OnePlus 13s में क्या खास फीचर्स। (सौ. Oneplus) 
टेक्नॉलजी

OnePlus 13s: जून में लॉन्च होगा कॉम्पैक्ट फोन, जानिए कीमत और फीचर्स की पूरी डिटेल

OnePlus भारत में नया स्मार्टफोन OnePlus 13s लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस फोन को जून महीने में भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाना है।लेकिन इससे पहले ही चीन में OnePlus 13T नाम से ये फोन लॉन्च हो चुका है।

सिमरन सिंह

OnePlus जल्द ही भारत में अपना नया स्मार्टफोन OnePlus 13s लॉन्च करने जा रहा है। यह फोन जून महीने में भारतीय बाजार में दस्तक देगा। गौरतलब है कि कंपनी इसे पहले ही चीन में OnePlus 13T नाम से लॉन्च कर चुकी है। यह एक कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन होगा, लेकिन फीचर्स के मामले में यह किसी फ्लैगशिप फोन से कम नहीं होगा।

क्या होगी कीमत और कहां मिलेगा?

रिपोर्ट्स के अनुसार, OnePlus 13s की अनुमानित कीमत ₹55,000 के आसपास हो सकती है। हालांकि, यह कीमत किस वेरिएंट की होगी, इस पर अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। फोन की बिक्री अमेज़न और OnePlus की आधिकारिक वेबसाइट पर की जाएगी। बात करें कंपनी के अन्य मॉडलों की तो OnePlus 13R को ₹42,999 और OnePlus 13 को ₹69,999 में लॉन्च किया गया था। ऐसे में 13s को इन दोनों के बीच एक बैलेंस्ड विकल्प माना जा सकता है।

कैसे होंगे स्पेसिफिकेशन?

OnePlus 13s में 6.32-इंच का डिस्प्ले मिल सकता है, जो एक स्क्वायर शेप कैमरा मॉड्यूल के साथ आएगा। फोन में नया Plus Key फीचर दिया जाएगा, जो iPhone के एक्शन बटन की तरह काम करेगा और यूजर इसे कस्टमाइज भी कर सकेंगे। सबसे खास बात यह है कि इसमें AI Plus Mind फीचर मिलेगा, जिसकी मदद से यूजर्स स्क्रीन पर मौजूद कंटेंट को सेव और ऑर्गनाइज़ कर सकेंगे।

कैमरा और प्रोसेसर में जबरदस्त दम

फोन में मिलेगा Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर, जो परफॉर्मेंस के मामले में किसी भी टॉप-एंड डिवाइस को टक्कर दे सकता है। कैमरा सेटअप में सामने की ओर 32MP फ्रंट कैमरा मिलेगा, जबकि चीन में लॉन्च वेरिएंट में यह 16MP था। पीछे की ओर 50MP का डुअल कैमरा सेटअप दिया जाएगा।

डिज़ाइन और बैटरी

यह स्मार्टफोन ब्लैक वेलवेट, पिंक स्टेन और ग्रीन सिल्क जैसे प्रीमियम कलर्स में लॉन्च होगा। भले ही फोन कॉम्पैक्ट हो, लेकिन इसमें लंबे समय तक चलने वाली बड़ी बैटरी दी जाएगी, जिससे यूजर्स को बार-बार चार्जिंग की चिंता नहीं करनी होगी।

खुद ही पागल हैं हिमंता बिस्वा सरमा... राहुल गांधी पर टिप्पणी को लेकर कांग्रेस सांसद का पलटवार

तेलंगाना में भीषण बस हादसा: कंटेनर से टकराई बस, 5 यात्रियों की मौत 20 घायल; CM रेवंत रेड्डी ने जताया दुख

OBC क्रीमी लेयर पर केंद्र की SC से गुहार, मांगा 2 साल का वक्त; कहा- फैसले से मचेगी अफरातफरी

मोदी कैबिनेट में जल्द बड़ा फेरबदल? 3 मंत्रियों के इस्तीफे से 12 पद खाली, युवाओं-महिलाओं को मिल सकती जिम्मेदारी

पॉलीथीन की थैलियों में भरा जा रहा था चढ़ावा, खराब किए QR कोड; बांके बिहारी मंदिर मामले में भड़का सुप्रीम कोर्ट