OnePlus 15 में क्या है खास। (सौ. AI) 
टेक्नॉलजी

OnePlus 15 की लॉन्च डेट लीक, भारत समेत वैश्विक बाजारों में होगी एंट्री

OnePlus 15 India Release: OnePlus 15 अब लॉन्चिंग के बेहद करीब है। फोन चीन में इस महीने के अंत तक पेश होगा और नवंबर के तीसरे हफ्ते तक इसका वैश्विक लॉन्च भी तय है।

सिमरन सिंह

OnePlus 15 Global Launch: OnePlus का लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 15 अब लॉन्चिंग के बेहद करीब है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फोन चीन में इस महीने के अंत तक पेश होगा और नवंबर के तीसरे हफ्ते तक इसका वैश्विक लॉन्च भी तय है। लीक हुई जानकारी के अनुसार, वनप्लस 15 भारत में भी 13 नवंबर को लॉन्च हो सकता है।

चीन में प्री-ऑर्डर पर उपलब्ध

OnePlus 15 फिलहाल चीन में प्री-रिजर्वेशन के लिए उपलब्ध है। पहले आई रिपोर्ट्स में कहा गया था कि यह फोन चीन में 27 अक्टूबर को लॉन्च हो सकता है। कंपनी ने आधिकारिक तारीख का खुलासा नहीं किया है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसके नवंबर मध्य में आने की पूरी संभावना है।

OnePlus 15 के स्पेसिफिकेशन

OnePlus 15 में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 8 जेनरेशन 5 एलीट चिपसेट दिया जाएगा। फोन एंड्रॉयड 16 बेस्ड ColorOS 16 स्किन पर काम करेगा और इसे Sand Dune कलरवे में लॉन्च किया जाएगा। डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 165Hz रिफ्रेश रेट वाला OLED पैनल दिया जाएगा, जो गेमिंग और मल्टीमीडिया अनुभव को और बेहतर बनाएगा।

OxygenOS 16 में Google Gemini AI का इंटीग्रेशन

OnePlus इंडिया ने एक X पोस्ट के जरिए घोषणा की है कि उसकी अपकमिंग OxygenOS 16 स्किन में Google Gemini AI मॉडल्स का इंटीग्रेशन होगा। यह कंपनी के Plus Mind फीचर के साथ मिलकर यूजर्स को बेहतर स्मार्ट असिस्टेंस देगा।

कंपनी ने इस अपडेट को "Your Planner, Assistant और Manager All in One" टैगलाइन के साथ पेश किया है। इसका मतलब है कि यह फीचर यूजर्स के रोजमर्रा के कामों को आसान बनाएगा। उदाहरण के लिए, कोई यूजर Mind Space ऐप में सेव किए गए डेटा को Gemini की मदद से सीधे एक्सेस कर सकता है, जैसे कि पेरिस की पांच दिन की यात्रा प्लान करना।

AI असिस्टेंट बनेगा और भी स्मार्ट

टीजर में यह भी दिखाया गया है कि Gemini AI कैसे Plus Mind फीचर के जरिए सेव कंटेंट तक पहुंच सकता है और उसे डायरेक्टली उपयोग कर सकता है। इससे यूजर्स को जानकारी मैन्युअली खोजने की जरूरत कम होगी। यह फीचर सबसे पहले वनप्लस के फ्लैगशिप डिवाइस पर आएगा। हालांकि, कंपनी ने अभी तक वैश्विक बाजारों में OxygenOS 16 की आधिकारिक रिलीज डेट साझा नहीं की है।

ध्यान दें

OnePlus 15 अपने दमदार प्रोसेसर, हाई-रिफ्रेश डिस्प्ले और AI-पावर्ड OxygenOS 16 की वजह से टेक मार्केट में बड़ा बदलाव ला सकता है। अब देखना होगा कि यह फ्लैगशिप भारतीय ग्राहकों को कितना आकर्षित करता है।

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां

नेपाल में जलप्रलय से यूपी-बिहार पर आफत, सरकार ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, इन जिलों में तबाही का हाई अलर्ट

कर्नाटक वाल्मीकि निगम मामले में घिरे नागेंद्र, BJP ने बनाया दबाव, इस्तीफे की अटकलों पर खुद दिया जवाब