Redmi ने लॉन्च किए नए फोन। Source. Redmi
टेक्नॉलजी

Redmi Note 17 Pro Max की 10,000mAh बैटरी ने मचाई धूम, शानदार कीमत में हुआ लॉन्च

Redmi Note 17 Pro Max: Redmi ने भारत में Note 17 सीरीज का विस्तार करते हुए Redmi Note 17 Pro और Redmi Note 17 Pro Max लॉन्च कर दिए हैं। जो शानदार फीचर्स के साथ लॉन्च हुआ है।

सिमरन सिंह

Redmi Note 17 Price India: Redmi ने भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में अपनी Note 17 सीरीज का विस्तार करते हुए Redmi Note 17 Pro और Redmi Note 17 Pro Max लॉन्च कर दिए हैं। यह दोनों फोन बड़ी बैटरी, AMOLED डिस्प्ले और दमदार कैमरा सेटअप के साथ उतारे गए हैं। वहीं इसमें खासतौर पर Pro Max मॉडल में कंपनी ने 10,000mAh की विशाल बैटरी दी है। वहीं Note 17 Pro में 9,000mAh बैटरी मिलती है। साथ ही नए मॉडल हाल ही में लॉन्च हुए Redmi Note 17 के बाद सीरीज में दूसरे और तीसरे स्मार्टफोन हैं।

Redmi Note 17 Pro और Pro Max की कीमत

जानकारी में सामने आया है कि भारत में Redmi Note 17 Pro की शुरुआती कीमत ₹36,999 रुपये रखी गई है। जिसमें 8GB+256GB वेरिएंट ₹39,999 रुपये में आता है। दूसरी तरफ Pro Max की कीमत ₹49,999 रुपये से शुरू होती है और टॉप मॉडल 12GB+256GB के लिए ₹55,999 रुपये खर्च करने होंगे। बता दें कि कंपनी SBI, Axis Bank और IDFC First Bank कार्ड से ₹5,000 रुपये तक इंस्टेंट डिस्काउंट या HDB Financial Services के जरिए ₹5,000 रुपये तक कैशबैक भी दे रही है

मॉडलरैम/स्टोरेजकीमत
Redmi Note 17 Pro8GB + 128GB₹36,999
Redmi Note 17 Pro8GB + 256GB₹39,999
Redmi Note 17 Pro Max8GB + 256GB₹49,999
Redmi Note 17 Pro Max12GB + 256GB₹55,999

10,000mAh बैटरी और 120Hz AMOLED डिस्प्ले

फीचर्स की बात करें तो Redmi Note 17 Pro Max में 6.83 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,500 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। फोन में Snapdragon 6 Gen 5 चिपसेट, 12GB तक LPDDR5x RAM और 256GB UFS 4.1 स्टोरेज मिलता है। इसमें 50MP OIS मेन कैमरा और 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा है, जबकि सेल्फी के लिए 32MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है और IP66, IP68 व IP69K रेटिंग के साथ आता है।

Pro मॉडल में भी मिलती है बड़ी बैटरी

Redmi Note 17 Pro में खास बात इसका 6.83 इंच AMOLED डिस्प्ले और समान रियर कैमरा सेटअप तो है ही। लेकिन इसमें Snapdragon 6s Gen 4 प्रोसेसर और 16MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। साथ ही सबसे खास 9,000mAh बैटरी 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ रही है। वहीं दोनों फोन Android 16 आधारित HyperOS 3 पर चलते हैं। साथ ही कंपनी चार साल के OS अपडेट और छह साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का दावा कर रही है। Redmi Note 17 Pro की बिक्री 17 सितंबर और Pro Max की बिक्री 23 सितंबर से Amazon पर शुरू होगी।

UPI पेमेंट को लेकर नए स्लैब का ऐलान, 5000 पर 20 और 10000 पर कटेंगे 40 रुपए

86 साल बाद किशाऊ बांध परियोजना को मिली हरी झंडी, अमित शाह की मौजूदगी में 6 राज्यों के बीच ऐतिहासिक समझौता

Uttar Pradesh Politics: मंत्री संजय निषाद ने UCC का किया समर्थन, बोले- जब वोट बराबर तो अधिकार भी एक हों

पटना में BPSC और दारोगा भर्ती रद्द करने की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे छात्र, भारी पुलिस बल तैनात

MDR on UPI: अमेरिकी दबाव में मोदी फिर सरेंडर, UPI पर फीस के नए नोटिफिकेशन पर भड़के राहुल गांधी