Samsung Market Share  
टेक्नॉलजी

SAMSUNG की बादशाहत, 20% मार्केट शेयर के साथ Apple को पछाड़कर त्योहारी सेल में नंबर 1

इस साल की त्योहारी सेल में ऐपल की 16 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी के साथ दूसरे स्थान पर रही। वहीं सैमसंग ने इसे पछाड़कर 20% मार्केट शेयर के साथ अपनी जगह टॉप में बना ली है।

विकास कुमार उपाध्याय

नवभारत टेक डेस्क : त्योहारी मौसम की बिक्री के पहले फेज में SAMSUNG ने स्मार्टफोन सेगमेंट में 20 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी के साथ टॉप पर जहग बनाई है। सेमीकंडक्टर इंफॉमेशन फोरम टेक इनसाइट्स के अनुसार, 26 सितंबर से 6 अक्टूबर के बीच आयोजित सेल के दौरान यूजर्स ने बड़े पैमाने पर स्मार्टफोन्स खरीदे, जिसमें 10 लाख से अधिक आईफोन बिके। इस त्योहारी सेल ने भारत के स्मार्टफोन बाजार में एक बार फिर सैमसंग की बादशाहत को साबित किया। टेक इनसाइट्स ने अपने ब्लॉग में कहा, "त्योहारी सेल के पहले फेज में सैमसंग ने 20 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी के साथ स्मार्टफोन की बिक्री में सबसे आगे रहते हुए अपनी पकड़ को मजबूत किया, जबकि ऐपल 16 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ दूसरे स्थान पर रही।"

सैमसंग की सफलता का एक मुख्य कारण यह भी रहा कि वह फ्लिपकार्ट और अमेजन की फेस्टिव सेल का मुख्य प्रायोजक थी। इन ई-कॉमर्स दिग्गजों ने ग्राहकों को विभिन्न प्रकार की छूट और आकर्षक की सुविधा दी, जिससे सैमसंग के प्रोडक्ट्स को अतिरिक्त बढ़ावा मिला। टेक इनसाइट्स के अनुसार, इस अवधि में हुई कुल स्मार्टफोन बिक्री में से 78 प्रतिशत हिस्सेदारी ऑनलाइन प्लैटफार्मों की रही। नवरात्रि के दौरान भी ऑफलाइन बिक्री में तेजी आई, जिससे समग्र स्मार्टफोन बिक्री में वृद्धि हुई है।

इस साल की त्योहारी सेल में ऐपल की 16 प्रतिशत मार्केट शेयर रही

इस साल की त्योहारी सेल में ऐपल की 16 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी के साथ दूसरे स्थान पर रहने को टेक इनसाइट्स ने काफी चौंकाने वाला बताया। खासकर आईफोन 15 और आईफोन 13 मॉडल की लोकप्रियता ने ऐपल की बिक्री को मजबूत बनाए रखा। आईफोन 15 के नए फीचर्स और आईफोन 13 पर छूट ने उपभोक्ताओं को बड़ी संख्या में आकर्षित किया, जिससे कंपनी को बढ़त मिली है।

सैमसंग और ऐपल के अलावा ये कंपनियां भी इस लिस्ट में शामिल

सैमसंग और ऐपल के अलावा, ओप्पो समूह (ओप्पो और वनप्लस), शाओमी और रियलमी भी इस त्योहारी सीजन में टॉप पांच स्मार्टफोन विक्रेता कंपनियों में शामिल रहीं। ओप्पो और वनप्लस की संयुक्त रणनीति, शाओमी की बजट फ्रेंडली पेशकशें और रियलमी के इनोवेशन ने इन कंपनियों को इस लिस्ट में जगह दिलाई है। टेक इनसाइट्स का कहना है कि नवरात्रि के दौरान ऑफलाइन बिक्री भी अच्छी रही और यह त्योहारी सीजन के अंत तक ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों चैनलों के माध्यम से बिक्री में और वृद्धि होने की उम्मीद है।

अंगूर खट्टे हैं तो बेल काटने लगे, दिल्ली प्रोटेस्ट पर पहली बार बोले PM मोदी; राहुल गांधी को बताया फेल प्रोडक्ट

दिल्ली नगर निगम में क्यों भिड़े AAP-कांग्रेस पार्षद? विकास फंड से शुरू हुआ विवाद, हाथापाई तक पहुंची बात- VIDEO

नेहा बोरा ने CJP से किया किनारा, हाई कोर्ट में कहा- तिरंगा फहराने के लिए अनुमति जरूरी नहीं; कब आएगा फैसला?

सोनम का झलका दर्द, सरकार पर लगाया वादा खिलाफी का गंभीर आरोप; कहा चीन लद्दाख को नहीं मानता भारत का हिस्सा

रेहान वाड्रा की 74 तस्वीरें प्रदर्शनी से क्यों हटाई गईं? बीकानेर हाउस ने बताई वजह