Samsung ने लाया बड़ा ऑफर। Source. Samsung
टेक्नॉलजी

Samsung Week 2026: फोन से लेकर फ्रिज और AC तक पर 60% तक छूट, ₹25,000 तक कैशबैक का मौका

Samsung Discount: Samsung Week 2026 कि खास सेल इवेंट में स्मार्टफोन, टैबलेट, लैपटॉप, वियरेबल्स, मॉनिटर, टीवी और डिजिटल अप्लायंसेज पर आकर्षक ऑफर पेश किए हैं। जो अच्छे डिस्कांउट के साथ आ रहे है।

सिमरन सिंह

Samsung Week 2026 Sale: अगर आप नया स्मार्टफोन, लैपटॉप, स्मार्ट टीवी या घरेलू उपकरण खरीदने की योजना बना रहे हैं तो Samsung Week 2026 आपके लिए काम की हो सकती है। बता दें कि सैमसंग ने अपने इस खास सेल इवेंट में स्मार्टफोन, टैबलेट, लैपटॉप, वियरेबल्स, मॉनिटर, टीवी और डिजिटल अप्लायंसेज पर आकर्षक ऑफर पेश किए हैं। जिसको लेकर कंपनी बताती है कि चुनिंदा प्रोडक्ट्स पर 31% से 60% तक की छूट और बैंक ऑफर के तहत ₹25,000 तक कैशबैक का लाभ भी दिया जा रहा है।

वहीं यह सेल Samsung.com, Samsung Shop App और Samsung Exclusive Stores पर उपलब्ध की गई है। लेकिन हर प्रोडक्ट पर एक जैसे ऑफर नहीं मिलने वाले है। इसमें छूट पूरी तरह से कैशबैक और अतिरिक्त फायदे मॉडल, भुगतान के तरीके और लागू शर्तों पर निर्भर करने वाली है।

स्मार्टफोन और लैपटॉप पर कितनी बचत होगी?

Samsung Week 2026 के दौरान चुनिंदा Galaxy स्मार्टफोन पर MRP से 34% तक की छूट दी जा रही है। जिन ऑफर में Galaxy S26 सीरीज, Galaxy Z Fold8 Ultra, Galaxy Z Fold8, Galaxy Z Flip8 और Galaxy A व M सीरीज के चुनिंदा मॉडल भी शामिल हैं। वहीं ग्राहकों को योग्य बैंक कार्ड पर ₹10,000 तक का इंस्टेंट डिस्काउंट और मल्टी-बाय ऑफर के तहत ₹9,500 तक के अतिरिक्त फायदे भी दिए जा रहे हैं।

वहीं Galaxy Forever प्रोग्राम के तहत पात्र ग्राहकों को 55% तक का सुनिश्चित बायबैक और मुफ्त Samsung Care+ जैसे फायदे भी दिए जा रहे हैं। देखा जा रहा है कि Galaxy Book सीरीज के चुनिंदा लैपटॉप पर 31% तक की छूट और ₹5,000 तक का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट भी मिल रहा है।

टीवी, मॉनिटर और गैजेट्स पर भी ऑफर

वहीं इस लिस्ट में चुनिंदा Samsung टीवी पर 51% तक और मॉनिटर पर 60% तक की छूट भी उपलब्ध की गई है। जिसमें कुछ टीवी के साथ मुफ्त टीवी या साउंडबार, Frame TV के साथ बेजल और सीमित अवधि के लिए तीन साल की कॉम्प्रिहेंसिव वारंटी जैसे फायदे भी दिए जा रहे हैं। इसके अलावा कुछ टीवी पर ₹5,000 से अधिक का एक्सचेंज बोनस और 12 महीने तक नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी देखने को मिल रहा है। साथ ही Galaxy टैबलेट, स्मार्टवॉच और ईयरबड्स जैसे प्रोडक्ट्स पर भी 60% तक की छूट दी जा रही है। वहीं ऑडियो प्रोडक्ट्स पर कार्ट में अतिरिक्त 5% की छूट भी देखने को मिल सकती है।

फ्रिज, वॉशिंग मशीन और AC पर कितनी छूट?

सेल में घरेलू उपकरणों की बात करें तो कुछ रेफ्रिजरेटर पर 48%, वॉशिंग मशीन पर 49% और एयर कंडीशनर पर 58% तक की छूट मिल सकती है। जिसमें फ्रिज पर ₹3,000 तक और वॉशिंग मशीन पर ₹2,000 तक का इंस्टेंट कार्ट डिस्काउंट भी उपलब्ध किया गया है। वहीं कुछ मॉडल में कंप्रेसर या मोटर की 10 साल की वारंटी और लंबी अवधि के EMI विकल्प भी देखने को मिल रहा हैं।

देखा जा रहा है कि कुछ माइक्रोवेव पर नो-कॉस्ट EMI और इनेमल कैविटी पर पांच साल की वारंटी का फायदा भी मिल सकता है। वहीं योग्य बैंक कार्ड से खरीदारी करने पर कुल बैंक कैशबैक 22.5% तक, अधिकतम ₹25,000 हो सकता है। साथ ही खरीदारी से पहले Samsung की आधिकारिक वेबसाइट या ऐप पर अपने पसंदीदा मॉडल की कीमत, बैंक ऑफर, वारंटी और पात्रता की शर्तें जरूर जांचें। अधिकतम छूट हर प्रोडक्ट पर लागू नहीं होती और ऑफर बिना पूर्व सूचना के बदल सकते हैं।

Bypoll Results 2026 Live: तमिलनाडु में TVK-AIADMK में टक्कर, बंगाल में BJP आगे, पुडुचेरी- असम में मतगणना जारी

Bypoll Results 2026: आज 4 राज्यों की 6 सीटों पर काउंटिंग, विजय और सुवेंदु अधिकारी की परीक्षा

Starlink: थैंक यू राहुल...यह वाकई चिंताजनक है, स्टारलिंक पर एलन मस्क का बयान; सरकार बोली- नियम सभी के लिए समान

Mulayam Singh Yadav: पहलवानी के चरखा दांव से मुख्यमंत्री की कुर्सी तक, ऐसा रहा उनका UP का सियासी सफर

IMD Rain Alert: यूपी-दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश की संभावना, केरल-तमिलनाडु में भारी बारिश