OnePlus Nord 7 की तस्वीर लीक। Source. Social Media
टेक्नॉलजी

OnePlus Nord 7 में मिलेगा कैमरे के पास RGB लाइट, 9,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले समेत फीचर्स लीक

OnePlus Nord 7 Price in India: OnePlus Nord 7 की कुछ कथित लाइव तस्वीरें और स्पेसिफिकेशन्स ऑनलाइन सामने आए हैं। इस बार कंपनी फोन के डिजाइन में एक खास बदलाव कर सकती है।

सिमरन सिंह

Highlight:

  • OnePlus Nord सीरीज स्मार्टफोन OnePlus Nord 7 पर काम कर रहा है।

  • इसमें रियर कैमरा मॉड्यूल के अंदर एक वर्टिकल RGB लाइट स्ट्रिप दिखाई दे रही है।

  • फोन में 9,000mAh की बड़ी बैटरी, MediaTek Dimensity 8500 प्रोसेसर और 144Hz डिस्प्ले हो सकता है।

OnePlus Nord 7 Launch Date: OnePlus अपने अगले Nord सीरीज स्मार्टफोन OnePlus Nord 7 पर काम कर रहा है। वहीं लॉन्च से पहले इस फोन की कुछ कथित लाइव तस्वीरें और स्पेसिफिकेशन्स ऑनलाइन सामने आए हैं। इस बार कंपनी फोन के डिजाइन में एक खास बदलाव कर सकती है।

लीक तस्वीरों में रियर कैमरा मॉड्यूल के अंदर एक वर्टिकल RGB लाइट स्ट्रिप दिखाई दे रही है। इसके अलावा फोन में 9,000mAh की बड़ी बैटरी, MediaTek Dimensity 8500 प्रोसेसर और 144Hz डिस्प्ले मिलने की बात कही गई है। लेकिन OnePlus ने अभी तक फोन या इन फीचर्स को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

OnePlus Nord 7 के डिजाइन में दिखेगा RGB लाइट का नया फीचर

टिप्स्टर अभिषेक यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर OnePlus Nord 7 की कथित लाइव तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें फोन का फ्रंट और बैक डिजाइन दिखाई देता है। फ्रंट में सेंटर पंच-होल कैमरा और फ्लैट डिस्प्ले नजर आ रहा है। वहीं पीछे की तरफ कैमरा मॉड्यूल में दो कैमरा सेंसर के साथ एक वर्टिकल लाइट स्ट्रिप दिखाई देती है।

साथ ही इस RGB लाइट का इस्तेमाल किस काम के लिए होगा लेकिन इसकी जानकारी नहीं है। अनुमान है कि कंपनी इसे कॉल और मैसेज नोटिफिकेशन या गेमिंग इफेक्ट्स के लिए इस्तेमाल कर सकती है। लेकिन ये सिर्फ संभावनाएं हैं इनकी पुष्टि नहीं हुई है।

9,000mAh बैटरी और 80W चार्जिंग मिलने की उम्मीद

लीक में बताया गया है कि OnePlus Nord 7 में 9,000mAh की बैटरी दी जा सकती है जो 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। इसमें दिलचस्प बात यह है कि ये दोनों फीचर्स पिछले मॉडल Nord 6 में भी दिए गए थे। वहीं कुछ पुरानी रिपोर्ट्स में Nord 7 में 10,000mAh बैटरी मिलने का दावा किया गया था। ऐसे में बैटरी को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। अगर नया मॉडल भी 9,000mAh बैटरी के साथ आता है तो कंपनी को बैटरी के बजाय दूसरे हार्डवेयर और डिजाइन अपडेट पर ध्यान देना पड़ सकता है।

Dimensity 8500 प्रोसेसर और 144Hz डिस्प्ले

टिप्स्टर में बताया गया है कि इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 8500 चिपसेट मिल सकता है। अगर यह जानकारी सही साबित होती है तो Nord सीरीज में Snapdragon के बजाय MediaTek प्रोसेसर देखने को मिलेगा। इसके अलावा फोन में 144Hz Super AMOLED डिस्प्ले मिलने की बात कही गई है।

वहीं तुलना करें तो Nord 6 में 165Hz AMOLED डिस्प्ले दिया गया था। जिसका सीधे तौर पर मतलब है कि नए मॉडल में स्क्रीन का रिफ्रेश रेट कम हो सकता है। वहीं रिफ्रेश रेट जितना ज्यादा होता है स्क्रीन पर स्क्रॉलिंग और एनिमेशन उतने ही स्मूद दिखाई देते हैं।

भारत में कब लॉन्च होगा OnePlus Nord 7?

अभी के लिए OnePlus ने Nord 7 की लॉन्च डेट, भारत में उपलब्धता और कीमत की पुष्टि नहीं की है। जिसमें कुछ शुरुआती अनुमानों बताते है कि इसकी कीमत करीब 50,000 रुपये बो सकती है लेकिन इसे आधिकारिक कीमत नहीं माना जाना चाहिए।

26/11 आतंकी हमले के जख्मों से जन्मी थी देश की सबसे ताकतवर जांच एजेंसी NIA, जानें बिना रोक-टोक कैसे करती है काम

विदेश में नौकरी के नाम पर ठगी का आरोपी कुलदीप कपूर बड़ौत से गिरफ्तार, 2023 से था उद्घोषित अपराधी

सौरव दास के खिलाफ LOC जारी, नागरिकता पर भी पड़ सकता है असर? दिल्ली हाईकोर्ट में केंद्र का बयान

UP Election 2027: अमेठी-रायबरेली में ज्यादा मजबूत कौन है? समाजवादी पार्टी या कांग्रेस

26/11 Attack: देश के सर्वोच्च बलिदान को सलाम, देश के दिग्गजों ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, कहा- जीरो टॉलरेंस