Samsung Galaxy Glasses (Source. Samsung) 
टेक्नॉलजी

Samsung Galaxy Glasses लॉन्च, Ray-Ban Meta को मिलेगी टक्कर, Gemini AI और 9 घंटे की बैटरी बनेगी सबसे बड़ी ताकत

Samsung ने Galaxy Unpacked July 2026 इवेंट के दौरान अपने पहले स्मार्ट ग्लासेस Samsung Galaxy Glasses को चुनिंदा वैश्विक बाजारों में लॉन्च कर दिया है। Google I/O 2026 में पहली झलक दिखाया गया है।

सिमरन सिंह

Samsung Smart Glasses: Samsung ने Galaxy Unpacked July 2026 इवेंट के दौरान अपने पहले स्मार्ट ग्लासेस Samsung Galaxy Glasses को चुनिंदा वैश्विक बाजारों में लॉन्च कर दिया है। बता दें कि Google I/O 2026 में पहली झलक दिखाने के करीब दो महीने बाद कंपनी ने इस AI-पावर्ड वियरेबल को आधिकारिक रूप से पेश किया। वहीं खास बात यह है कि Samsung ने इन स्मार्ट ग्लासेस के डिजाइन के लिए Warby Parker और Gentle Monster जैसे प्रीमियम लाइफस्टाइल ब्रांड्स के साथ साझेदारी की है। जिसको लेकर माना जा रहा है कि ये डिवाइस सीधे Ray-Ban Meta Gen 2 स्मार्ट ग्लासेस को टक्कर देगा। लेकिन कंपनी ने फिलहाल इसकी कीमत और बिक्री की तारीख का खुलासा नहीं किया है।

Snapdragon चिप और 9 घंटे की बैटरी

Samsung Galaxy Glasses के बारे में बताए तो इसमें Qualcomm Snapdragon AR1 Gen 1 चिपसेट दिया गया है। इसमें इन-बिल्ट कैमरा मौजूद है जो AI को आसपास के विजुअल कॉन्टेक्स्ट को समझने और उसी के आधार पर जवाब देने में मदद करता है। इसके सात ही कंपनी का दावा है कि ये स्मार्ट ग्लासेस एक बार चार्ज करने पर 9 घंटे तक चल सकते हैं। वहीं इसके चार्जिंग केस की मदद से डिवाइस को सात बार अतिरिक्त फुल चार्ज किया जा सकता है। वहीं बेहतर परफॉर्मेंस के लिए Samsung ने इसमें एडवांस थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम भी शामिल किया है जिससे लंबे समय तक इस्तेमाल के दौरान हीटिंग की समस्या कम होती है।

Gemini AI से होंगे कई स्मार्ट काम

Samsung Galaxy Glasses में Google का Gemini AI Assistant दिया गया है जो पूरी तरह हैंड्स-फ्री अनुभव देने का दावा करता है। यूजर्स वॉयस कमांड के जरिए कॉल रिसीव कर सकते हैं, म्यूजिक सुन सकते हैं, फोटो क्लिक कर सकते हैं और कई दूसरे काम भी कर सकते हैं। इसके अलावा AI लंबे मैसेज का सारांश तैयार कर सकता है, जानकारी बोलकर सुना सकता है और विजुअल कॉन्टेक्स्ट के आधार पर सवालों के जवाब भी दे सकता है। इसके साथ ही यूजर्स रेस्टोरेंट में टेबल बुक करने जैसे कई AI टास्क भी सीधे ग्लासेस के जरिए पूरे कर सकते है।

लाइव ट्रांसलेशन से लेकर POV रिकॉर्डिंग तक

बता दें कि Samsung के नए स्मार्ट ग्लासेस में लाइव ट्रांसलेशन, वॉयस कंट्रोल और जेस्चर इंटरैक्शन जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। कॉल के दौरान यूजर्स अपने Point of View (POV) को रिकॉर्ड कर सकते हैं और कंपेनियन ऐप के जरिए उसे तुरंत शेयर भी कर सकते हैं। वहीं AI और स्मार्ट वियरेबल्स की बढ़ती मांग के बीच Samsung की यह पेशकश बाजार में नई प्रतिस्पर्धा ला सकती है। अगर इसकी कीमत प्रतिस्पर्धी रखी जाती है तो यह प्रीमियम स्मार्ट ग्लासेस सेगमेंट में बड़ा बदलाव ला सकता है।

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच

SECI Recruitment 2026: इंजीनियर समेत 28 पदों पर निकली भर्ती, 2.80 लाख तक सैलरी; 23 सितंबर तक करें आवेदन

कॉकरोच किसके लिए कहा गया था? CJP संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा, जानें किसका लिया नाम

तरुण तेजपाल को जाना ही होगा जेल...सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई याचिका, सरेंडर के लिए दिया दो हफ्ते का टाइम

जंतर-मंतर हिंसा से दिल्ली पुलिस ने ली सीख, तैयार किया नया प्लान, अब हर बड़े प्रदर्शन पर ऐसे रखी जाएगी पैनी नजर