भारतीय रेलवे का RailOne App (सौ. Playstore) 
टेक्नॉलजी

भारतीय रेलवे की सभी सेवाएं एक ही ऐप में, RailOne Super App हुआ लॉन्च

भारतीय रेलवे की डिजिटल सेवाओं के लिए अलग-अलग ऐप्स डाउनलोड करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हाल ही में एक नया सुपर ऐप RailOne लॉन्च किया है।

सिमरन सिंह

अब भारतीय रेलवे की तमाम डिजिटल सेवाओं के लिए आपको अलग-अलग ऐप्स डाउनलोड करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हाल ही में एक नया सुपर ऐप RailOne लॉन्च किया है, जो यात्रियों को रेलवे से जुड़ी सभी डिजिटल सेवाएं एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराएगा। यह कदम रेल यात्रियों के लिए डिजिटल अनुभव को आसान और सुगम बनाने की दिशा में एक बड़ी पहल माना जा रहा है।

क्या है RailOne ऐप?

RailOne एक ऑल-इन-वन सुपर ऐप है, जिसे CRIS (Centre for Railway Information Systems) ने डिवेलप किया है और इसे IRCTC के साथ इंटीग्रेट किया गया है। इस ऐप के जरिए यात्री:

  • ट्रेन टिकट बुक कर सकते हैं
  • लाइव ट्रेन स्टेटस देख सकते हैं
  • ऑनबोर्ड खाना ऑर्डर कर सकते हैं
  • प्लेटफॉर्म टिकट खरीद सकते हैं
  • और शिकायतें भी दर्ज कर सकते हैं

"इस ऐप का उद्देश्य यात्रियों को हर रेलवे सुविधा एक ही जगह पर देना है," रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा।

RailOne ऐप कैसे करें डाउनलोड?

  • अपने फोन में Google Play Store या Apple App Store खोलें
  • सर्च बॉक्स में RailOne टाइप करें
  • CRIS द्वारा प्रकाशित ऐप चुनें और इंस्टॉल करें
  • मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करें और m-PIN सेट करें

क्या-क्या हैं इस सुपर ऐप के फायदे?

  • एक ही ऐप में सभी रेलवे सुविधाएं
  • टिकट बुकिंग से शिकायत तक, सब कुछ सिर्फ कुछ क्लिक में
  • सिक्योर लॉगिन और m-PIN से यूजर डेटा सुरक्षित
  • यूज़र-फ्रेंडली इंटरफेस जो हर उम्र के यात्री आसानी से चला सकें

क्या IRCTC ऐप होगा बंद?

नहीं, RailOne ऐप, IRCTC ऐप का रिप्लेसमेंट नहीं है, बल्कि एक अतिरिक्त विकल्प है। IRCTC ऐप की सुविधाएं पहले की तरह मिलती रहेंगी। RailOne का उद्देश्य डिजिटल अनुभव को और बेहतर बनाना है।

भविष्य की योजनाएं

RailOne सिर्फ टिकट बुकिंग ऐप नहीं है। आने वाले समय में इसमें सोशल मीडिया, मैसेजिंग, ई-कॉमर्स, पेमेंट गेटवे जैसी सुविधाएं जोड़ी जाएंगी, जिससे यह एक फुली डिजिटल इकोसिस्टम बन सके।

Delhi Protest: राहुल गांधी की याचिका पर कल SC में सुनवाई, दिपके का 16 अक्टूबर को CP जाने का ऐलान

OBC आयोग की रिपोर्ट का इंतजार किए बिना हो पंचायत चुनाव, हाईकोर्ट के आदेश के बाद सरकार के पास क्या विकल्प?

इंडिया गेट पहुंचे राहुल गांधी, धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के परिवार से कर रहे मुलाकात

अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, 16 अक्टूबर को दिल्ली में फिर जुटेंगे कॉकरोच; CP में फहराएंगे तिरंगा

तिरंगा लहराना कब से अपराध हुआ? CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के आदित्य ठाकरे, केंद्र सरकार पर बोला तीखा हमला