WhatsApp में कर सकते है Bill Payment. Source. Meta
टेक्नॉलजी

WhatsApp पर अब बिजली-पानी का बिल भी भरें, आया नया फीचर, UPI से पेमेंट का भी मिलेगा ऑप्शन

WhatsApp Bill Payment: WhatsApp अब सिर्फ चैटिंग और कॉलिंग तक सीमित नहीं रह गया है। इसका दायरा बढ़ाते हुए अब मेटा मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर भारत में बिल पेमेंट की सुविधा शुरू कर रहा है।

सिमरन सिंह

WhatsApp New Feature: WhatsApp अब सिर्फ चैटिंग और कॉलिंग तक सीमित नहीं रह गया है। इसका दायरा बढ़ाते हुए अब मेटा मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर भारत में बिल पेमेंट की सुविधा शुरू कर रहा है। जिसका सीधा मतलब होगा कि अब यूजर्स WhatsApp से ही बिजली, गैस, पानी, फास्टैग, बीमा, क्रेडिट कार्ड और लोन जैसे रोजमर्रा के बिलों का भुगतान कर सकेंगे। इसको लेकर कंपनी का कहना है कि यह सुविधा चरणबद्ध तरीके से पूरे भारत में रोलआउट की जा रही है और आने वाले हफ्तों में Android और iOS यूजर्स के लिए उपलब्ध हो जाएगी।

30 कैटेगरी में 22,722 बिलर्स तक पहुंच

जानकारी के लिए बता दें कि WhatsApp ने भारत कनेक्ट (BBPS) नेटवर्क के साथ मिलकर यह सुविधा शुरू की है। इसके जरिए यूजर्स को 30 अलग-अलग कैटेगरी में 22,722 बिल जारी करने वाली संस्थाओं तक पहुंच मिलेगी। वहीं इसमें खास बात यह है कि बिल भरने के लिए बार-बार अलग-अलग ऐप खोलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यूजर WhatsApp की होम स्क्रीन के ऊपर दिए गए रुपये वाले आइकन पर टैप करके बिल पेमेंट सेक्शन में जा सकता है और यहां बिल कैटेगरी और बिलर चुनने के बाद अकाउंट की जानकारी दर्ज करते हुए काम पूरा कर सकते है। इसमें बिल को डिटेल चेक करने के बाद UPI, डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड से भुगतान किया जा सकता है।

एक जगह दिखेंगे पुराने और आने वाले बिल

इस फीचर कि मदद से Payments Home सेक्शन में पहले से फेच किए गए बिल दिखाई देंगे। जिन बिलर्स को पहले WhatsApp के जरिए भुगतान किया गया है उन्हें भी आसानी से दोबारा एक्सेस किया जा सकेगा। इसके अलावा एक ही सर्विस प्रोवाइडर के तहत घर, ऑफिस या परिवार के अलग-अलग अकाउंट मैनेज करने की सुविधा भी इसमें दी जा रही है। साथ ही अक्सर इस्तेमाल होने वाली बिल कैटेगरी भी यहां आसानी से दिखाई देने वाली है।

UPI के बढ़ते इस्तेमाल के बीच बड़ा कदम

मेटा भारत के एमडी एवं क्षेत्रीय प्रमुख अरुण श्रीनिवास ने कहा, "हम इसके जरिये बिल भुगतान की सुविधा को सुगम बना रहे हैं। अब अलग-अलग ऐप पर जाने या कई भुगतान तिथियों पर नजर रखने की जरूरत नहीं होगी। हम व्हाट्सऐप पर बिल का भुगतान संदेश भेजने जितना आसान बनाना चाहते हैं और देश के दूरदराज क्षेत्रों में रहने वाले लोगों तक डिजिटल भुगतान की सुविधा पहुंचाने में मदद करना चाहते हैं।"

वहीं देखा जा रहा है कि WhatsApp का यह कदम ऐसे समय में आया है जब भारत में डिजिटल पेमेंट तेजी से बढ़ रहा है। वहीं NPCI के अनुसार अगस्त 2026 में UPI पर 24.51 अरब ट्रांजैक्शन हुए जिनकी कुल वैल्यू 29.82 लाख करोड़ रुपये रही थी। ऐसे में बिल पेमेंट को WhatsApp के भीतर लाना डिजिटल भुगतान को और ज्यादा आसान बनाने की दिशा में अहम कदम बढ़ने के तौर पर देखा जा रहा है।

मुफ्त में काम कराने में नंबर-1 भारत, 16 घंटे से ज्यादा Unpaid वर्क करते हैं कर्मचारी; ADP रिपोर्ट में खुलासा

जिस नेता को बड़ा भाई बता हांक रहा था डींगे, उस नेता ने भी दर्ज कराई शिकायत...चौतरफा फंसा स्वतंत्र भारद्वाज

Delhi CJP Protest: स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, CJP के थाने पहुंचते ही हुआ एक्शन

Explainer: पश्चिमी यूपी में टूटेगा चौधरी परिवार का समीकरण? 26% मुस्लिम वोटर अहम, स्वाभिमान रैली के क्या मायने

Teachers' Day 2026: क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस? जानिए डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन की 8 खास बातें