PhonePe SmartPod (Source. Phonepe) 
टेक्नॉलजी

PhonePe बनाएगा छोटे दुकानदार को हाईटेक, SmartPod में मिलेंगे QR, कार्ड और आवाज़ वाला पेमेंट सिस्टम

PhonePe SmartPod: डिजिटल पेमेंट हर छोटे-बड़े बिजनेस की जरूरत बन गया है। देखा जाए तो चाय की दुकान, किराना स्टोर या फिर छोटा रेस्टोरेंट हर एक जगह अब UPI पेमेंट करना आम हो गया है।

सिमरन सिंह

SmartPod POS Device: डिजिटल पेमेंट हर छोटे-बड़े बिजनेस की जरूरत बन गया है। देखा जाए तो चाय की दुकान, किराना स्टोर या फिर छोटा रेस्टोरेंट हर एक जगह अब UPI पेमेंट करना आम हो गया है। लेकिन अब भी देखा जा रहा है कि कई छोटे दुकानदार सिर्फ QR कोड तक सीमित रहते है क्योंकि पारंपरिक POS मशीनें महंगी और इस्तेमाल में थोड़ी मुश्किल होती है। ऐसे में इसी समस्या को हल करने के लिए PhonePe ने नया SmartPod डिवाइस लॉन्च किया है। यह SmartPod एक ऐसा ऑल-इन-वन डिवाइस है जिसमें QR पेमेंट, कार्ड पेमेंट और ऑडियो कन्फर्मेशन जैसी सुविधाएं एक साथ मिलती है।

QR से लेकर Tap-to-Pay तक हर पेमेंट होगा आसान

SmartPod के बारे में बताए तो इसको खासतौर पर छोटे और मध्यम व्यापारियों की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इसकी मदद से ग्राहक इसमें UPI QR स्कैन करके भुगतान कर सकता है। साथ ही कार्ड स्वाइप, चिप कार्ड और NFC Tap-to-Pay जैसी सुविधाएं भी इसमें मिलती है। बता दें कि इस डिवाइस में Visa, Mastercard, RuPay और American Express जैसे बड़े कार्ड नेटवर्क को भी सपोर्ट मिलता है। जिसका सीधा मतलब है कि ग्राहक किसी भी लोकप्रिय कार्ड से आसानी से भुगतान कर सकता है।

इनबिल्ट स्पीकर और ड्यूल स्क्रीन से काम होगा फास्ट

वहीं इस डिवाइस में कंपनी ने सबसे खास इसका इनबिल्ट स्मार्ट स्पीकर दिया है। जिसमें पेमेंट सफल होता है SmartPod तुरंत आवाज़ में जानकारी देता है। जिससे दुकानदार को बार-बार ग्राहक का मोबाइल देखने की जरूरत नहीं पड़ती। वहीं भीड़भाड़ वाले समय में यह फीचर काफी मददगार भी साबित हो सकता है। इसके साथ ही डिवाइस में दो स्क्रीन दी गई हैं। जिसमें एक स्क्रीन ग्राहक की तरफ रहता है जिसमें भुगतान की राशि दिखाई देती है और दूसरी स्क्रीन दुकानदार के लिए होती है ताकि वह आसानी से अमाउंट दर्ज कर सके।

4G कनेक्टिविटी और लंबी बैटरी ने बढ़ाई ताकत

वहीं डिवाइज की खास बता बताए तो यह Made in India डिवाइस 4G कनेक्टिविटी, फास्ट चार्जिंग और लंबी बैटरी लाइफ जैसी सुविधाओं देता है। वहीं कंपनी का कहना है कि इस डिवाइज को भारतीय दुकानदारों की जरूरतों के हिसाब से तैयार किया गया है। जिससे दुकानदारों की परेशानी को दूर कर दिया गया है जिसमें QR कोड, स्पीकर और POS मशीन अलग-अलग इस्तेमाल नहीं करनी होगी क्योंकि SmartPod में ये सभी फीचर्स एक साथ मिल जाते हैं। जिससे दुकान का काउंटर ज्यादा प्रोफेशनल और व्यवस्थित लगता है।

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा

काशी पहुंचे जापान के गवर्नर कोटारो नागासाकी, बोले- ग्रीन हाइड्रोजन से नई ऊंचाई छुएंगे भारत-जापान संबंध

न पीने की पानी... न बैठने की जगह, 89% स्टेशनों का बुरा हाल; CAG रिपोर्ट ने खोली रेलवे के दावों की पोल

भ्रम न फैलाएं...राष्ट्रगान विवाद पर सतीश महाना की सफाई, अनादर के आरोपों को बताया बेबुनियाद

जिस सस्ते रॉकेट लॉन्च पर भारत को था गर्व, नई स्टडी ने खोल दी पोल? जानिए क्या है पूरा मामला