ओप्पो रेनो 12 प्रो 5 जी स्मार्टफोन ( सौजन्य : सोशल मीडिया ) 
टेक्नॉलजी

ओप्पो ने लॉन्च किया अपना जबरदस्त एआई फीचर्स से लो़डेड स्मार्टफोन, जानिए क्या है खासियत

ओप्पो के इस OPPO Reno12 Pro 5G में आपको कई शानदार फीचर्स देखने को मिल सकते है। ये स्मार्टफोन पूरी तरह से एआई तकनीक से लैस हो सकता है।

अपूर्वा नायक

नई दिल्ली : चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी ओप्पो ने अपने नए स्मार्टफोन को मार्केट में उतारा है। इस स्मार्टफोन को OPPO Reno12 Pro 5G नाम दिया गया है। इस स्मार्टफोन की एंट्री से मार्केट में धमाल मच गया है। एआई टेक्नोलॉजी के मामले में दुनिया में नए - नए इनोवेशन देखने को मिल रहे है। इसी तकनीक को आगे बढ़ाने में ओप्पो ने भी अहम रोल अदा किया है।

ओप्पो ने अपने नए स्मार्टफोन में एआई तकनीक के काफी सारे फीचर्स को शामिल किया है। इस फोन में एआई कैमरा का फीचर भी दिया गया है। इस एआई कैमरा में एआई इरेज़र, एआई क्लियर फेस, एआई बेस्ट फेस और एआई स्टूडियो जैसे फीचर्स को शामिल किया गया है।

OPPO Reno12 Pro कैमरा स्पेसिफिकेशन

ओप्पो के इस स्मार्टफोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल सकता है। इस फोन का मेन कैमरा OIS सपोर्ट वाले 50MP Sony LYT-600 सेंसर और f/1.8 लेंस अपर्चर के साथ आता है। साथ ही इस फोन का दूसरा रियर कैमरा 50 मेगापिक्सल का है। ओप्पो ने इस फोन में पोर्ट्रेट फोटोग्राफी के लिए कई सारे खास फीचर्स को शामिल किया है। इस फोन का तीसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का होने वाला है, जो अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस से लैस हो सकता है। वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

OPPO Reno12 Pro 5G का डिजाइन

ये स्मार्टफोन ओप्पो के लॉन्च हुए सभी स्मार्टफोन में से सबसे मजबूत फोन है। इस फोन में आपको हाई-स्ट्रेंथ अलॉय फ़्रेमवर्क का काम मिल सकता है, जिसके कारण इस फोन को मेटल जैसी मजबूत बॉडी मिल जाती है। OPPO Reno12 Pro 5G में आपको कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 प्रोटेक्शन भी मिल सकता है, इससे फोन गिरने पर स्क्रैच नहीं आते है और फोन सुरक्षित रहता है। इस फोन का वजन केवल 80 ग्राम बताया जा रहा है। ये फोन काफी स्लिम है, जिससे हाथ में इसकी पकड़ काफी अच्छी बैठती है।

ओप्पो के यह स्मार्टफोन आपको 2 कलर वेरिएंट के साथ मिलता है। इस फोन में आपको सनसेट गोल्ड और स्पेस ब्राउन कलर्स मिल सकते है। ये दोनों कलर्स दिखने में काफी सुंदर लगते है। साथ ही इस फोन में IP65 रेटिंग भी मिल जाती है, जो आपके फोन को धूल और पानी से बचाने में उपयोगी होती है।

इस फोन की सबसे खास बात ये है कि इसमें आपको स्प्लैश टच और बेडटाइम मोड जैसे 2 मिलते है। स्प्लैश टच फीचर की मदद से यूजर्स गीले हाथों और हल्की बारिश में भी फोन का इस्तेमाल कर सकते है।

OPPO Reno12 Pro 5G की बैटरी

ओप्पो के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन में आपको 5000mAh की बैटरी दी जाने वाली है, जो ओप्पो के 80W SUPERVOOCTM Flash Charge चार्जर को सपोर्ट करती है। इस फोन की खास बात ये है कि इस फोन की 1% वाली बैटरी को 100% कर चार्ज करने में केवल 46 मिनट का समय लग सकता है।

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, बिहार में RJD ने BJP को हराया, काउंटिंग जारी

संजय राउत की बढ़ेंगी मुश्किलें! CJI पर टिप्पणी मामले में सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश

Cyclone Satellite Photos: आधे भारत में 'अर्नब' के काले बादल... सेटेलाइट से ये डरावनी तस्वीरें कर रहीं हैरान

Cyclone Arnab Live Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

BREAKING: नवभारत की खबर पर मुहर, BJP ने MP के बाहर का चुना उम्मीदवार, हरदीप सिंह पुरी होंगे राज्यसभा प्रत्याशी