स्मार्टफोन होंगे और महंगे, सांकेतिक एआई फोटो 
टेक्नॉलजी

स्मार्टफोन होंगे और महंगे! नथिंग के सीईओ कार्ल पेई की चेतावनी, मेमोरी चिप की कमी से बढ़ेंगी कीमतें

 Smartphone Prices Hike India: नथिंग के को-फाउंडर कार्ल पेई ने चेतावनी दी है कि मेमोरी चिप की भारी कमी के कारण आने वाले महीनों में स्मार्टफोन की कीमतें बढ़ सकती हैं।

अमन उपाध्याय

Smartphone Prices Hike India Carl Pei Nothing Warning: यदि आप नया स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए यह खबर चिंताजनक हो सकती है। Nothing के को-फाउंडर और सीईओ कार्ल पेई ने चेतावनी दी है कि मेमोरी चिप की भारी कमी के कारण आने वाले महीनों में स्मार्टफोन और भी महंगे हो सकते हैं। उनके अनुसार, अब स्मार्टफोन के भीतर मेमोरी चिप सबसे महंगा हार्डवेयर पार्ट बन गई है, जिसकी कीमत प्रोसेसर और डिस्प्ले से भी अधिक हो चुकी है।

मेमोरी चिप बनी सबसे महंगा कंपोनेंट

कार्ल पेई ने सोशल मीडिया पर साझा किया कि कई डिवाइस में कुल हार्डवेयर लागत का 50 प्रतिशत से अधिक हिस्सा अकेले मेमोरी पर खर्च हो रहा है। उन्होंने एक उदाहरण देते हुए बताया कि Nothing Phone 4a के विकास और लॉन्च के बीच मेमोरी की लागत दोगुनी हो गई थी और लॉन्च के बाद इसमें फिर से दोगुनी बढ़ोतरी देखी गई है। पेई ने इस संकट को लेकर साल की शुरुआत में ही आगाह किया था, जिसका असर अब बाजार में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।

भारत में बजट फोन पर सबसे ज्यादा मार

मार्केट रिसर्च फर्म TechArc के आंकड़े बताते हैं कि 2026 के पहले पांच महीनों में भारत में स्मार्टफोन की औसत कीमतों में 7.9 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इसका सबसे बुरा असर कम कीमत वाले यानी बजट स्मार्टफोन पर पड़ा है। रिपोर्ट के अनुसार-

  • 10,000 रुपये से कम वाले फोन की कीमतों में 17.6 प्रतिशत का उछाल आया है।
  • 10,000 से 20,000 रुपये वाले सेगमेंट में कीमतें 13.9 प्रतिशत तक बढ़ी हैं।
  • 30,000 रुपये से अधिक वाले प्रीमियम फोन की कीमतों में 7,000 रुपये या उससे ज्यादा की बढ़ोतरी देखी गई है।

त्योहारी सीजन में नहीं मिलेगी भारी छूट

आमतौर पर ग्राहक दिवाली और अन्य त्योहारों पर बड़ी छूट का इंतजार करते हैं, लेकिन इस बार स्थिति अलग हो सकती है। कार्ल पेई का मानना है कि स्मार्टफोन कंपनियों पर लागत का भारी दबाव है और उन्हें चिप का सीमित आवंटन ही मिल रहा है। इस वजह से त्योहारी सेल में पहले जैसी बड़ी छूट मिलने की संभावना काफी कम है। पेई ने ग्राहकों को सलाह दी है कि यदि वे नया फोन खरीदना चाहते हैं, तो ज्यादा इंतजार न करें क्योंकि आने वाले समय में कीमतें और बढ़ सकती हैं।

Cyclone Arnab Live Updates: आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवाती तूफान अर्नब, भारी बारिश के साथ मची तबाही

MLC Election Results Live: कर्नाटक में जीती BJP, महाराष्ट्र में महायुति और MVA के बीच मुकाबला, काउंटिंग जारी

लाल बिहारी यादव कौन हैं? जिन्होंने PM मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में BJP को हराया

MLC Election Results LIVE: मतगणना जारी, बिहार के सारण से निर्दलीय उम्मीदवार राहुल राज चुनाव जीते

Cyclone Arnab: आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल, 150 किमी/घंटे तक हवाएं; कई राज्यों में रेड अलर्ट जारी