Notes से कर रहे है लोग चिटिंग। (सौ. Freepik) 
टेक्नॉलजी

iPhone का Notes App बन गया है Secret चैटिंग का नया तरीका, जानिए कैसे

Digital Cheating Trend: लोग अब सीक्रेट बातचीत के लिए iPhone के नोट्स ऐप का इस्तेमाल कर रहें है जो नया सीक्रेट चैटिंग सीक्रेट चैटिंग प्लेटफ़ॉर्म बनता जा रहा है।

सिमरन सिंह

iPhone Notes Hidden Chatting Trick: क्या आप जानते हैं कि कुछ ऐप्स ऐसे भी हैं जो चैटिंग के लिए नहीं बने हैं, बल्कि लोग अब सीक्रेट बातचीत के लिए उनका इस्तेमाल कर रहे हैं? जी हाँ, iPhone का नोट्स ऐप, जिसका इस्तेमाल आमतौर पर नोट्स और टू-डू लिस्ट बनाने के लिए किया जाता है, अब एक नया सीक्रेट चैटिंग प्लेटफ़ॉर्म बनता जा रहा है।

कई मामलों में देखा गया है कि अपने पार्टनर को धोखा देने वाले लोग WhatsApp जैसे ऐप्स की बजाय नोट्स ऐप के शेयर्ड नोट्स फ़ीचर का इस्तेमाल कर रहे हैं ताकि किसी को शक न हो और बातचीत चलती रहे।

Notes ऐप: मैसेजिंग नहीं, फिर भी मैसेजिंग के लिए इस्तेमाल

iPhone में Notes ऐप का मुख्य काम निजी नोट्स को सेव करना होता है। लेकिन 'शेयर्ड नोट्स' नाम के फ़ीचर की मदद से दो या दो से ज़्यादा लोग एक ही नोट को रियल टाइम में एडिट कर सकते हैं। यह फ़ीचर अब लोगों के लिए एक सीक्रेट चैटिंग टूल बन गया है। WhatsApp, Telegram जैसे ऐप्स पर चैटिंग तो आसानी से पकड़ी जा सकती है, लेकिन Notes ऐप की इस ट्रिक का पता लगाना मुश्किल है, क्योंकि ये बातचीत किसी भी मैसेजिंग ऐप में दिखाई नहीं देती।

Shared Notes फीचर का इस्तेमाल कैसे करें?

  • नोट्स ऐप खोलें और नया नोट बनाने के लिए पेंसिल आइकन पर टैप करें।
  • उस नोट में कुछ भी लिखें और फिर शेयर आइकन पर टैप करें।
  • विकल्पों में से 'सहयोग करें' विकल्प चुनें।
  • जिस व्यक्ति के साथ आप नोट शेयर करना चाहते हैं, उसे 'संपादित करें' की अनुमति दें।
  • अब दोनों व्यक्ति उस नोट को रीयल-टाइम में टाइप और पढ़ सकते हैं।

इस ट्रिक की सबसे अच्छी बात यह है कि किसी बाहरी व्यक्ति को यह पता नहीं चल सकता कि बातचीत हो रही है, क्योंकि बातचीत नोट्स के अंदर ही सीमित रहती है।

क्यों हो सकता है यह फीचर खतरनाक?

विशेषज्ञों का मानना है कि "अगर इस फ़ीचर का इस्तेमाल सही मकसद से न होकर धोखे के लिए किया जाए, तो यह रिश्तों में बेवफाई का कारण बन सकता है।" चूँकि यह चैट किसी पारंपरिक ऐप में नहीं की जाती, इसलिए इसे ट्रैक करना मुश्किल होता है। ऐसे में अगर किसी को अपने पार्टनर पर शक है, तो उसे सिर्फ़ WhatsApp ही नहीं, बल्कि iPhone का Notes ऐप भी चेक करना पड़ सकता है।

BRICS Summit 2026 LIVE: PM मोदी और पुतिन की मीटिंग खत्म, 45 मिनट तक हुई चर्चा

डूसू चुनाव 2026: ABVP और NSUI ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, जानें किसके बीच है टक्कर

CM भजनलाल शर्मा की वो 10 बड़ी उपलब्धियां, जिनसे बदल सकता है राजस्थान का विकास मॉडल

अब टोल प्लाजा पर नहीं रुकेगी गाड़ी! फरवरी से देश में लागू होगा बैरियर-फ्री सिस्टम, नितिन गडकरी ने किया ऐलान

Brics Summit: ब्राजील के विदेश मंत्री से मिले जयशंकर, व्यापार-रक्षा और ऊर्जा पर हुई बात, सहयोग बढ़ाने पर जोर