Samsung smart tv होगा खराब। (सौ. X) 
टेक्नॉलजी

Samsung Smart TV यूजर्स हुए परेशान, Netflix-YouTube TV हुई ठप

Samsung Smart TV Error: Samsung Smart TV यूज़र्स को गुरुवार शाम समस्या का सामना करना पड़ा उनका Netflix, Peacock, और YouTube TV जैसी प्रमुख स्ट्रीमिंग सेवाओं ने उनके टीवी पर काम करना बंद कर दिया।

सिमरन सिंह

Samsung TV Smart TV Issue Server Down: अमेरिका में हज़ारों Samsung Smart TV यूज़र्स को गुरुवार शाम एक बड़ी समस्या का सामना करना पड़ा जब Netflix, Peacock, और YouTube TV जैसी प्रमुख स्ट्रीमिंग सेवाओं ने उनके टीवी पर काम करना बंद कर दिया। टीवी लगातार सर्वर एरर दिखा रहा था और यूज़र्स को नियम व शर्तों वाले पेज पर रीडायरेक्ट किया जा रहा था।

DownDetector पर 2000 से अधिक यूजर्स ने Samsung टीवी के सर्वर आउटेज की शिकायत दर्ज की है। यह समस्या अमेरिका के लगभग सभी हिस्सों में देखी जा रही है। जो अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गई है।

सोशल मीडिया पर भड़के यूजर्स

इस समस्या से नाराज़ यूज़र्स ने सोशल मीडिया पर Samsung को निशाने पर लिया। कई यूज़र्स ने तो यह सोचकर नया टीवी भी खरीद लिया कि शायद उनका पुराना सेट खराब हो गया होगा। लेकिन असल वजह Samsung के सर्वर में आई समस्या निकली।

यूजर्स की प्रतिक्रियाएं

  • “मैं टीवी देखने बैठा था, लेकिन सैमसंग का सर्वर डाउन हो गया।”
  • “अपना पाँच साल पुराना टीवी बदल दिया, 2025 का नया खरीदा... लेकिन सर्वर अभी भी डाउन था।”
  • “फ़ैक्टरी रीसेट किया, पता चला कि यह समस्या सभी के साथ हो रही है।”
  • “Harry Potter फ़िल्मों का पूरा कलेक्शन खरीदा और उसी दिन सैमसंग टीवी खराब हो गया।”

क्या है तकनीकी दिक्कत?

यूज़र्स के मुताबिक, जब वे टीवी चालू करते हैं, तो उन्हें नियम और शर्तों वाले पेज पर रीडायरेक्ट कर दिया जाता है, जहाँ सिर्फ़ सर्वर एरर का मैसेज दिखाई देता है। कई यूज़र्स टीवी को फ़ैक्टरी रीसेट भी करते हैं, लेकिन फिर भी ऐप्स लोड नहीं हो रहे हैं।

Samsung की चुप्पी बनी चिंता का विषय

इस तकनीकी गड़बड़ी पर Samsung की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। कंपनी फिलहाल सोशल मीडिया पर प्रभावित यूज़र्स को Direct Message भेज रही है और हर शिकायत की अलग से जाँच कर रही है। हालाँकि, कंपनी ने अभी तक यह स्वीकार नहीं किया है कि उसके सर्वर में यह समस्या आई है।

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच

SECI Recruitment 2026: इंजीनियर समेत 28 पदों पर निकली भर्ती, 2.80 लाख तक सैलरी; 23 सितंबर तक करें आवेदन

कॉकरोच किसके लिए कहा गया था? CJP संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा, जानें किसका लिया नाम

तरुण तेजपाल को जाना ही होगा जेल...सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई याचिका, सरेंडर के लिए दिया दो हफ्ते का टाइम

जंतर-मंतर हिंसा से दिल्ली पुलिस ने ली सीख, तैयार किया नया प्लान, अब हर बड़े प्रदर्शन पर ऐसे रखी जाएगी पैनी नजर