Samsung AI Pet Health (Source. Gemini) 
टेक्नॉलजी

Samsung का AI करेगा आपके पालतू जानवर की हेल्थ चेक, फोटो खींचते ही पता चलेगा बीमारी का खतरा

Samsung AI Pet Health: Samsung आपके लिए एक शानदार तकनीक लेकर आया है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से एक ऐसा टूल पेश किया है जो सिर्फ एक फोटो देखकर पालतू जानवर की सेहत के बारे में बता सकता है।

सिमरन सिंह

amsung SmartThings Pet Care: आप भी एनिमल लवर है और आपके घर में कुत्ता या बिल्ली है जिनकी सेहत को लेकर अक्सर आप चिंतित रहते हैं तो Samsung आपके लिए एक शानदार तकनीक लेकर आया है। बता दें कि दक्षिण कोरियाई की यह शानदार टेक दिग्गज ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से एक ऐसा टूल पेश किया है जो सिर्फ एक फोटो देखकर पालतू जानवरों की संभावित स्वास्थ्य समस्याओं का पता लगाने का काम करता है। लेकिन इस तकनीक को अभी के लिए आपके पालतू जानवर की भाषा समझने या उसके मन की बात बताने में सक्षम नहीं बहताया जा रहा है पर फिर भी उसकी सेहत पर नजर रखने का काम जरूर यह आसानी से कर सकता है।

सिर्फ फोटो खींचिए, AI बताएगा हेल्थ रिपोर्ट

Samsung का नया फीचर AI स्टार्टअप Lifet के साथ मिलकर सामने आया है। जिससे जरिए यूजर्स अपने Samsung Galaxy स्मार्टफोन से कुत्ते या बिल्ली की तस्वीर खींच सकते हैं। जिसके बाद Lifet का AI सिस्टम उस फोटो का विश्लेषण करेगा और संभावित स्वास्थ्य समस्याओं की पहचान करने की कोशिश करेगा। कंपनी अपने दावों में बताती है कि यह तकनीक दांतों की समस्या, घुटने की हड्डी खिसकने और मोतियाबिंद जैसे शुरुआती संकेतों का पता लगाने में मदद कर सकती है।

क्या है Lifet और कैसे करता है काम?

Lifet के बारे में बताए तो यह एक AI आधारित हेल्थ टेक स्टार्टअप है जो Samsung के स्टार्टअप इनक्यूबेशन प्रोग्राम का हिस्सा रहा है। बता दें कि कंपनी पहले से अपनी वेबसाइट के जरिए AI-पावर्ड पेट हेल्थ एनालिसिस सेवा उपलब्ध कराती रही है। लेकिन अब यह तकनीक Samsung Galaxy इकोसिस्टम के साथ जोड़ा जा रहा है। जिसके लिए यूजर्स को Samsung SmartThings ऐप और Pet Care सर्विस का इस्तेमाल करना होगा। जो आपके पालतू जानवरों की हेल्थ मॉनिटरिंग पहले से ज्यादा आसान कर देगा।

97% तक सटीक होने का दावा

AI आधारित हेल्थ टूल्स पर हमेशा सवाल उठता है कि इससे मिलने वाली जानकारी कहां तक सही है लेकिन Lifet का दावा है कि उसकी तकनीक कुछ प्रमुख स्वास्थ्य समस्याओं की पहचान लगभग 97 प्रतिशत तक की सटीकता के साथ कर लेती है। लेकिन विशेषज्ञ मानते हैं कि यह किसी पशु चिकित्सक का विकल्प नहीं है लेकिन शुरुआती जांच और निगरानी के लिए यह काफी उपयोगी टूल है।

हेल्थ टेक्नोलॉजी की ओर बढ़ रहा Samsung

Samsung पहले अपने स्मार्टफोन और स्मार्टवॉच के लिए फेमस था। लेकिन अब कंपनी Samsung Health प्लेटफॉर्म को नींद, पोषण, मानसिक स्वास्थ्य, शारीरिक गतिविधि और अन्य स्वास्थ्य संकेतकों तक बढ़ा रहे है। ऐसे में यह तो साफ है कि आने वाले समय में AI सिर्फ इंसानों की ही नहीं बल्कि पालतू जानवरों की सेहत का भी ध्यान रखेगा। जो पेट लवर्स के लिए राहत और सुविधा लेकर आ सकता है।

AI तकनीक ने दी आयुष्मान योजना को उड़ान, भारत में 33% आबादी को लाभ; योजना के 8 साल पूरे

दिल्ली में SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, वोटरों का भरोसा बढ़ाने के लिए EC को कदम उठाने का निर्देश

आयुष्मान भारत योजना के 8 साल पूरे, 12.69 करोड़ अस्पताल भर्ती मामलों को मंजूरी, जानें कितनी सफल रही PM-JAY

याचना नहीं अब रण होगा...बिहार के किसान परिवार से निकला वो लड़का, जिसकी कविताओं से थरथराती थी अंग्रेजी सरकार

बॉम्बे हाई कोर्ट की विजय माल्या को सख्त चेतावनी, सोशल मीडिया पर कोर्ट के दस्तावेज न करें पोस्ट