Online Fraud (सौ. Design) 
टेक्नॉलजी

Amazon से कॉल और अकाउंट से पैसे गायब, हैकर की इस नई ट्रिक को न करें नजरअंदाज

हैकर्स अपनी चाल को हमेशा बढ़ते हैं लेकिन इसे समझना इतना मुश्किल नहीं है। अगर आप थोड़ी समझदारी से कम करें तो आप हैकर्स की चाल को समझ सकते हैं। हैकर्स आपकी मेहनत से कमाई गई दौलत को लूट के ले जाते हैं और आपका अकाउंट खाली हो जाता है। ऐसे में हम आपको बताएगें की आप इन हैकर से कैसे सावधान रह सकते है।

सिमरन सिंह

Online Fraud. हैकर्स अपनी चाल को हमेशा बढ़ते हैं लेकिन इसे समझना इतना मुश्किल नहीं है। अगर आप थोड़ी समझदारी से कम करें तो आप हैकर्स की चाल को समझ सकते हैं। हैकर्स आपकी मेहनत से कमाई गई दौलत को लूट के ले जाते हैं और आपका अकाउंट खाली हो जाता है। लोगों को ठगने के लिए हैकर्स कई तरह के हरकतों का इस्तेमाल करते हैं लेकिन आज हम आपको एक ऐसे ही किस्से को शेयर करेंगे। जिससे आपको सावधान रहने की जरूरत है, बता दें कि हम लोगों के साथ Amazon के नाम पर भी ठगी करने की कोशिश की जा रही है। ऐसे में आपको समझदारी और सोच पूछ से कोई भी फैसला लेना चाहिए।

इस तरह से हैकर्स करते हैं ठगी

हैकर्स ज्यादातर ईमेल, एसएमएस या फिर फोन कॉल के जरिए हमारे साथ ठगी करने की कोशिश करते हैं। ऐसे में हमें हमेशा अलर्ट मूड में रहना चाहिए। अगर आप भी अलर्ट मोड में रहेंगे तो आप हैकर्स की जाल में फंसने से बच सकते हैं।

कैसे होता है ऑनलाइन स्कैम

हैकर से कैसे बचाना है इस बात को जानने से पहले यह समझना जरूरी है कि हैकर्स किस तरीके से आपके अकाउंट को पूरी तरह खाली कर देते हैं। हैकर्स के खेल को समझना जरूरी है ताकि हम उनके अगले कदम से पहले ही सतर्क रहे सबसे पहले आप लोगों को अमेजॉन अकाउंट के एक स्कैम के बारे में बताते हैं।

  • इस लूटमार में सबसे पहले हैकर आपके अमेजॉन अकाउंट एक्सेस को लेने की कोशिश करेगा, पासवर्ड ना पता होने की सूरत में हैकर आपको ओटीपी भेजेगा, अमेजॉन पर आपका जो नंबर रजिस्टर है उसे पर आपको मैसेज आएगा।
  • ओटीपी आने के तुरंत बाद आपको एक कॉल आएगा जिसमें एक रिकॉर्ड आवाज आपको सुनाई देगी और आप उसे आवाज को सुनकर यह सोचेंगे कि अमेजॉन की तरफ से कॉल आया है, कॉल पर कहा जाएगा कोई अकाउंट हैक करने के की कोशिश कर रहा है आपका नंबर पर कोड आया है, अकाउंट सेफ रखने के लिए कोड बताएं इस सूरत में कोई भी बिना सोचे समझे डर कर फटाफट कोर्ट बता देता है।
  • इस सूरत में अगर आप कोड नहीं बताते हैं तो हैकर बार-बार ओटीपी भेजता है और बार-बार कॉल करता ,है लेकिन हमें किसी भी कीमत पर ओटीपी को शेयर नहीं करना 1 मिनट बाद एक और मैसेज आता है जिसमें ICICI क्रेडिट कार्ड से 10,000 की अमेजॉन शॉपिंग के लिए ओटीपी भेजा जाता है।
  • ओटीपी लेने के लिए कॉल आएगा लेकिन हम पहले ही समझ चुके हैं कि क्या खेल चल रहा है। ऐसे में सतर्क रहें और उनके जाल में न फासें हैकर का यह खेल लगभग 5 मिनट तक चलने वाला है। फिर कॉल आना बंद हो जाएगा कॉल आना जैसे ही बंद होगा हमें तुरंत अमेजॉन से संपर्क करना है और पूरे किस्से को बताना है।

फ्रॉड होने के बाद कर सकते हैं यह काम

किस्सा सुनाने के बाद अगर आप सतर्क हो गए हैं लेकिन कई व्यक्ति ऐसे हैं जिनके साथ फ्रॉड हो जाता है तो ऐसी स्थिति में आपको क्या करना है, तो आपके बिना समय गवाई तुरंत साइबर क्राइम पोर्टल पर जाना है और शिकायत दर्ज करानी है। इसके अलावा आप अमेजॉन कस्टमर केयर में reportascam@amazon.in पर ईमेल के जरिए भी शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

Delhi CJP Protest LIVE: कानून का पालन नहीं करती CJP, इसी वजह से प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिली- दिल्ली पुलिस

कानून का पालन नहीं करती CJP, दिल्ली पुलिस ने बताया क्यों नहीं दी प्रदर्शन की अनुमति?

दिल्ली पुलिस के दावे पर दिपके का पलटवार; बोले- कोई बॉन्ड नहीं भरा, कहा CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

दादी के निधन पर फोन देने से इनकार! अभिजीत दिपके ने नागपुर एयरपोर्ट पहुंच खोला दिल्ली पुलिस का कच्चा चिट्ठा

हिटलर ने भी अंतिम समय में यही किया था... दिल्ली के हालात पर संजय राउत का बड़ा हमला, PM मोदी को बताया मोगैंबो