वनप्लस नॉर्ड सीई 4 लाइट 5जी स्मार्टफोन ( सौजन्य : सोशल मीडिया ) 
टेक्नॉलजी

24 जून को लॉन्च होगा वनप्लस का OnePlus Nord CE 4 Lite 5G

वनप्लस के इस स्मार्टफोन में लगने वाली लागत की कीमत को कम करने के लिए इसमें Snapdragon 6s Gen 3 जैसे पुराने प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। इस लेटेस्ट फोन में पुराने प्रोसेसर के इस्तेमाल करने का फैसला कंपनी पर भारी पड़ सकता है।

अपूर्वा नायक

नई दिल्ली : मशहूर स्मार्टफोन कंपनी वनप्लस ने अपने नए स्मार्टफोन को 24 जून को लॉन्च करने की घोषणा कर दी है। कंपनी OnePlus Nord CE 4 Lite 5G को भारत में लॉन्च करने के लिए काफी उत्सुक है। इंटरनेट पर लीक हुई डिटेल्स के आधार पर ये बात पता चली है कि इस फोन में 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया जा सकता है।

एक मशहूर टिपस्टर ने इस फोन को लेकर अपनी राय व्यक्त की है। जिसके अनुसार पता चलता है कि, वनप्लस का ये फोन स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर के साथ लॉन्च हो सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि ये काफी पुराना प्रोसेसर दिया जा सकता है। हालांकि ये खबर की पुष्टि नहीं हुई है। स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर एक 6-नैनोमीटर बेस्ड प्रोसेसर है जिसे अक्टूबर 2021 में लॉन्च किया गया था। ये प्रोसेसर वनप्लस के हर मिड-रेंज फोन 5जी फोन में मिल जाता है।

Oppo K12x का रीब्रांड वर्जन

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि वनप्लस का ये स्मार्टफोन Oppo K12x का रीब्रांड वर्जन हो सकता है। जिसमें इसी पुराने प्रोसेसर को उपयोग में लाया जा सकता है। किसी नए प्रोसेसर को चुनने की जगह Snapdragon 6s Gen 3 जैसे पुराने प्रोसेसर को चुनने के पीछे का कारण फोन की लागत कीमत में कटौती करना हो सकता है। ऐसा करने के बाद इस फोन की कीमत काफी किफायती हो जाती है। ये फोन की कीमत करीब 20,000 रुपये तक होने का अंदाजा है।

Nord CE 4 Lite 5G के स्पेसिफिकेशन

इस फोन के स्पेसिफिकेशन की बात की जाए तो इस फोन में आपको 5,500mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद की जा सकती है, जो कि 80W तक की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है। इसे 67W से 80W तक अपग्रेड किया जा सकता है क्योंकि Oppo K12x में भी 80W फास्ट चार्जिंग दी जाती है। इस फोन में आपको 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। डिस्प्ले की बात की जाए तो Nord CE 4 Lite 5G में आपको 6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले दिया जाता है। इसमें FHD+ रेजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 2100 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिल सकती है।

राहुल गांधी को इडियट और अंधभक्त वाले बयान पर नोटिस, 28 अगस्त तक देना होगा जवाब

विभाजन की त्रासदी से सबक लेकर मजबूत भारत बनाएं, बोले CM योगी: सबसे बड़ी पहचान भारतीय होने की हो

शिवराज सिंह चौहान ने चंडीगढ़ में CBDC‑आधारित DBT का किया शुभारंभ; PDS में पारदर्शिता की नई क्रांति

आज की ताजा खबर 14 अगस्त LIVE: जेपी नड्डा अस्पताल में भर्ती; चमोली लैंडस्लाइड हादसे में मृतकों की संख्या हुई 7

तिरंगे से राष्ट्र निर्माण तक, राष्ट्रपति मुर्मू ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देश को दिया खास संदेश