है। डिजाइन के मामले में यह Galaxy S25 Ultra से काफी प्रेरित है, लेकिन इस बार कंपनी ने इसमें पिल-शेप कैमरा मॉड्यूल दिया है। फोन के किनारे पहले से ज्यादा राउंड हैं, जिससे इसे पकड़ना और आसान हो सकता है। फर्स्ट लुक के आधार पर फोन स्लीक और प्रीमियम फील के साथ आएगा।

200MP कैमरा और एडवांस लेंस सेटअप

रिपोर्ट्स के मुताबिक फोन में दिया जाएगा:

  • 200MP मेन कैमरा
  • 50MP पेरीस्कोप लेंस
  • 12MP टेलीफोटो कैमरा

यह सेटअप Galaxy S25 Ultra की तुलना में बेहतर जूम और क्लियर नाइट फोटोग्राफी प्रदान करेगा।

सबसे बड़ी बैटरी और तेज चार्जिंग

Galaxy S26 Ultra को लेकर कहा जा रहा है कि इसमें कंपनी ने 5200mAh की बैटरी दी है, जो पिछले मॉडल की तुलना में बड़ी है। फोन में मिलने की उम्मीद:

  • 60W फास्ट वायर्ड चार्जिंग
  • 25W फास्ट वायरलेस चार्जिंग

लीक के अनुसार, यह फोन सिर्फ एक घंटे से भी कम समय में 0 से 100% तक चार्ज हो सकता है।

स्टोरेज और प्रोसेसिंग पावर

प्रसिद्ध टिप्स्टर Anthony के मुताबिक, Galaxy S26 Ultra में मिलेगा:

  • 6.9-इंच M14 QHD+ CoE Dynamic AMOLED डिस्प्ले
  • 16GB RAM
  • 1TB तक स्टोरेज
  • Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट

यह कॉम्बिनेशन फोन को गेमिंग, मल्टीटास्किंग और अल्ट्रा-फास्ट प्रोसेसिंग में और अधिक सक्षम बनाएगा।

कई फ्लैगशिप से कम बैटरी, लेकिन ज्यादा कुशल

हालांकि Galaxy S26 Ultra में 5200mAh बैटरी है, लेकिन मार्केट के कुछ फ्लैगशिप फोन्स इससे अधिक बैटरी प्रदान करते हैं:

  • Honor Magic 8 Pro: 7200mAh
  • iQOO 15: 7000mAh
  • OnePlus 15: 7300mAh
  • Oppo Find X9 Pro: 7500mAh

इसके बावजूद, Samsung का बैटरी मैनेजमेंट, नए चिपसेट और बेहतर डिस्प्ले टेक्नोलॉजी मिलकर शानदार बैटरी बैकअप दे सकते हैं।

कीमत और लॉन्च टाइमलाइन

  • फोन की संभावित कीमत $1299 (लगभग 1,15,719 रुपये) बताई जा रही है।
  • उम्मीद है कि Samsung Galaxy S26 Series को कंपनी जनवरी या फरवरी 2026 में लॉन्च कर सकती है।
  • डिजाइन की तस्वीरें Beebom के यूट्यूब वीडियो से ली गई जानकारी पर आधारित हैं।

महाराष्ट्र में Old Monk की बिक्री से बैन नहीं हटेगा, FSSAI ने रम मानने से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी