Samsung Galaxy S26 Ultra (Source. Instagram) 
टेक्नॉलजी

कमाई सीमित, पर शौक प्रीमियम, Samsung Galaxy S26 Ultra आया ऐसे फीचर्स के साथ, जो अमीरों को भी कर दें हैरान

Samsung ने अपने मेगा इवेंट Galaxy Unpacked में Samsung Galaxy S26 Ultra को लॉन्च कर दिया है। इसके साथ ही कंपनी ने Samsung Galaxy S26 और Samsung Galaxy S26+ भी पेश किए।

सिमरन सिंह

Samsung Galaxy S26 Series Specifications: दुनियाभर में टेक प्रेमियों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। दक्षिण कोरियाई दिग्गज कंपनी Samsung ने अपने मेगा इवेंट Galaxy Unpacked में Samsung Galaxy S26 Ultra को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। इसके साथ ही कंपनी ने Samsung Galaxy S26 और Samsung Galaxy S26+ भी पेश किए।

सैमसंग गैलेक्सी S26 अल्ट्रा को कंपनी का अब तक का सबसे पावरफुल फ्लैगशिप बताया जा रहा है, जिसमें अपग्रेडेड चिपसेट, 'intuitive Galaxy AI' फीचर्स और दुनिया का पहला इनबिल्ट Privacy Display दिया गया है।

कीमत, उपलब्धता और कलर ऑप्शन

Samsung Galaxy S26 Ultra की शुरुआती कीमत 256GB वेरिएंट के लिए ₹1,39,999 रखी गई है। 512GB मॉडल ₹1,59,999 में मिलेगा, जबकि 1TB वेरिएंट की कीमत ₹1,89,999 तय की गई है। 25 फरवरी से प्री-ऑर्डर शुरू हो चुके हैं। यह स्मार्टफोन Cobalt Violet, White, Black और Sky Blue रंगों में उपलब्ध होगा। वहीं Pink Gold और Silver Shadow रंग केवल Samsung की आधिकारिक वेबसाइट पर खरीदने वालों के लिए एक्सक्लूसिव रखे गए हैं। खरीदार Samsung Care+ का विकल्प भी चुन सकते हैं, जिसमें accidental damage repair, extended warranty और देश-विदेश में एक्सपर्ट सपोर्ट शामिल है।

दुनिया का पहला Built-in Privacy Display

सैमसंग गैलेक्सी S26 अल्ट्रा दुनिया का पहला स्मार्टफोन है जिसमें built-in Privacy Display दिया गया है। कंपनी के मुताबिक, यह तकनीक हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर का अनोखा संयोजन है, जो पिक्सल लेवल पर लाइट को कंट्रोल कर साइड एंगल से स्क्रीन को ब्लर कर देती है, जबकि सामने से देखने वाले यूज़र को क्लियर विजुअल मिलता है। यूज़र तय कर सकते हैं कि यह फीचर कब एक्टिव हो जैसे PIN डालते समय या किसी खास ऐप को खोलते वक्त। इसमें दो मोड दिए गए हैं:

  • Partial Screen Privacy
  • Maximum Privacy Protection

यह फीचर पोर्ट्रेट और लैंडस्केप दोनों मोड में काम करता है और बैटरी पर बहुत कम असर डालता है।

दमदार प्रोसेसर और कूलिंग सिस्टम

इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है, जिसे खास Galaxy डिवाइस के लिए कस्टमाइज किया गया है। कंपनी का दावा है कि इसमें CPU परफॉर्मेंस 19%, NPU 39% और GPU 24% तक बेहतर हुई है। बेहतर कूलिंग के लिए नया Vapor Chamber डिजाइन और थर्मल मैटेरियल लगाया गया है।

200MP कैमरा और सुपर नाइट वीडियो

Galaxy S26 Ultra में क्वाड कैमरा सेटअप मिलता है:

  • 200MP प्राइमरी सेंसर
  • 50MP अल्ट्रा-वाइड
  • 50MP टेलीफोटो (5x ऑप्टिकल ज़ूम)
  • 10MP अतिरिक्त सेंसर

वीडियो रिकॉर्डिंग में Enhanced Nightography Video और Super Steady मोड दिया गया है।

5,000mAh बैटरी और Super Fast Charging 3.0

फोन में 5,000mAh बैटरी दी गई है, जो 60W वायर्ड और 20W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी के अनुसार Super Fast Charging 3.0 तकनीक से फोन केवल 30 मिनट में 75% तक चार्ज हो सकता है।

महाराष्ट्र में Old Monk की बिक्री से बैन नहीं हटेगा, FSSAI ने रम मानने से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी