Instagram Grey Tick का क्या है मतलब? Source. gemini
टेक्नॉलजी

Instagram Grey Tick का क्या है राज? क्या इससे कम हो रही Reels की Reach, जानें सच

Instagram Grey Tick: Instagram पर एक Grey Tick आया है जिसको लेकर कई यूजर्स परेशान दिख रहे है। इंस्टाग्राम पर आने वाले छोटा-से बदलाव को भी यूजर्स के बीच तुरंत चर्चा का विषय बना दिया जाता है।

सिमरन सिंह

Instagram Grey Tick Reach: हाल के दिनों में आपने देखा होगा की Instagram पर एक Grey Tick आया है जिसको लेकर कई यूजर्स परेशान दिख रहे है। वैसे ये तो सभी ने देखा होगा की इंस्टाग्राम पर आने वाले छोटा-से बदलाव को भी यूजर्स के बीच तुरंत चर्चा का विषय बना दिया जाता है। और यही सेम चीज Grey Tick को लेकर भी देखने को मिल रहा है। यूजर्स का इसको लेकर दावा है कि उनके प्रोफाइल पर ग्रे टिक दिखाई देने के बाद Reels की रीच और वीडियो व्यूज पहले के मुकाबले कम हो गए हैं। जिसके बाद से ही सवाल उठ रहा है कि आखिर यह ग्रे टिक है क्या और क्या इसका Instagram की रीच से कोई कनेक्शन है?

Grey Tick दिखने का क्या है मतलब?

अगर Instagram प्रोफाइल पर हल्का या फीका Grey Checkmark दिखाई दे रहा है तो इसे एक तरह का Instagram Prompt माना जा रहा है। जिसका सीधा संकेत आपका अकाउंट Meta Verified सब्सक्रिप्शन के लिए योग्य है यह बताना है। जिसमें अगर आप इस ग्रे टिक पर टैप करते है तो आपको Meta Verified से जुड़ा विकल्प दिखाए जाते है। जिसके बाद यूजर पेड सब्सक्रिप्शन लेने की प्रक्रिया शुरू कर सकता है। वहीं सब्सक्रिप्शन लेने के बाद सामान्य Blue Verified Badge मिलने का विकल्प उपलब्ध हो सकता है।

सबसे खास बात, फॉलोअर्स को नहीं दिखता Grey Tick

इस फीचर की एक खास बात यह है कि प्रोफाइल पर दिखाई देने वाला ग्रे टिक हर किसी को नजर नहीं आता। जिस अकाउंट पर यह Prompt दिखाई दे रहा है मुख्य तौर पर वही यूजर इसे देख सकता है। आपके फॉलोअर्स को आपके प्रोफाइल पर यह ग्रे टिक दिखाई देना जरूरी नहीं है। इसलिए इसे सामान्य वेरिफिकेशन बैज समझना सही नहीं होगा।

क्या Grey Tick से कम हो रही है Reels की Reach?

यही वो सवाल है जो अभी के समय में सब के मन में चल रहा है जिसमें कुछ यूजर्स ग्रे टिक दिखाई देने के बाद कम व्यूज और रीच का दावा कर रहे हैं। लेकिन Instagram की ओर से फिलहाल ऐसी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है जिससे यह साबित हो कि Grey Tick की वजह से किसी अकाउंट की रीच कम हो गई है। इसलिए केवल ग्रे टिक देखकर यह निष्कर्ष निकालना सही नहीं होगा कि Instagram जानबूझकर आपके कंटेंट की पहुंच कम कर रहा है।

Reach कम लगे तो Insights में देखें ये आंकड़े

अगर आपको सच में लगता है कि आपकी Reels की परफॉर्मेंस कमजोर हुई है तो पिछले 10-15 पोस्ट की रीच की तुलना करें। इसके साथ ही Instagram Insights में जाकर यह भी देखें कि दर्शक वीडियो के शुरुआती सेकंड में उसे छोड़ तो नहीं रहे। इसके अलावा Shares और Saves पर भी नजर डालें। सिर्फ व्यूज बढ़ना काफी नहीं है। अगर वीडियो पर 2,000 व्यूज हैं लेकिन शेयर और सेव बहुत कम हैं तो हो सकता है कि कंटेंट दर्शकों को पर्याप्त देर तक रोक नहीं पा रहा हो। ऐसे में पहले अच्छी परफॉर्म करने वाली पोस्ट के फॉर्मेट, टॉपिक और प्रस्तुति से तुलना करना ज्यादा उपयोगी होगा।

वहीं इसको लेकर एक बात तो साफ है कि इस ग्रे टिक आपकी रीच को कम करने कारण नहीं हो सकता, क्योंकि इसको लेकर किसी भी तरह की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार

ABGH Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 7 पदों पर भर्ती, ₹2.08 लाख तक सैलरी, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

UP की महिलाओं का कमाल! 5 मिल्क कंपनियों ने 5,716 करोड़ का किया कारोबार, 3.88 लाख महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

CJP के दीपके ने किसे बताया देश का सबसे बेस्ट PM? इन नेताओं को बताया बेस्ट CM