भारत में UPI को लेकर कुछ बदलाव किए गए है जिसपर RBI governer ने मोहर लगाई है। (सौ. Design) 
टेक्नॉलजी

हर चीज के लिए करते है ऑनलाइन पेमेंट, RBI ने किए UPI ट्रांजैक्शन लिमिट में बदलाव

भारतीय रिजर्व बैंक ने UPI ट्रांजैक्शन की लिमिट में बदलाव किए है। जिसके बाद अब लिमिट को बढ़ा दिया गया है। जिसके पीछें का कारण डिजिटल पेमेंट सिस्टम को बढ़ावा देने बताया गया। RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने बुधवार को मॉनिटरी पॉलिसी स्टेटमेंट के दौरान इस अपडेट को शेयर किया।

सिमरन सिंह

नवभारत डिजिटल डेस्क. भारतीय रिजर्व बैंक में UPI Lite Wallet और UPI 123Pay के लिए ट्रांजैक्शन लिमिट को सेट कर दिया गया है। डिजिटल पेमेंट सिस्टम को बढ़ावा देने के लिए यह महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। जिसके बाद RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने बुधवार को मॉनिटरी पॉलिसी स्टेटमेंट के दौरान इस अपडेट को शेयर किया और बताया कि उन्होंने यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस के प्रभाव पर जोर दिया है।

RBI ने परिवर्तन को लागू किया

RBI ने कुछ परिवर्तन किए हैं जो इस तरीके से हैं:

  • UPI 123Pay के लिए प्रति ट्रांजैक्शन लिमिट 5000 से बढ़कर अब 10,000 कर दी गई है।
  • UPI Lite Wallet लिमिट 2000 थी, जिसे बढ़ाकर 5000 कर दिया गया है, जबकि प्रति ट्रांजैक्शन लिमिट 500 से बढ़कर 1000 रुपए तक कर दी गई है।

RBI के गवर्नर ने कही ये बात

RBI के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि इस परिवर्तन का उद्देश्य UPI के इस्तेमाल को बढ़ाना है और सभी यूजर्स के लिए सही सुविधा को बनाए रखना है। उन्होंने नए फीचर के प्रभाव के बारे में भी बात की, जो सेंडर को रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट सिस्टम (RTGS) और नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड्स ट्रांसफर (NEFT) सिस्टम के माध्यम से ट्रांसफर पूरा करने से पहले अकाउंट होल्डर का नाम वेरिफिकेशन के लिए अनुमति भी देता है। यह प्रस्ताव भुगतान प्रक्रिया में कर्मियों को धोखाधड़ी से बचाएगा, जिससे आने वाले समय में ऑनलाइन धोखाधड़ी से छुटकारा भी मिल सकता है।

UPI Lite Wallet और UPI 123Pay क्या है?

UPI Lite Wallet यूपीआई ट्रांजैक्शन को सरल बनाने के लिए बनाया गया है। यह यूजर्स को 500 तक राशि में अपना यूपीआई पिन दर्ज किए बिना पेमेंट करने की सुविधा देता था, लेकिन अब नई लिमिट को देखते हुए आप 1000 तक का ट्रांजैक्शन बिना यूपीआई पिन के कर पाएंगे। UPI Lite का इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स पहले अपने UPI Lite वॉलेट में फंड करते थे। इस फंडिंग के लिए पिछले अधिकृत राशि 2000 होनी चाहिए, हालांकि अभी इसे बढ़ाकर 5000 कर दिया गया है।

UPI 123Pay फीचर फोन यूजर्स के लिए बनाया गया है, जो यूपीआई पेमेंट को सुविधाजनक बनाने के लिए चार अलग-अलग तरीके प्रदान करता है:

  • पूर्व-परिभाषित इंटरैक्टिव वॉइस रिस्पॉन्स (IVR) नंबर
  • मिस्ड कॉल भुगतान विधि
  • OEM-आधारित भुगतान प्रणाली
  • ध्वनि-आधारित भुगतान तकनीक

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, श्रीशैलम के लॉज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 3 दिन से बंद था कमरा

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच