Sam Altman ने बताया AI का भविष्य। Source. Social Media
टेक्नॉलजी

Sam Altman ने बताया AI का भविष्य कैसा होगा? सामने रखें 3 रास्ते, एक को बताया भयानक

Sam Altman AI future: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन ने कथित तौर पर कंपनी के कर्मचारियों के सामने AI के भविष्य को लेकर तीन संभावित रास्ते रखे हैं।

सिमरन सिंह

Highlight:

  • OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन ने बताया AI का भविष्य।

  • इस प्लान में उन्होंने AI के तीन संभावित रास्ते बताए है।

  • एक कंपनी का बाकी सभी पर दबदबा CEO ने खतरनाक बताया है।

OpenAI AI Regulation: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया में अब सवाल सिर्फ यह नहीं है कि मशीनें कितनी स्मार्ट बनेंगी बल्कि यह भी है कि उनकी ताकत को नियंत्रित कौन करेगा। बता दें कि OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन ने कथित तौर पर कंपनी के कर्मचारियों के सामने AI के भविष्य को लेकर तीन संभावित रास्ते रखे हैं। इनमें वैश्विक निगरानी व्यवस्था, बड़ी AI कंपनियों का एक संस्था में विलय और एक कंपनी का इतनी ताकतवर बन जाना शामिल है कि बाकी कंपनियां मुकाबला ही न कर सकें। यह जानकारी The Information की 19 अक्टूबर 2026 की रिपोर्ट में सामने आई है।

पहला रास्ता: परमाणु ऊर्जा एजेंसी जैसा AI नियामक

सैम ऑल्टमैन का पसंदीदा विकल्प बताया गया है कि AI के लिए अंतरराष्ट्रीय निगरानी संस्था बनाई जाए जिसका मॉडल इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी एजेंसी (IAEA) जैसा हो। यह संस्था उन्नत AI सिस्टम की सुरक्षा जांच कर सके, स्वतंत्र ऑडिट कराए और जरूरत पड़ने पर उनके इस्तेमाल पर पाबंदियां लगाने की व्यवस्था करे।

वहीं इसका मकसद AI कंपनियों के बीच तेज प्रतिस्पर्धा के बावजूद सुरक्षा से समझौता होने से रोकना होगा। जान लें कि यह विचार नया नहीं है। मई 2023 में OpenAI ने भी सुपरइंटेलिजेंस के लिए IAEA जैसी अंतरराष्ट्रीय संस्था की जरूरत पर चर्चा की थी।

दूसरा रास्ता: सभी बड़ी AI कंपनियों की एक लैब

दूसरे विकल्प को कथित तौर पर Demis Plan नाम दिया गया है। यह Google DeepMind के प्रमुख Demis Hassabis के उस विचार से प्रेरित है जिसमें दुनिया की प्रमुख AI लैब्स मिलकर CERN जैसी साझा रिसर्च संस्था के तहत काम कर सकती हैं। इस व्यवस्था में कंपनियां अलग-अलग आगे निकलने की दौड़ लगाने के बजाय साझा संसाधनों से AI विकसित करती है। इससे सुरक्षा नियमों को दरकिनार करके प्रतिस्पर्धियों से आगे निकलने का दबाव कम हो सकता है।

लेकिन इसका दूसरा पहलू भी है। अगर दुनिया की प्रमुख AI कंपनियां एक ही संस्था में आ जाएं तो तकनीक और बाजार की ताकत कुछ हाथों में सिमट सकती है। इससे प्रतिस्पर्धा और उपभोक्ताओं के विकल्पों पर सवाल उठने वाली स्थिति बन सकती है।

तीसरा रास्ता: एक कंपनी का बाकी सभी पर दबदबा

तीसरे विकल्प को Eliezer Plan कहा गया है। इसमें कल्पना की गई है कि कोई एक AI कंपनी खुद को लगातार बेहतर बनाने वाली तकनीक के जरिए इतनी आगे निकल जाए कि दूसरी कंपनियों को जरूरी कंप्यूटिंग संसाधन ही न मिल सकें।

ऑल्टमैन ने इस स्थिति को कथित तौर पर terrible कहा। जिसका सीधा मतलब है कि यह उनका पसंदीदा रास्ता नहीं बल्कि ऐसा संभावित नतीजा है जिससे बचना जरूरी है। यहां GPU का जिक्र अहम है क्योंकि AI मॉडल को ट्रेन और चलाने के लिए बड़ी कंप्यूटिंग क्षमता चाहिए। ऐसे में अगर एक कंपनी इन संसाधनों पर हावी हो जाए तो बाकी कंपनियों के लिए मुकाबला करना बेहद मुश्किल हो सकता है।

AI सुरक्षा पर कंपनियां भी बना रहीं निगरानी व्यवस्था

देखा जा रहा है कि इस बहस के बीच Google, OpenAI और Anthropic मिलकर Standards Authority for Frontier AI (SAFA) नामक स्व-नियामक संस्था बनाने पर काम कर रहे हैं। The Information की सितंबर 2026 की रिपोर्ट में बताया गया है कि इसका उद्देश्य उन्नत AI मॉडल की सुरक्षा जांच और घटनाओं की रिपोर्टिंग के लिए मानक तैयार करना है। लेकिन यह अंतरराष्ट्रीय नियामक से अलग पहल है और इसके पास सरकारी संस्था जैसी बाध्यकारी शक्तियां होने की पुष्टि नहीं है।

इसमें सबसे बड़ी चुनौती यह होगी कि अमेरिका और चीन जैसे देश अपनी रणनीतिक AI तकनीक पर स्वतंत्र निगरानी स्वीकार करने के लिए कितने तैयार होते हैं। अभी के लिए ऑल्टमैन के बताए तीनों रास्ते रिपोर्ट के मुताबिक संभावित विकल्प हैं कोई अंतिम फैसला नहीं। लेकिन इनसे साफ है कि AI का भविष्य सिर्फ तकनीकी विकास नहीं बल्कि सुरक्षा, प्रतिस्पर्धा और वैश्विक नियंत्रण का भी सवाल बन चुका है।

MLC Election 2026 LIVE: 4 राज्यों की 28 सीटों पर वोटिंग, UP में सपा के पक्ष में माहौल; नितिन गडकरी ने डाला वोट

आतंकियों के अधिकार की वकालत पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, UN में सुनाया खरी-खरी, याद दिलाया कारगिल युद्ध

ज्ञानेश कुमार की कुर्सी पर खतरा? ओम बिरला के बयान से CEC को हटाने की मांग ने पकड़ा जोर

IMD Weather Alert: तमिलनाडु-केरल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 60 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

नेहा बोरा पर दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला आज, 10 हजार के बॉन्ड वाले नोटिस को दी चुनौती, सौरव-रांका ने दिखाया ठेंगा